बड़े मियां छोटे मियां ने पहले दिन 15.50 करोड़ कमाए:वर्ल्डवाइड कलेक्शन 36.33 करोड़; मैदान काफी पीछे, सिर्फ 4.50 करोड़ की ओपनिंग

बड़े मियां छोटे मियां ने पहले दिन 15.50 करोड़ का डोमेस्टिक कलेक्शन किया है। पूरी दुनिया भर में फिल्म ने 36.33 करोड़ रुपए का बिजनेस किया है। इसके अलावा अजय देवगन की फिल्म मैदान ने 4.50 करोड़ रुपए का फर्स्ट डे कलेक्शन किया है। फिल्म का वर्ल्डवाइड कलेक्शन 10.70 करोड़ रुपए है। गौर करने वाली बात यह है कि मैदान एक दिन पहले यानी 10 अप्रैल की शाम को लिमिटेड स्क्रीन्स पर रिलीज हो गई थी। फिल्म ने 10 अप्रैल को 2.6 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया था। दोनों फिल्मों को ऑडियंस और क्रिटिक्स का मिस्क्ड रिस्पॉन्स मिलता दिख रहा है, लेकिन बड़े मियां छोटे मियां ने बड़े मार्जिन से मैदान को पीछे कर दिया है। अक्षय और टाइगर के लिए फिल्म का चलना जरूर
अक्षय कुमार के लिए बड़े मिया छोटे मियां का चलना काफी जरूरी है। उनकी पिछली कुछ फिल्मों का प्रदर्शन सही नहीं रहा है। अक्टूबर 2023 में रिलीज फिल्म मिशन रानीगंज ने पहले दिन सिर्फ 2.80 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया था। फिल्म का टोटल कलेक्शन 33.74 करोड़ रुपए था। इसके अलावा फरवरी 2023 में ही रिलीज उनकी फिल्म सेल्फी तो डिजास्टर रही थी। फिल्म ने 16.85 करोड़ रुपए का टोटल कलेक्शन किया था। अक्षय की पिछली पांच फिल्मों पर नजर डालें तो सिर्फ OMG-2 सुपरहिट रही थी। हालांकि इस फिल्म में उनका स्पेशल अपीयरेंस था। टाइगर श्रॉफ की भी अंतिम हिट फिल्म वॉर थी। इसके बाद उनकी जो फिल्में आई हैं, वो हिट का टैग नहीं हासिल कर पाई हैं। अक्षय की पिछली पांच फिल्मों का फर्स्ट डे कलेक्शन अजय देवगन की मैदान उनकी पिछली कुछ फिल्मों से काफी पीछे रह गई
अजय देवगन की फिल्म मैदान का फर्स्ट डे कलेक्शन बेहतर नहीं कहा जा सकता। अजय की पिछली 5 फिल्मों का रिकॉर्ड देखें तो रनवे -34 को छोड़कर मैदान ने सबसे खराब ओपनिंग ली है। अजय देवगन की पिछली 5 फिल्मों का फर्स्ट डे कलेक्शन

Source: DainikBhaskar.com

Related posts