देश में लगातार पांचवें दिन कोरोनावायरस के 1 हजार से ज्यादा मामले सामने आए। बुधवार को 1290 नए मरीज मिले। इसके बाद संक्रमितों की संख्या 21,391 हो गई।इससे एक दिन पहले 1537, 20 अप्रैल को 1239, 19 अप्रैल को 1580, 18 अप्रैल को 1371 नए कोरोना पॉजिटिव मिले थे। बुधवार को महाराष्ट्र में 431,राजस्थान में 153, उत्तरप्रदेश में 112,गुजरात में 135,तमिलनाडु में 33नए मरीज मिले।ये आंकड़े covid19india.org और राज्य सरकारों से मिली जानकारी के अनुसार हैं।
इस बीच,झारखंड के पलामू में 28 साल के एक कोरोना संदिग्ध ने क्वारैंटाइन सेंटर में आत्महत्या कर ली। मृतक जिले के गोपालगंज इलाके का रहने वाला था। पलामू के डिप्टी कमिश्नर शांतनु कुमार अग्रहरि ने इसकी पुष्टि की। कोरोना जांच के लिए मृतक के स्वाब के नमूने राजेंद्र इंस्टिट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेस(आरआईएमएस) भेजे गए थे। हालांकि, अभी रिपोर्ट नहीं आई है।
महाराष्ट्र के बाद गुजरात में कोरोना से 100 से ज्यादा मौतें
इधर, महाराष्ट्र के बाद बुधवार को गुजरात देश का दूसरा राज्यबना, जहां कोरोना से 100 से ज्यादा लोगों ने जान गंवाई। यहां अब तक 103 लोगों ने इस वायरस की वजह से दम तोड़ा है। इस बीच, कोविड-19 के लिए होने वालेरैपिड एंटीबॉडी टेस्ट को लेकर इंडियन काउंसिल ऑफ मेडिकल रिसर्च(आईसीएमआर) ने एक प्रोटोकॉल जारी किया है।
आईसीएमआर ने सभी राज्यों के मुख्य सचिवों को जो चिठ्ठीलिखी हैउसमें कहा है कि कोई मरीज कोविड-19 से संक्रमित है या नहीं इसका पता लगाने का सबसे सटीक तरीका आरटी-पीसीआर टेस्ट ही है। इसमें मरीज के गले और नाक से स्वाब के नमूने लिए जाते हैं औरशुरुआत में ही संक्रमण का पता लग जाता है। आईसीएमआर ने फिर दोहराया है कि रैपिड एंटीबॉडी टेस्ट का इस्तेमाल सर्विलांस के तौर परकरना चाहिए। एक दिन पहले आईसीएमआर ने रैपिड टेस्टिंग किट के नतीजे को लेकर उठे सवाल के बाद इसके इस्तेमाल पर दो दिन के लिए रोक लगा दी थी।
कोरोना अपडेट्स…
- दिल्ली में कोरोना पॉजिटिवमरीज ने एलएनजेपी अस्पताल के प्रबंधन पर आरोप लगाया कि उसे यहां फौरन इलाज के लिए भर्ती नहीं किया जा रहा। उसने बताया कि वह अपने भाई और बेटे के साथ यहां पैदल पहुंचा। फिर भी अस्पताल ने भर्ती करने से इनकार कर दिया। इस व्यक्ति के घर के 7 और सदस्यों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।
- केंद्रीय कैबिनेट ने बुधवार को कोरोनावायरस कीचुनौतियों से निपटने के लिए 15 हजार करोड़ रुपये का ऐलान किया। ‘इंडिया कोविड-19 रिस्पॉन्स ऐंड हेल्थ सिस्टम प्रिपेयर्डनेस पैकेज’ की राशि से सिर्फ कोरोनामरीजों के इलाज के लिए जरूरी काम होंगे। इसमें स्पेशल अस्पताल और लैब बनाना शामिल है।
- जम्मू-कश्मीर के डीजीपी दिलबाग सिंह ने कहा किपाकिस्तान पहले आतंकी भेजता था। लेकिन अब कश्मीर में कोरोना फैलाने के लिए संक्रमित मरीजों को भेज रहाहै।
