भाजपा की आठवीं लिस्ट जारी, 3 राज्यों के 11 नाम:गुरदासपुर से सनी देओल का टिकट कटा, BJD से आए भर्तृहरि मेहताब को भी उतारा

भाजपा ने लोकसभा चुनाव 2024 के लिए शनिवार 30 मार्च को अपने उम्मीदवारों की आठवीं लिस्ट जारी कर दी। इस लिस्ट में 3 राज्यों के 11 कैंडिडेट्स के नाम हैं। ओडिशा से 3, पंजाब से 6 और पश्चिम बंगाल से 2 उम्मीदवारों की घोषणा की गई है। भाजपा ने पंजाब के गुरदासपुर से सनी देओल का टिकट काट दिया है। भाजपा ने कटक सीट से BJD से आए भर्तृहरि मेहताब को मैदान में उतारा है। लोकसभा चुनाव के लिए भाजपा अब तक 8 लिस्ट में 417 नामों का ऐलान कर…

बारामती में सुप्रिया सुले और भाभी सुनेत्रा पवार में मुकाबला:शरद पवार की बेटी 2009 से सांसद, अजित पवार की पत्नी पहली बार चुनावी मैदान में

महाराष्ट्र के बारामती लोकसभा सीट से शरद पवार की बेटी सुप्रिया सुले के खिलाफ डिप्टी सीएम अजित पवार की पत्नी सुनेत्रा पवार चुनाव लड़ेंगी। NCP अजित गुट के नेता सुनील तटकरे ने शनिवार (30 मार्च) को इसकी घोषणा की। अजित और सुप्रिया चचेरे भाई-बहन हैं। इस रिश्ते से सुप्रिया और सुनेत्रा ननद-भाभी हैं। NCP शरद गुट ने शनिवार शाम को ही राज्य की 5 सीटों पर उम्मीदवारों के नाम का ऐलान किया था। इसके कुछ देर बाद NCP अजित गुट ने बारामती से सुनेत्रा को अपना प्रत्याशी घोषित कर दिया।…

अरुणाचल में चुनाव पूर्व 10 विधानसभा सीटों पर भाजपा जीती:CM खांडू समेत सभी निर्विरोध विजयी, 19 अप्रैल को बची हुई 50 सीटों पर वोटिंग

अरुणाचल प्रदेश की 60 विधानसभा सीटों में से 10 में भाजपा को चुनाव से पहले ही जीत मिल गई है। इन 10 सीटों पर भाजपा उम्मीदवारों ने निर्विरोध जीत दर्ज की। इनमें CM पेमा खांडू, डिप्टी सीएम चाउना मेन भी शामिल हैं। पेमा खांडू ने मुक्तो विधानसभा क्षेत्र से नामांकन भरा था। चूंकि किसी और उम्मीदवार ने पर्चा दाखिल नहीं किया। ऐसे में खांडू को निर्विरोध चुन लिया गया। बाकी 9 सीटों पर भी इसी तरह बीजेपी उम्मीदवारों को जीत मिली। राज्य में 19 अप्रैल को एक फेज में चुनाव…

बीजेपी मेनिफेस्टो कमेटी का ऐलान, राजनाथ अध्यक्ष:निर्मला सीतारमण संयोजक; समिति में 4 राज्यों के सीएम समेत 27 सदस्य

भाजपा ने शनिवार को लोकसभा चुनाव 2024 के लिए मेनिफेस्टो कमेटी का ऐलान किया। कमेटी में कुल 27 मेंबर हैं। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह को कमेटी का अध्यक्ष बनाया गया है। वहीं वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण संयोजक होंगी, पीयूष गोयल सह संयोजक बनाए गए हैं। इसके अलावा कमेटी में चार राज्यों के CM भी शामिल हैं। मध्यप्रदेश के CM मोहन यादव, असम के सीएम हिमंता बिस्वा सरमा, गुजरात के सीएम भूपेंद्र पटेल और छत्तीसगढ़ के विष्णुदेव साय कमेटी का हिस्सा हैं। कमेटी में अर्जुन मुंडा, किरेन रिजिजू, अश्विनी वैष्णव, शिवराज…

‘गॉडजिला X कॉन्ग’ को मिली 14 करोड़ की ओपनिंग:’मिशन इम्पॉसिबल 7’ और फास्ट X का रिकॉर्ड तोड़ा, दूसरे दिन ‘आदुजीवितम’ ने कमाए 6.25 करोड़

