भास्कर अपडेट्स:इंडियन नेवी ने अरब सागर में 940 किलोग्राम नशीला पदार्थ जब्त किया

भारतीय नौसेना ने कंबाइंड सी फोर्स की मदद से पश्चिमी अरब सागर (arabian sea) में 940 किलोग्राम प्रतिबंधित मादक पदार्थ जब्त किया है। नेवी की ओर से बताया गया कि फ्रंटलाइन शिप INS तलवार पर तैनात भारतीय नौसेना के मार्कोस कमांडो ने 13 अप्रैल को क्रिमसन बाराकुडा ऑपरेशन के तहत इस एक्शन को अंजाम दिया। मुंबई के मलाड स्थित गिरनार गैलेक्सी बिल्डिंग में आग लगने से 14 लोग घायल मुंबई के मलाड इलाके में गिरनार गैलेक्सी बिल्डिंग में आग लगने से 14 लोग घायल हो गए। इनमें 5 बुजुर्ग और दो बच्चे शामिल हैं। BMC ने बताया कि फायर ब्रिगेड ने आग पर काबू पा लिया है। सभी घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। आज की अन्य बड़ी खबरें… तिहाड़ जेल में बंद CM केजरीवाल ने डॉक्टर से मिलने याचिका दायर की; कोर्ट ने 18 अप्रैल तक ED से जवाब मांगा मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल तिहाड़ जेल से वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिए अपने डॉक्टर से परामर्श करने की परमिशन मांगी। इस पर दिल्ली की अदालत ने मंगलवार को ED को निर्देश दिया कि वह अपना जवाब दाखिल करे। स्पेशल जज राकेश सयाल को दिए अपने आवेदन में केजरीवाल ने कहा कि उनके ब्लड शुगर लेवल में लगातार उतार-चढ़ाव हो रहा है और वे अपने डॉक्टर से परामर्श लेना चाहते हैं। कोर्ट ने ईडी को 18 अप्रैल तक अपना जवाब दाखिल करने का निर्देश दिया है, इसी दिन कोर्ट याचिका पर सुनवाई कर सकती है। केजरीवाल 23 अप्रैल तक ED की न्यायिक हिरासत में हैं। दिल्ली में नॉर्थ ब्लॉक के सेकेंड फ्लोर पर आग लगी, यहां गृह और कार्मिक मंत्रालय दिल्ली में नॉर्थ ब्लॉक के सेकेंड फ्लोर पर मंगलवार को आग लग गई। इस फ्लोर पर गृह मंत्रालय और कार्मिक मंत्रालय है। फायर टेंडर्स ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पा लिया। घटना में किसी तरह का नुकसान नहीं हुआ है। मणिपुर में फिर हिंसा, तमेंगलोंग में हथियारबंद लोगों ने ऑइल टैंकरों पर फायरिंग की, ड्राइवर के पैर में गोली लगी मणिपुर में एक बार फिर हिंसा भड़की है। तमेंगलोंग जिले में मंगलवार (16 अप्रैल) को हथियारबंद लोगों ने दो तेल के टैंकरों पर गोलीबारी की। इस गोलीबारी में एक ड्राइवर के पैर पर गोली लग गई। पुलिस ने बताया कि इंफाल को सिलचर से जोड़ने वाले NH-37 पर केइमी गांव के पास ये घटना हुई है। सिविल सेवा-2023 का फाइनल रिजल्ट जारी, आदित्य श्रीवास्तव टॉपर रहे, 1016 उम्मीदवार पास संघ लोक सेवा आयोग ने अपनी वेबसाइट पर सिविल सेवा परीक्षा 2023 के परिणाम घोषित कर दिए हैं। इसमें 1016 उम्मीदवार पास हुए हैं। आदित्य श्रीवास्तव ने सिविल सेवा परीक्षा 2023 में टॉप किया है। वहीं, अनिमेष प्रधान और डोनुरु अनन्या रेड्डी को दूसरी और तीसरी रैंक मिली है। जिन उम्मीदवारों ने मेन एग्जाम पास किया था, उन्हें 2 जनवरी से 9 अप्रैल तक चले इंटरव्यू के बाद सिलेक्ट किया गया। पास हुए कैंडिडेट्स में से 347 जनरल, 116 ईडब्ल्यूएस कैटेगरी, 303 कैंडिडेट OBC, 165 कैंडिडेट SC और 86 कैंडिडेट ST कैटेगरी से हैं। इन कैंडिडेट्स को भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस), भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) और भारतीय विदेश सेवा (आईएफएस) समेत विभिन्न केंद्रीय सरकारी विभागों में 1105 रिक्तियों को भरा जाएगा। पढ़ें पूरी खबर… पटना में क्रेन से टकराया ऑटो, 7 की मौत, रेलवे स्टेशन से बस पकड़ने जा रहे थे यात्री पटना में मंगलवार सुबह यात्रियों से भरा ऑटो मेट्रो के काम में लगी क्रेन से टकरा गया। हादसे में 7 लोगों की मौत हुई है। एक घायल है। मरने वालों में 5 साल का बच्चा भी है। 4 लोगों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। 3 लोगों की मौत अस्पताल में हुई। हादसा सुबह करीब पौने 4 बजे कंकड़बाग थाना क्षेत्र के रामलखन पथ पर हुआ। पढ़ें पूरी खबर… तिनसुकिया में असम राइफल्स और उग्रवादियों के बीच मुठभेड़; 2 घायल जवानों को एयरलिफ्ट किया गया असम के तिनसुकिया जिले में मंगलवार को असम राइफल्स के जवानों और उग्रवादियों के बीच मुठभेड़ हुई। तिनसुकिया पुलिस के मुताबिक मार्गेरिटा में नामदांग के पास असम राइफल्स की गाड़ियों पर गोलीबारी की गई। ये गाड़ियां अरुणाचल प्रदेश के चांगलांग से मार्गेरिटा की ओर आ रही थीं। मुठभेड़ में घायल 2 जवानों को हेलिकॉप्टर के जरिए इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया। झारखंड के रांची में ED की रेड, जमीन घोटाला मामले में JMM नेता के घर समेत 9 ठिकानों पर छापेमारी झारखंड की राजधानी रांची में मंगलवार को ED ने एक बार फिर छापा मारा है। जमीन घोटाले से जुड़े मामले में झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) के एक नेता अंतू तिर्की के घर समेत 9 ठिकानों पर कार्रवाई चल रही है। ED की अलग-अलग टीमें रांची के तुपुदाना, बरियातू, मोरहाबादी और पंडरा इलाके में छापेमारी कर रही है। इसी मामले में झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन अरेस्ट हो चुके हैं। वे फिलहाल जेल में हैं। उन्हें इसी मामले में मुख्यमंत्री पद छोड़ना पड़ा था। पूरी खबर पढ़ें… हिमाचल प्रदेश के ऊना में प्लास्टिक फैक्ट्री में आग, 1 करोड़ का सामान जलकर खाक; कोई घायल नहीं हिमाचल प्रदेश के उना में एक प्लास्टिक फैक्ट्री में आग लग गई। सूचना मिलने पर फायर ब्रिगेड की 12 गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। कई घंटों बाद आग पर काबू पाया गया। अधिकारियों ने सोमवार को बताया कि जब तक आग बुझ पाती तबतक 1 करोड़ रुपए का सामान जलकर खाक हो गया था। आग के समय फैक्ट्री में 10 मजदूर मौजूद थे, लेकिन किसी के भी घायल होने की खबर नहीं है। छत्तीसगढ़ में एक साथ 26 नक्सलियों ने सरेंडर किया, इनमें एक इनामी भी शामिल छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा जिले में 26 नक्सलियों ने सोमवार (15 अप्रैल) को पुलिस के सामने सरेंडर कर दिया। लोन वर्राटू (घर वापस आइये) अभियान से प्रभावित होकर 1 इनामी सहित 26 नक्सलियों ने आत्मसमर्पण किया है। ये किस्टाराम, भैरमगढ़, मलांगेर और कटेकल्याण एरिया कमेटी में सक्रिय थे। सभी नक्सली बंद के दौरान रोड खोदना, पेड़ काटना और नक्सली बैनर-पोस्टर लगाने की घटनाओं में शामिल थे।

Source: DainikBhaskar.com

Related posts