लोकसभा चुनाव-2024:कंगना ने मोदी को भगवान राम का अंश बताया; मीसा के ‘मोदी जेल जाएंगे’ बयान पर चिराग बोले- ये बदले की भाषा

ठीक एक हफ्ते बाद 19 अप्रैल को लोकसभा चुनाव के पहले चरण की वोटिंग है। इसके चलते नेताओं की ताबड़तोड़ सभाएं हो रही हैं। गया में लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के नेता चिराग पासवान ने मीसा भारती पर निशाना साधा। चिराग ने कहा- ये किस तरह की भाषा है? इस तरह की भाषा से आप देश और दुनिया को किस तरह का मैसेज दे रही हैं? इस तरह की भाषा वे लोग इस्तेमाल कर रहे हैं, जो खुद भ्रष्टाचार में आरोपी हैं। उनके परिवार के कई सदस्य भ्रष्टाचार के मामलों में आरोपी हैं। यह बदले की भाषा है। हाल ही में लालू प्रसाद यादव की बड़ी बेटी मीसा भारती ने कहा था कि हमारी (I.N.D.I. गठबंधन) की सरकार बनी तो पीएम मोदी जेल जाएंगे। RJD ने मीसा भारती को पाटलिपुत्र और उनकी छोटी बहन रोहिणी आचार्य को सारण से टिकट दिया है। इस बीच, मंडी से भाजपा उम्मीदवार कंगना रनोट ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भगवान राम का अंश बताया। ये भी कहा कि हम सब उनकी (पीएम मोदी) चेतना, उनके त्याग और उनके चरित्र का अंश हैं। देशभर में लोकसभा चुनाव से जुड़े अपडेट्स सिलसिलेवार यहां पढ़ें…

Source: DainikBhaskar.com

Related posts