इस शुक्रवार रिलीज हुई हॉलीवुड फिल्म ‘गॉडजिला X कॉन्ग: द न्यू एम्पायर’ ने इंडियन बॉक्स ऑफिस पर पहले दिन अच्छी कमाई की है। फिल्म ने अपने ओपनिंग डे पर 14 करोड़ 50 लाख रुपए का बिजनेस किया। इसके साथ ही देश में बड़ी ओपनिंग पाने वाली हॉलीवुड फिल्मों में से एक बन चुकी है। ‘मिशन इम्पॉसिबल 7’ और ‘फास्ट X’ को पीछे छोड़ा फिल्म ने टॉम क्रूज की ‘मिशन इम्पॉसिबल 7’ और विन डीजल की ‘फास्ट X’ को भी पीछे छोड़ दिया है। जहां ‘मिशन इम्पॉसिबल 7’ ने इंडिया में…

बोनी कपूर ने रिवील की नो एंट्री 2 की कास्टिंग:दिलजीत, अर्जुन और वरुण साथ दिखेंगे, सलमान नहीं होंगे हिस्सा; 2025 में रिलीज होगी फिल्म

बोनी कपूर ने फिल्म नो एंट्री 2 की अनाउंसमेंट की है। यह 2005 की फिल्म नो एंट्री का सीक्वल है। फिल्म में दिलजीत दोसांझ, अर्जुन कपूर और वरुण धवन की तिकड़ी देखने को मिलेगी। फिल्म की शूटिंग इस साल दिसंबर से शुरू हो सकती है। यह 2025 में फिल्म नो एंट्री के 20 साल पूरे होने पर सिनेमाघरों में रिलीज की जाएगी। सूत्रों का कहना है दिलजीत, अर्जुन और वरुण इस फिल्म में डबल रोल में दिखेंगे। वहीं, सलमान खान इस फिल्म का हिस्सा नहीं होंगे। बोनी कपूर ने बताई…

‘लगान के क्लाइमैक्स को शूट करने में हुई थीं परेशानियां’:सिनेमेटोग्राफर अनिल मेहता ने 30 दिन के क्लाइमैक्स शूट को ‘थकाऊ’ बताया

आमिर खान स्टारर ‘लगान’ में 30 मिनट का लंबा क्लाइमैक्स सीन था, जिसमें भारतीयों ने अंग्रेजों की टीम को हरा दिया था। हाल ही में सिनेमेटोग्राफर अनिल मेहता ने उस सीन के बारे में बातचीत की। ‘लगान’ के क्लाइमैक्स को शूट करने में हुई थीं परेशानियां सिनेमेटोग्राफर अनिल मेहता ने खुलासा किया कि ‘लगान’ का क्लाइमैक्स शूट का अनुभव बहुत थकाऊ था। उन्होंने कहा- हम लोगों ने 30 दिनों तक शूटिंग की। एक ही सीन को बार-बार शूट करना नीरस और थकाऊ हो जाता था। हालांकि मेरा काम दो टीम…

‘वाडा चेन्नई’ फेम एक्टर डेनियल बालाजी का निधन:हॉस्पिटल में इलाज के दौरान आया हार्ट अटैक, अंतिम दर्शन के लिए पहुंचे विजय सेतुपति

साउथ इंडियन फिल्मों के जाने-माने एक्टर डेनियल बालाजी का निधन हो गया है। 48 वर्षीय एक्टर को शुक्रवार सुबह सीने में दर्द की शिकायत के बाद हॉस्पिटल एडमिट कराया गया था। इलाज के दौरान उन्हें हार्ट अटैक आ गया, जिसके बाद उन्हें बचाया नहीं जा सका। एक्टर के निधन पर साउथ इंडस्ट्री के कई बड़े कलाकारों ने शोक जताया है। पुरसाईवलकम स्थित आवास पर हुआ अंतिम संस्कार डेनियल का अंतिम संस्कार शनिवार को उनके पुरसाईवलकम स्थित आवास पर किया गया। एक्टर के अंतिम दर्शन के लिए विजय सेतुपति समेत तमिल…

फिल्म खेल खेल में की शूटिंग खत्म:16 साल बाद साथ दिखेगी अक्षय-फरदीन की जोड़ी, लीड रोल में तापसी-वाणी नजर आएंगी

डायरेक्टर मुदस्सर अजीज की अपकमिंग फिल्म ‘खेल खेल में’ की शूटिंग खत्म हो गई है। यह एक कॉमेडी जॉनर की फिल्म है। इसमें अक्षय कुमार और तापसी पन्नू लीड रोल में हैं। दोनों के साथ वाणी कपूर भी देखी जाएंगी। सूत्रों का कहना है कि जल्दी ही मेकर्स फिल्म की रिलीज डेट भी अनाउंस करेंगे। 17 साल बाद अक्षय-फरदीन एक साथ दिखेंगे फिल्म में अक्षय कुमार और फरदीन खान करीब 17 साल बाद एक साथ स्क्रीन शेयर करने वाले हैं। 2007 में दोनों कॉमेडी फिल्म ‘हे बेबी’ में एक साथ…