- सरकार ने कोरोना को लेकर रोजहोने वाली स्वास्थ्य और गृह मंत्रालय की ब्रीफिंग को घटाकर 4 दिन करने का फैसला लिया।अब ब्रीफिंग एकदिन छोड़कर की जाएगी।
- तेलंगाना में एयर इंडिया की स्पेशल फ्लाइट से अमेरिका के 100 नागरिकों को दिल्ली पहुंचाया गया। यहां सेयह सभी अपने देश लौटेंगे। इसके अलावा यूएई के 72 नागरिकों को लेकर एक स्पेशल फ्लाइट बुधवार को हैदराबाद सेशारजाह के लिए उड़ी।
- गृह मंत्री अमित शाह ने इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (आईएमए) के डॉक्टरों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग की। शाह ने संकट के वक्त में डॉक्टरों की भूमिका की तारीफ की। उन्होंने डॉक्टरों को पूरी सुरक्षा का भरोसा दिया। उनकी अपील पर आईएमए ने गुरुवार को होने वाला सांकेतिक प्रदर्शन टाल दिया।
5 दिन जब संक्रमण के सबसे ज्यादा मामले आए
दिन | मामले |
19 अप्रैल | 1580 |
21 अप्रैल | 1537 |
18 अप्रैल | 1371 |
13 अप्रैल | 1243 |
20 अप्रैल | 1235 |
27 राज्यों और 7 केंद्र शासित प्रदेशों में फैला संक्रमण
कोरोनावायरस अब तक देश के 27 राज्यों में पैर पसार चुका है। वहीं, देश के 7 केंद्र शासित प्रदेश (यूटी) में भी यह संक्रमण पहुंच चुका है। इनमें दिल्ली, चंडीगढ़, अंडमान-निकोबार, दादरा एवं नगर हवेली, जम्मू-कश्मीर, लद्दाख और पुडुचेरी शामिल हैं।
राज्य | कितने संक्रमित | कितने ठीक हुए | कितनी मौत |
महाराष्ट्र | 5649 | 789 | 269 |
दिल्ली | 2248 | 724 | 48 |
तमिलनाडु | 1629 | 662 | 18 |
मध्यप्रदेश | 1603 | 152 | 80 |
राजस्थान | 1888 | 328 | 27 |
गुजरात | 2407 | 179 | 103 |
उत्तरप्रदेश | 1449 | 173 | 21 |
तेलंगाना | 943 | 194 | 24 |
आंध्रप्रदेश | 813 | 120 | 24 |
केरल | 437 | 308 | 3 |
कर्नाटक | 427 | 131 | 17 |
जम्मू-कश्मीर | 407 | 92 | 5 |
पश्चिम बंगाल | 423 | 73 | 15 |
हरियाणा | 264 | 158 | 3 |
पंजाब | 278 | 53 | 16 |
बिहार | 141 | 42 | 2 |
ओडिशा | 83 | 32 | 1 |
उत्तराखंड | 46 | 18 | 0 |
हिमाचल प्रदेश | 40 | 11 | 2 |
असम | 35 | 19 | 1 |
छत्तीसगढ़ | 36 | 28 | 0 |
झारखंड | 46 | 0 | 2 |
चंडीगढ़ | 29 | 14 | 2 |
लद्दाख | 18 | 14 | 0 |
अंडमान-निकोबार | 16 | 11 | 0 |
मेघालय | 12 | 0 | 1 |
गोवा | 7 | 7 | 0 |
पुडुचेरी | 7 | 4 | 0 |
मणिपुर | 2 | 1 | 0 |
त्रिपुरा | 2 | 1 | 0 |
अरुणाचल प्रदेश | 1 | 1 | 0 |
दादरा एवं नगर हवेली | 1 | 0 | 0 |
मिजोरम | 1 | 0 | 0 |
नगालैंड | 1 | 0 | 0 |
ये आंकड़े covid19india.org और राज्य सरकारों से मिली जानकारी के अनुसार हैं। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, देश में कोरोना संक्रमण के कुल 20,471 मामले आए हैं। इनमें 15,859का इलाज चल रहा है। 3959ठीक हुए हैं, वहीं 652 लोगों की मौत हुई है।
7 राज्यों और एक केंद्र शासित प्रदेशका हाल
महाराष्ट्र में 5649 संक्रमित:यहां बुधवार को संक्रमण के 431 नए केस सामने आए जबकि 18 मरीजों की जान गई।अकेले मुंबई में 3683 संक्रमित मिले हैं जबकिमृतकों का आंकड़ा 161 हो गया है।राज्य में अब तक कुल 269मरीजों की मौत हुई।वहीं,789 कोरोनामरीज स्वस्थ भी हुए हैं।
