01:07 PM, 04-Dec-2021
एजाज पटेल ने 10 विकेट लेकर रचा इतिहास
भारतीय मूल के कीवी स्पिनर एजाज पटेल ने दूसरे टेस्ट की पहली पारी में भारत के सभी 10 विकेट अपने नाम कर इतिहास रच दिया है। वह टेस्ट क्रिकेट की एक पारी में 10 विकेट लेने वाले दुनिया के तीसरे और न्यूजीलैंड के पहले गेंदबाज बन गए हैं।
Only the third bowler to claim all 10 wickets in an innings in the history of Test cricket 🔥
Take a bow, Ajaz Patel! #WTC23 | #INDvNZ | https://t.co/EdvFj8QtKD pic.twitter.com/negtQkbeKd
— ICC (@ICC) December 4, 2021
12:52 PM, 04-Dec-2021
अक्षर पटेल का पहला अर्धशतक
अक्षर पटेल ने मुश्किल परिस्थिति में बेहतरीन बल्लेबाजी करते हुए अपना पहला टेस्ट अर्धशतक पूरा कर लिया है। उन्होंने 113 गेंदों में अपनी फिफ्टी पूरी की। 103 ओवर के बाद भारत का स्कोर: 308/7, अक्षर पटेल (50*), जयंत यादव (0*)
Maiden Test FIFTY for @akshar2026 👌👌
Live – https://t.co/CmrJV47AeP #INDvNZ @Paytm pic.twitter.com/FoKGETxBQE
— BCCI (@BCCI) December 4, 2021
12:47 PM, 04-Dec-2021
मयंक अग्रवाल 150 रन बनाकर आउट
भारतीय सलामी बल्लेबाज मयंक अग्रवाल ने चौके के साथ 150 रन पूरे किए और उसकी अगली ही गेंद पर एजाज पटेल को विकेट थमा बैठे। एजाज पटेल ने मयंक के विकेट के साथ सातवीं सफलता हासिल कर ली है। 100 ओवर के बाद भारत का स्कोर: 291/7, जयंत यादव (0*), अक्षर पटेल (34*)
.@mayankcricket gets to his 150 and departs on the next delivery.
Live – https://t.co/KYV5Z1BJSU pic.twitter.com/KtufGMhVWn
— BCCI (@BCCI) December 4, 2021
11:40 AM, 04-Dec-2021
लंच ब्रेक
दूसरे दिन का लंच हो गया है और भारत ने शुरुआती झटके से उबरते हुए मजबूत वापसी की है। मयंक अग्रवाल और अक्षर पटेल ने मिलकर सातवें विकेट के लिए 61 रनों की अहम साझेदारी कर ली है। मयंक 150 रन से महज चार रन दूर हैं। 98 ओवर के बाद भारत का स्कोर: 285/6, मयंक अग्रवाल (146*), अक्षर पटेल (32*)
Lunch on Day 2 of the 2nd Test.#TeamIndia 285/6
Scorecard – https://t.co/CmrJV47AeP #INDvNZ @Paytm pic.twitter.com/iscNS78QUs
— BCCI (@BCCI) December 4, 2021
11:25 AM, 04-Dec-2021
मयंक-अक्षर के बीच अर्धशतकीय साझेदारी
मयंक अग्रवाल और अक्षर पटेल ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए सातवें विकेट के लिए अर्धशतकीय साझेदारी कर ली है। 95 ओवर के बाद भारत का स्कोर: 275/6, मयंक अग्रवाल (144*), अक्षर पटेल (28*)
A steady 50-run partnership comes up between @mayankcricket & @akshar2026 👏
Live – https://t.co/CmrJV47AeP #INDvNZ @Paytm pic.twitter.com/H4DbCxrGuq
— BCCI (@BCCI) December 4, 2021
10:39 AM, 04-Dec-2021
ड्रिंक्स ब्रेक
दूसरे दिन शुरुआती झटके से उबरते हुए मयंक अग्रवाल और अक्षर पटेल ने मिलकर सातवें विकेट के लिए 34 रनों की अहम साझेदारी कर ली है। 84 ओवर के बाद भारत का स्कोर: 258/6, मयंक अग्रवाल (133*), अक्षर पटेल (22*)
10:28 AM, 04-Dec-2021
भारत के 250 रन पूरे