कांग्रेस की प्रेस कॉन्फ्रेंस में BJP वॉशिंग मशीन:विपक्ष के खिलाफ 51 केस गिनाए; सत्ता पक्ष के नेताओं पर 20 केस, एक में भी कार्रवाई नहीं

कांग्रेस नेता पवन खेड़ा ने शनिवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस की। इस दौरान उनके सामने टेबल पर वॉशिंग मशीन रखी थी। इस पर BJP वॉशिंग मशीन लिखा हुआ था। खेड़ा ने कहा कि भाजपा जिन नेताओं पर करोड़ों के घोटाले का आरोप लगाती है, पार्टी में शामिल होते ही उनके सारे केस वापस ले लेती है। उन्होंने कहा कि भाजपा के पास ऐसी वॉशिंग मशीन है, जिसमें 10 साल पुराना केस भी डालो तो आरोपी व्यक्ति बिलकुल बेदाग होकर निकलता है। मशीन के साथ-साथ ये कमाल मोदी वॉशिंग पावडर का भी…

भास्कर अपडेट्स:दिल्ली जल बोर्ड केस में पहली चार्जशीट; ED ने कहा- ठेका देने में भ्रष्टाचार हुआ, AAP के इलेक्शन फंड में गई रकम

प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने शनिवार को दिल्ली जल बोर्ड केस में पहली चार्जशीट दाखिल की है। इसमें एक कंपनी और 4 लोगों पर भ्रष्टाचार के आरोप लगाए हैं। मीडिया रिपोर्ट्स में सूत्रों के हवाले से दावा किया गया है कि दिल्ली जल बोर्ड ने ठेका देने में भ्रष्टाचार किया। घूस की रकम आम आदमी पार्टी को इलेक्शन फंड के तौर पर दी गई। दिल्ली जल बोर्ड केस में यह ED की पहली चार्जशीट है। इसे दिल्ली की स्पेशल प्रिवेंशन ऑफ मनी लॉन्डरिंग एक्ट (PMLA) कोर्ट में पेश किया गया। चार्जशीट…

केजरीवाल के मंत्री गहलोत ED दफ्तर पहुंचे:शराब घोटाले में पूछताछ के लिए एजेंसी ने समन भेजा था, पॉलिसी बनाने वाली टीम में थे

शराब नीति केस में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी के बाद अब उनके करीबी मंत्री कैलाश गहलोत को ED ने पूछताछ के लिए बुलाया है। गहलोत शनिवार को साढ़े 11 बजे ED दफ्तर पहुंचे। गहलोत नजफगढ़ से AAP के विधायक हैं। वे केजरीवाल सरकार में परिवहन, गृह और कानून मंत्री हैं। ED ने शनिवार सुबह ही गहलोत को समन जारी किया था और उन्हें तत्काल पूछताछ के लिए अपने दफ्तर बुलाया था। गहलोत से धन शोधन निवारण अधिनियम (PMLA) के तहत अपना बयान दर्ज कराने के लिए कहा…

दिल्ली के रामलीला मैदान में कल I.N.D.I.A की रैली:AAP ने कहा- विपक्ष को निशाना बनाया जा रहा; भाजपा बोली- भाषण के लिए भीड़ जुटाता है विपक्ष

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी के विरोध में 31 मार्च को INDIA ब्लॉक ‘महारैली’ करने वाला है। इसमें 26 दलों के नेता शामिल हो सकते हैं। लोकसभा चुनाव से पहले यह विपक्ष की पहली बड़ी रैली होगी। शनिवार को AAP नेता गोपाल राय और दिलीप पांडे ने रामलीला मैदान में तैयारियों का निरीक्षण किया। गोपाल राय ने कहा कि गठबंधन के नेता ‘तानाशाही हटाओ, लोकतंत्र बचाओ’ रैली में पहुंच रहे हैं। केंद्र सरकार एजेंसियों की मदद से विपक्ष के नेताओं को निशाना बना रही है। एक चुने हुए…

जुनैद-साई ने पूरा किया ‘एक दिन’ का जापान शेड्यूल:मुंबई में जल्द शुरू होगी शूटिंग, तीन स्टूडियो में बन रहा सेट