मध्यप्रदेश में 1603 कोरोना पॉजिटिव: राज्य में इस बीमारी से मरने वालों की संख्या 80 हो गई है। इस बीच, भोपाल के चिरायु मेडिकल कॉलेज से बुधवार को 44 मरीज डिस्चार्ज हुए। इसमें 22 पुलिसकर्मी हैं। भोपाल में अब तक कोरोना के 303 केस सामने आ चुके हैं जबकि इंदौर में बुधवार को 26 और नए मरीज मिले। इसके साथ संक्रमितों की संख्या 945 हो गई।
चंडीगढ़ में29 संक्रमित:चंडीगढ़ के स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक, यहां के अस्पताल में14 पॉजिटिव मरीजोंका इलाज जारी है। संक्रमण से अब तक यहां कोई मौत नहीं हुई है। यहां के पीजीआई अस्पताल में दिल की बीमारी काइलाज करवाने के लिए भर्ती 6 महीने की बच्ची को भी कोरोना हो गया। मंगलवार को उसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई। इसके बाद पीडियाट्रिकवार्ड में उसका इलाज करने वाले 6 डॉक्टर, नर्स समेत 13 स्वास्थ्यकर्मियों को क्वारैंटाइन किया गया है।
राजस्थान में 1888 संक्रमित:यहां बुधवार को 153 नए संक्रमित मिले। इसमें से जयपुर में 68, अजमेर में 44, टोंक में 17 और जोधपुर में 11 नए मरीज मिले। बुधवार को एक व्यक्ति की मौत हुई। अब तक राज्य में 328मरीज ठीक हो चुके हैं जबकि 27लोगों की मौत हुई है।
उत्तरप्रदेश में 1449 मरीज:राज्य मेंबुधवार को संक्रमण के112 नए केस सामने आए। यहां अब तक21 मरीज दम तोड़ चुके हैं। स्वास्थ विभाग के मुताबिक, 173 संक्रमित अब तक स्वस्थ हुए हैं।
दिल्ली में 2248 संक्रमित: यहां बुधवार को संक्रमण के 92 नए केस सामने आए जबकिएक मरीज की मौत हो गई। मुंबई में 53 मीडियाकर्मियों केटेस्ट पॉजिटिव आने की खबरों के बीच दिल्ली सरकार की ओर से भी मीडियाकर्मियों के टेस्ट के लिए कैंप लगाया गया। इसमें करीब 200 मीडियाकर्मियों का टेस्ट किया गया था। हालांकि, इमसें किसी की भी रिपोर्ट आने की सूचना नहीं है।
(भूल सुधार: बुधवार सुबह यह खबर लिखे जाते वक्त हमने बताया था कि समाचार एजेंसी एएनआई के कुछ पत्रकारों के रिपोर्ट पॉजिटिव आए हैं। ये जानकारी गलत थी। दरअसल एएनआई ने ट्वीट कर कहा था कि उसके रिपोर्टर और कैमरामैन समेत दो सौ मीडियाकर्मी दिल्ली सरकार के कैंप में कोरोनावायरस टेस्ट कराने पहुंचे।)
गुजरात में 2407 संक्रमित: यहां बुधवार को 135 नए कोरोना पॉजिटिव मिले। राज्य में अब तक इस महामारीसे 103 लोग जान गंवा चुके हैं। वहीं, 179 संक्रमितों की इलाज के बाद अस्पताल से छुट्टी हुई है।
बिहार में 141 कोरोना मरीज:राज्य के प्रमुख सचिव (स्वास्थ्य) के मुताबिक, राज्य में बुधवार को संक्रमण के 5 नए मामले सामने आए।मंगलवार को नालंदा जिले में 17 मरीजों में संक्रमण की पुष्टि हुई थी। राहत की बात यह है कि रेड जोन सीवान में पिछले एक हफ्ते से कोई नया केस सामने नहीं आया है।
आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
Source: DainikBhaskar.com