Samsung Galaxy S20 सीरीज की भारतीय कीमत आई सामने, ₹66,999 से शुरू

Publish Date:Sat, 15 Feb 2020 11:08 AM (IST)

नई दिल्ली, टेक डेस्क। दक्षिण कोरिया की कंपनी Samsung ने अपनी फ्लैगशिप सीरीज Galaxy S20, S20+ और S20 Ultra कुछ ही दिन पहले Galaxy Unpacked Event में लॉन्च की थी। इस सीरीज को भारत में उपलब्ध करा दिया गया है। साथ ही कंपनी ने इसकी भारतीय कीमत की भी जानकारी प्रेस रिलीज द्वारा दी है। Samsung Galaxy S20, Samsung Galaxy S20 Pro और Samsung Galaxy S20 Ultra की भारत में शुरुआती कीमत 66,999 रुपये है।
Samsung Galaxy S20 सीरीज की कीमत: Galaxy S20 की कीमत 66,999 रुपये है। Galaxy S20+ की कीमत 73,999 रुपये है। वहीं, इसके Galaxy S20 Ultra की कीमत 92,999 रुपये है। हालांकि, यह इनकी शुरुआती कीमत हो सकती है। कंपनी ने इस बारे में कोई जानकारी नहीं दी है।
Samsung Galaxy S20 के फीचर्स: इसमें 6.2 इंच का Infinity-O Dynamic AMOLED 2X डिस्प्ले मौजूद है जिसका पिक्सल रेजोल्यूशन 1440×3200 है। यह फोन 7nm पर आधारित ऑक्टा-कोर प्रोसेसर के साथ आता है। इसमें 8 जीबी और 12 जीबी की रैम उपलब्ध कराई गई है। वहीं, 128 जीबी की स्टोरेज भी दी गई है। इसकी स्टोरेज को माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए 1 टीबी तक बढ़ाया जा सकता है। यहां पढ़ें पूरे फीचर

[embedded content]

Samsung Galaxy S20 Plus के फीचर्स: इसमें 6.7 इंच का Infinity-O Dynamic AMOLED 2X डिस्प्ले मौजूद है जिसका पिक्सल रेजोल्यूशन 1440×3200 है। यह फोन 7nm पर आधारित 2.8 गीगाहर्ट्ज क्लॉक स्पीड के साथ ऑक्टा-कोर प्रोसेसर के साथ आता है। इसमें 8 जीबी और 12 जीबी की रैम (5G) उपलब्ध कराई गई है। वहीं, 128 जीबी, 256 जीबी और 512 जीबी की स्टोरेज भी दी गई है। यहां पढ़ें पूरे फीचर

Samsung Galaxy S20 Ultra के फीचर्स: इसमें 6.9 इंच का Infinity-O Dynamic AMOLED 2X डिस्प्ले मौजूद है जिसका पिक्सल रेजोल्यूशन 1440×3200 है। फोन में 5000 एमएएच की बैटरी उपलब्ध कराई गई है जो 45W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। यह फोन भी एंड्रॉइड 10 पर काम करता है। इसमें 12 जीबी और 16 जीबी की रैम उपलब्ध कराई गई है। वहीं, 128 जीबी, 256 जीबी और 512 जीबी की स्टोरेज भी दी गई है। यहां पढ़ें पूरे फीचर 

Posted By: Shilpa Srivastava

डाउनलोड करें जागरण एप और न्यूज़ जगत की सभी खबरों के साथ पायें जॉब अलर्ट, जोक्स, शायरी, रेडियो और अन्य सर्विस

Source: jagran.com

Related posts