आमिर खान के बेटे जुनैद खान की अपकमिंग ‘एक दिन’ के जापान शेड्यूल की शूटिंग पूरी हो चुकी है। फिल्म में जुनैद के अपोजिट साउथ की सुपरहिट एक्ट्रेस साई पल्लवी नजर आएंगी। वो इस फिल्म से बॉलीवुड डेब्यू करने वाली हैं। मुंबई में चल रहा सेट डिजाइनिंग का काम जापान शेड्यूल के बाद अब दोनों एक्टर्स मुंबई के फिल्म सिटी में इस फिल्म की शूटिंग करेंगे। प्रोडक्शन टीम ने फिल्म के लिए तीन अलग-अलग स्टूडियो सिक्योर कर लिए हैं। इन स्टूडियो में सेट डिजाइनिंग का काम चल रहा है। वायरल…

33 साल की मन्नारा ने मनाया अपना जन्मदिन:बहन प्रियंका चोपड़ा पति निक जोनस के साथ नजर आईं, वीडियो हुआ वायरल

बीती रात बिग बॉस 17 फेम मन्नारा चोपड़ा ने अपना 33वां जन्मदिन मनाया। मन्नारा के बर्थडे पर फैमिली मेम्बर्स और करीबी दोस्त ही नजर आए। प्रियंका चोपड़ा पति निक जोनस के साथ आईं प्रियंका चोपड़ा परिवार के साथ इन दिनों भारत आई हुई हैं। ऐसे में कजिन बहन मन्नारा के जन्मदिन के मौके पर प्रियंका चोपड़ा अपनी मां और पति निक जोनस के साथ सेलिब्रेशन के लिए पहुंचीं। प्रियंका चोपड़ा ने व्हाइट को-ऑर्ड सेट पहना था, जिसमें वे बेहद ग्लैमरस नजर आ रही थीं। प्रियंका चोपड़ा ने मन्नारा को बर्थडे…

चैरिटी इवेंट होप गाला में आलिया ने गाया गाना:सिंगर हर्षदीप कौर के साथ की जुगलबंदी, 30 साल पुरानी साड़ी पहने नजर आईं

बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्‌ट ने हाल ही में लंदन में हुआ चैरिटी इवेंट, होप गाला अटैंड किया। एक्ट्रेस ने अब अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर इस इवेंट से जुड़े कुछ फोटोज और वीडियोज शेयर किए। एक वीडियो में वो इवेंट में सिंगर हर्षदीप कौर के साथ ‘इक कुड़ी’ गाना गाती नजर आ रही हैं। यह गाना आलिया की ही फिल्म ‘उड़ता पंजाब’ का है जो 2016 में रिलीज हुई थी। फिल्म के म्यूजिक एल्बम के लिए भी आलिया ने सिंगर/एक्टर दिलजीत दोसांझ के साथ इस गाने का क्लब मिक्स वर्जन…

‘SRK के साथ काम करने की बात पहले मजाक लगी’:प्रियामणि बोलीं- रोहित शेट्टी से अनुरोध किया था की मुझे सिर्फ बैकग्राउंड डांसर ना बनाए

प्रियामणि ने हाल ही में खुलासा किया कि जब उन्हें पहली बार रोहित शेट्टी के ऑफिस से शाहरुख खान और दीपिका पादुकोण स्टारर फिल्म ‘चेन्नई एक्स्प्रेस’ के लिए फोन आया, तो उन्हें ये मजाक लगा था। प्रियामणि को यकीन ही नहीं हुआ कि ऐसा हो सकता है। प्रियामणि ने ‘चेन्नई एक्स्प्रेस’ का एक्सपीरियंस शेयर किया प्रियामणि ने बातचीत के दौरान कहा- एक दिन मुझे रोहित शेट्टी के ऑफिस से फोन आया। मुझे लगा रोहित शेट्टी की टीम का कोई व्यक्ति मुझसे क्यों संपर्क करेगा। फिर उन्होंने मुझसे मुंबई आने के…

सावरकर की शूटिंग के वक्त आर्थिक तंगी से जूझे रणदीप:बायोपिक के लिए पिता की प्रॉपर्टी बेची; वजन कम करने के लिए सिर्फ नट्स खाए

रणदीप हुड्डा इन दिनों फिल्म ‘स्वातंत्र्य वीर सावरकर’ से चर्चा में बने हुए हैं। हालिया इंटरव्यू में उन्होंने खुलासा किया है कि इस फिल्म के लिए उन्हें बहुत सारी फिजिकल और फाइनेंशियल चुनौतियों को पार करना पड़ा था। पैसे की कमी की वजह से फिल्म को बंद करने की नौबत आ गई थी। तब उन्होंने वीर सावरकर की बायोपिक के फंडिंग के लिए मुंबई स्थित अपने पिता की प्रॉपर्टीज को बेच दिया था। वहीं, इस फिल्म के लिए उन्होंने बहुत ज्यादा वजन भी कम किया था। वीर सावरकर के रोल…

