गेमिंग का मजा हो जाएगा दोगुना, वर्ष 2020 में ये 5 Horror Games होंगे रिलीज

Publish Date:Sat, 15 Feb 2020 12:09 PM (IST)

नई दिल्ली, टेक डेस्क। ऑनलाइन गेमिंग का शौक हम सभी को होता है। नए-नए गेम ट्राई करना और उन्हें जीतना हमें बेहद पसंद होता है। PUBG से लेकर Call of Duty तक कई ऐसे गेम्स हैं जो यूजर्स के बीच अपनी जगह बना चुके हैं। आज गेम लवर्स के मुंह पर इन दोनों गेम्सा नाम आम हो गया है। लेकिन अगर आप इनसे अलग कोई और गेम ट्राई करने का सोच रहे हैं तो हम आपको वर्ष 2020 में रिलीज होने वाले 5 बेस्ट हॉरर गेम्स की जानकारी दे रहे हैं जो आपको बेहद पसंद आ सकते हैं।
Dying Light 2: यह गेम Dying light का सिक्वल है। यह एक एक्शन-रोल प्लेइंग गेम है। इसे Dying Light के 15 साल बाद सेट किया गया है। इसमें प्लेयर्स को चढ़ना, स्लाइड करना, छलांग लगाना और तेज भागने जैसे टास्क करने होते हैं। इसमें प्लेयर्स को जॉम्बीज को हराना होता है।

Atomic Heart: यह एक एडवेंचर फर्स्ट-पर्सन शूटर गेम है। इस गेम का हीरो एक विशेष एजेंट पी-3 है। इसकी उद्यम 3826 पर असफल लैंडिंग होती है और उसे इस बात का पता लगाना होता है कि उसकी लैंडिंग गलत क्यों हुई है। इसमें कई सरप्राइज भी दिए गए हैं।

The Outlast Trials: यह 4 प्लेयर्स का सर्वाइवल हॉरर गेम है। इस गेम को मिस्ट्री कोल्ड वॉर एक्सपेरिमेंट में सेट किया गया है। इस गेम के बारे में ज्यादा जानाकरी तो नहीं मिली है। लेकिन अंदाजा जरूर लगाया जा सकता है कि प्लेयर्स को यहां काफी कुछ करना पड़ सकता है।

Once Upon A Time In Roswell: यह फर्स्ट-पर्सन साइकोलोजिकल हॉरर गेम है। यह 1947 में अमेरिका के रोसवेल के परिवारों के लापता होने की कहानी है। इसमें प्लेयर्स को घर का पता लगाना होता है। इसमें उन्हें भयानक फ्लैशबैक और अन्य शक्तिशाली संस्थाओं की जानकारी मिलेंगी। 80 के दशक में रोसवेल लोकप्रिय हो गया था जब लोगों ने दावा किया कि इस क्षेत्र में एक यूएफओ देखा गया था।

Resident Evil 3 Remake: जिल वेलेंटाइन रैम्बो सिटी में आखिरी बचा हुआ व्यक्ति है। यह यहां हुए अत्याचारों का गवाह है। जिन लोगों ने Resident Evil 2 खेला है उनके लिए यह काफी रोमांचक और दिलचस्प गम साबित होगा।

Posted By: Shilpa Srivastava

डाउनलोड करें जागरण एप और न्यूज़ जगत की सभी खबरों के साथ पायें जॉब अलर्ट, जोक्स, शायरी, रेडियो और अन्य सर्विस

Source: jagran.com

Related posts