शिल्पा शेट्टी ने मनाई दुर्गा अष्टमी:इंस्टाग्राम पर शेयर की वीडियो, बेटी समीशा के पैर धोकर की पूजा; कन्याओं को कराया भोजन

शिल्पा शेट्टी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर की है। वीडियो में शिल्पा बेटी समीशा और उनके घर के डॉग की पूजा करती हुई नजर आ रही हैं। दुर्गा अष्टमी पर शिल्पा ने बेटी के पैर धोए और पूजा की। इसका वीडियो उन्होंने सोशल मीडिया पर शेयर किया है। पोस्ट शेयर करते हुए एक्ट्रेस ने लिखा- अष्टमी के पावन पर्व पर कन्या पूजन की शुरुआत हमारी देवी समीशा के साथ। परम देवी महागौरी सभी को समृद्धि, प्रेम और शांति का आशीर्वाद दें। नवरात्रि पर शिल्पा शेट्टी की मां दुर्गा के लिए ऐसी भक्ति देखकर फैंस उनकी सराहना कर रहे हैं। समीशा और डॉगी के गले में देवी की चुनरी भी नजर आ रही है। समीशा ने वन साइड क्यूट पोनी टेल बना रखी है और वो बहुत प्यारी लग रही हैं। आरती के बाद शिल्पा बेटी को प्रसाद खिलाते भी दिखीं। इसी के साथ शिल्पा शेट्टी ने कन्या पूजन की भी फोटो शेयर की। एक्ट्रेस की ये फोटो एक कन्या को खाना खिलाते हुए है। बता दें, शिल्पा शेट्टी हर साल नवरात्री के मौके पर कन्याओं को भोजन कराती हैं। पिछली नवरात्री पर भी उन्होंने पति राज कुंद्रा के साथ अष्टमी मनाई थी। शिल्पा शेट्टी के वर्कफ्रंट की बात करें, तो एक्ट्रेस को आखिरी बार रोहित शेट्टी की ‘इंडियन पुलिस फोर्स’ में देखा गया था। उन्होंने इस शो में पुलिस का किरदार निभाया था। इसके पहले उनकी फिल्म ‘सुखी’ रिलीज हुई थी। शिल्पा शेट्टी के अपकमिंग प्रोजेक्ट्स की बात करें तो कन्नड फिल्म ‘केडी द डेविल’ में नजर आएंगी।

Source: DainikBhaskar.com

Related posts