नरसिम्हा राव समेत 4 शख्सियतों को भारत रत्न दिया गया:चारों को मरणोपरांत यह सम्मान मिला; लालकृष्ण आडवाणी को 31 मार्च को दिया जाएगा

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने शनिवार को 4 शख्सियतों को मरणोपरांत देश के सर्वोच्च नागरिक सम्मान भारत रत्न से सम्मानित किया। इनमें पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह, पूर्व प्रधानमंत्री पी.वी. नरसिम्हा राव, बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री कर्पूरी ठाकुर और कृषि वैज्ञानिक डॉ एमएस स्वामीनाथन शामिल हैं। भाजपा के वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी को 31 मार्च को भारत रत्न दिया जाएगा। न्यूज एजेंसी ANI ने बताया- राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू रविवार को आडवाणी के घर जाकर उन्हें सम्मानित करेंगी। तबीयत खराब होने के कारण आज वे नहीं आ सके। आडवाणी के घर PM…

केजरीवाल की गिरफ्तारी पर उपराष्ट्रपति बोले- न्यायपालिका की ताकत बरकरार:कहा- जिन्हें लगा वे कानून से ऊपर हैं, अब कानून उनके पीछे है

शराब नीति घोटाले को लेकर 21 मार्च को गिरफ्तार किए गए दिल्ली के CM अरविंद केजरीवाल को लेकर उप-राष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने शुक्रवार को कहा कि न्यायपालिका की रीढ़ की हड्डी की ताकत बरकरार है। जिन्हें लगता था कि वे कानून से ऊपर हैं, अब कानून उनके पीछे है। इसके अलावा 31 मार्च को दिल्ली के रामलीला मैदान में I.N.D.I गठबंधन केंद्र के खिलाफ प्रदर्शन करेंगे। इसे लेकर उप-राष्ट्रपति ने कहा कि जैसे ही कानून अपना काम करने लगता है, वैसे ही कुछ लोग सड़कों पर आ जाते हैं। भ्रष्टाचार…

राष्ट्रपति भवन में आज भारत रत्न सम्मान समारोह:आडवाणी को सम्‍मानित करेंगी राष्ट्रपति मुर्मू; चरण सिंह-कर्पूरी ठाकुर सहित 4 हस्तियों को मरणोपरांत पुरस्कार

राष्ट्रपति भवन में आज भारत रत्न सम्मान समारोह का आयोजन किया गया है। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 5 शख्सियतों को देश के सर्वोच्च सम्मान से सम्मानित करेंगी। इनमें पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह, पी.वी. नरसिम्हा राव, कृषि वैज्ञानिक डॉ एमएस स्वामीनाथन, बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री कर्पूरी ठाकुर और भाजपा के वयोवृद्ध नेता लालकृष्ण आडवाणी शामिल हैं। आडवाणी को छोड़कर सभी 4 शख्सियतों को मरणोपरांत भारत रत्न दिया जा रहा है। इनके परिजन राष्ट्रपति मुर्मू से सम्मान ग्रहण करेंगे। आडवाणी भारत रत्न लेने के लिए राष्ट्रपति भवन में मौजूद रह सकते हैं।…

मुख्तार का शव गाजीपुर लाया गया:सुबह 10 बजे सुपुर्द-ए-खाक किया जाएगा; प्राइमरी रिपोर्ट में मौत की वजह हार्ट अटैक, न्यायिक जांच होगी

उत्तर प्रदेश की बांदा जेल में बंद मुख्तार अंसारी की कार्डियक अरेस्ट से गुरुवार (28 मार्च) रात को मौत हो गई। उसे उल्टी की शिकायत और बेहोशी की हालत में रात 8:25 बजे जेल से रानी दुर्गावती मेडिकल कॉलेज ले जाया गया था। 9 डॉक्टरों ने इलाज किया, लेकिन उसे बचाया नहीं जा सका। उसके शव को लेकर प्रशासन का काफिला बांदा से गाजीपुर पहुंच गया है। इससे पहले शुक्रवार को 3 डॉक्टरों के पैनल सहित 5 लोगों की टीम ने मुख्तार का पोस्टमॉर्टम किया। सुबह 11 बजे शुरू हुआ…