1 मिनट से भी कम समय में Xiaomi ने बेचे ₹200 करोड़ के Mi 10 हैंडसेट्स

Publish Date:Sat, 15 Feb 2020 10:09 AM (IST)

नई दिल्ली, टेक डेस्क। चीन की स्मार्टफोन निर्माता कंपनी Xiaomi ने हाल ही में Mi 10 सीरीज लॉन्च की थी। इस स्मार्टफोन ने यूजर्स के बीच बहुत ही कम समय में अपनी जगह बनाई है। मात्र 1 मिनट में कंपनी ने Mi 10 की 200 करोड़ रुपये से ज्यादा की यूनिट बेची हैं। हालांकि, फिलहाल यह नहीं बताया गया है कि 1 मिनट से कम में कितने स्मार्टफोन्स बेचे हैं। आपको बता दें कि इस फोन की पहली सेल चीन में आयोजित की गई थी।
Mi 10 की कीमत: यह फोन तीन वेरिएंट में लॉन्च किया गया है। इसका पहला वेरिएंट 8 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज से लैस है। इसकी कीमत 3999 चीनी युआन यानी करीब 40,800 रुपये है। इसका दूसरा वेरिएंट 8 जीबी रैम और 256 जीबी स्टोरेज से लैस है। इसकी कीमत 4299 चीनी युआन यानी करीब 44,000 रुपये है। वहीं, इसके तीसरे वेरिएंट 12 जीबी रैम और 256 जीबी स्टोरेज से लैस है। इसकी कीमत 4699 चीनी युआन यानी करीब 48,000 रुपये है।

भारत में जल्द होगा लॉन्च: इस सीरीज को कंपनी जल्द ही भारत में लॉन्च करेगी। इसके लिए कंपनी के मैनेजिंग डायरेक्टर मनु कुमार जैन ने ट्वीट भी किया है। ट्वीट में लिखा गया है कि इस तरह की डिवाइस को बनाने की फैसिलिटी भारत में अभी तक उपलब्ध नहीं है। इसके चलते हमें इस सीरीज की डिवाइसेज की 100 फीसद यूनिट्स इम्पोर्ट करनी होंगी। हालांकि, इस फोन को भारत में कब लॉन्च किया जाएगा इसकी जानकारी फिलहाल नहीं दी गई है। यहां देखें ट्वीट

[embedded content]

Xiaomi Mi 10 के फीचर्स: यह फोन एंड्रॉइड 10 पर आधारित MIUI 11 के साथ आता है। साथ ही 6.67 इंच का फुल-एचडी+ डिस्प्ले भी मौजूद है। यह फोन ऑक्टा-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 865 प्रोसेसर और 12 जीबी तक की रैम के साथ आता है। इसमें 256 जीबी तक की स्टोरेज दी गई है। यहां पढ़ें पूरी खबर

Posted By: Shilpa Srivastava

डाउनलोड करें जागरण एप और न्यूज़ जगत की सभी खबरों के साथ पायें जॉब अलर्ट, जोक्स, शायरी, रेडियो और अन्य सर्विस

Source: jagran.com

Related posts