करिश्मा के बेटे को सौतेली मां से मिली बधाई, प्रिया ने लिखा- मेरा बेटा लकी जो तुम बड़े भाई के रूप में मिले

बॉलीवुड डेस्क. करिश्मा कपूर के बेटे कियान का आज (12 मार्च) 10वां जन्मदिन है। इस मौके पर संजय कपूर (करिश्मा के पूर्व पति) की वर्तमान पत्नी प्रिया सचदेव कपूर ने एकपोस्ट लिखते हुए उसे जन्मदिन की बधाई दी। अपने मैसेज के साथ प्रिया नेएक फोटो भी शेयर किया, जिसमें कियान अपने हाफ-ब्रदर अजारियस (संजय-प्रिया के बेटे) के साथ दिख रहा है। इससे एक दिन पहले प्रिया ने कियान की बड़ी बहन के जन्मदिन पर भी इसी तरह विश किया था।

कियान के लिए लिखी पोस्ट में प्रिया ने लिखा, ‘कियान तुम्हें 10वें जन्मदिन की शुभकामनाएं। तुम्हारा जन्मदिन बेहद खुशियों भरा हो। एक खास तस्वीर साझा कर रही हूं, जिसमें आप और आपका छोटा भाई अजारियस दिख रहा है। वो भाग्यशाली है जो आप उसे बडे़ भाई के रूप में मिले।’ उनकी इस पोस्ट को देखकर यूजर्स ने प्रिया की बेहद तारीफ की और उन्हें बहुत अच्छी मां और महिला बताया।

एक दिन पहले बेटी को भी विश किया था

इससे एक दिन पहले भी यानी 11 मार्च को करिश्मा की बेटी समायरा का जन्मदिन था और तब भी प्रिया ने भावुक पोस्ट लिखते हुए उसे विश किया था। प्रिया ने लिखा था, ‘हमारी प्यारी सी लड़की को जन्मदिन की शुभकामनाएँ। वाह आप आज 15 साल की हो गईं। आप एक अच्छी और खूबसूरत युवा महिला के रूप में बड़े हो रहे हो… प्रिय हम सभी को आप पर गर्व है और हम आपसे प्यार करते हैं।’ इस पोस्ट के साथ प्रिया ने तीन फोटो भी शेयर किए, जिसमें से दो में समायरा अपने छोटे भाई अजारियस (संजय-प्रिया के बेटे) के साथ नजर आ रही हैं, वहीं एक फोटो में वो सफीरा के साथ दिखीं। जो कि प्रिया की पहली शादी से हुई संतान है।

##

प्रिया ने संजय से की दूसरी शादी

प्रिया सचदेव ने संजय कपूर के साथ दूसरी शादी की है। उनकी पहली शादी विक्रम चटवाल के साथ हुई थी। जिससे उनकी एक बेटी सफीना (13 साल) है, जो कि अपनी मां के साथ ही रहती है। वहीं संजय कपूर से उनका एक बेटा अजारियस है, जो फिलहाल 15 महीने का है। प्रिया के संबंध करिश्मा के दोनों बच्चों समायरा और कियान दोनों के साथ बहुत अच्छे हैं और वे दोनों अक्सर संजय के घर आते रहते हैं। प्रिया के इंस्टाग्राम अकाउंट पर चारों बच्चों के साथ में कई फोटोज हैं।

संजय कपूर, उनकी पत्नी प्रिया, बेटी समायरा (दाएं से पहली), बेटा कियान, बेटी सफीना (दाएं से दूसरी) और सबसे छोटा बेटा अजारियस (गोद में)।

करिश्मा कपूर अपने बेटे कियान के साथ (बायां फोटो)। संजय कपूर अपनी पत्नी प्रिया सचदेव और बेटे अजारियस के साथ।

प्रिया सचदेव कपूर ने इस पोस्ट को लिखकर कियान को जन्मदिन की बधाई दी।

11 मार्च को प्रिया ने समायरा के 15वें जन्मदिन पर इस पोस्ट को लिखकर बर्थडे विश किया था।

Source: DainikBhaskar.com

Related posts