न्यूजीलैंड ने दूसरी नई गेंद ले ली है और अपने अनुभवी तेज गेंदबाज टिम साउदी को गेंदबाजी पर लगा दिया है। भारत ने भी इस ओवर में चार रन बटोरे और इसी के साथ उसके 250 रन पूरे हो गए हैं। 81 ओवर के बाद भारत का स्कोर: 251/6, अक्षर पटेल (18*), मयंक अग्रवाल (130*)
09:42 AM, 04-Dec-2021
भारत को दोहरा झटका
भारत के लिए दूसरे दिन की शुरुआत बेहद ख़राब हुई। न्यूजीलैंड के स्पिनर एजाज पटेल ने दिन के अपने पहले ही ओवर में भारत को लगातार दो झटके दिए। उन्होंने पहले चौथी गेंद पर ऋद्धिमान साहा को एलबीडब्ल्यू आउट किया और फिर अगली ही गेंद पर अश्विन को बोल्ड कर दिया। 72 ओवर के बाद भारत का स्कोर: 224/6, मयंक अग्रवाल (121*), अक्षर पटेल (0*)
☝️ Wriddhiman Saha
☝️ R AshwinAjaz Patel strikes twice in just the second over of day two in Mumbai 🔥#WTC23 | #INDvNZ | https://t.co/EdvFj8QtKD pic.twitter.com/OZCkl2rNsJ
— ICC (@ICC) December 4, 2021
09:33 AM, 04-Dec-2021
दूसरे दिन का खेल शुरू
वानखेड़े में दूसरे दिन का खेल शुरू हो चुका है। भारत की तरफ से मयंक अग्रवाल और ऋद्धिमान साहा की जोड़ी क्रीज पर है जबकि न्यूजीलैंड की तरफ से टिम साउदी ने गेंदबाजी शुरू की है।
09:27 AM, 04-Dec-2021
नए दिन और नई रणनीति
भारतीय टीम की नजर दूसरे दिन बड़ा स्कोर बनाने की होगी। मयंक अग्रवाल और ऋद्धिमान साहा के बीच 61 रनों की साझेदारी हो चुकी है।
Huddle talk ✅
What do we have in store on Day 2? 🤔
LIVE action to commence shortly. 👏 👏#TeamIndia #INDvNZ @Paytm pic.twitter.com/DzSMbKYBuv
— BCCI (@BCCI) December 4, 2021
09:21 AM, 04-Dec-2021
दूसरे दिन 98 ओवर की गेंदबाजी होगी
पहले दिन के खेल में पहला सत्र का खेल नहीं हो पाया। इसकी वजह से आज दूसरे दिन कुल 98 ओवर की गेंदबाजी होगी और शाम 5:30 बजे तक खेल जारी रह सकता है।
Day 2 Session Timings:
Session 1: 9:30 AM-11:30 AM
Lunch: 11:30 AM – 12:10 PM
Session 2: 12:10 PM -14:40 PM
Tea Time: 02:40 PM – 03:00 PM
Session 3: 03:00 PM – 05: 00 PM
98 Overs for the day
If 98 Overs are not bowled, it can be extended to 05:30 PM. #INDvNZ @Paytm https://t.co/groUG52Wdy
— BCCI (@BCCI) December 4, 2021
09:13 AM, 04-Dec-2021
पहले दिन का हाल
वानखेड़े में गीला मैदान होने की वजह से पहले दिन देरी से मैच शुरू हुआ और कुल 70 ओवर की गेंदबाजी हुई। भारत ने इस दौरान चार विकेट खोकर 221 रन बनाए। भारत की तरफ से मयंक अग्रवाल (120*) ने शतक जड़ा जबकि विराट कोहली और चेतेेश्वर पुजारा बिना कोई रन बनाए पवेलियन लौटे। न्यूजीलैेंड की तरफ से एजाज पटेल ने भारत के चारों विकेट झटके।
08:59 AM, 04-Dec-2021
IND vs NZ 2nd Test Day 2 Live Score: मुंबई में जन्मे एजाज पटेल ने 10 विकेट लेकर रचा इतिहास, कुंबले-जिम लेकर की बराबरी की
नमस्कार एवं सुप्रभात, अमर उजाला के लाइव ब्लॉग में आप सभी का स्वागत है। भारत और न्यूजीलैंड के बीच मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में दूसरा टेस्ट मैच खेला जा रहा है। भारतीय टीम ने पहले दिन चार विकेट गंवाकर 221 रन बना लिए हैं और मयंक अग्रवाल 120 रन बनाकर नाबाद हैं।