मॉस्को के क्रोकस सिटी हॉल में फायरिंग, 10 की मौत:हॉल में धमाके के बाद आग लगी, 100 से ज्यादा को रेस्क्यू किया गया

रूस के मॉस्को में 4 बंदूकधारियों ने कॉन्सर्ट हॉल में गोलीबारी की। इस घटना में 10 से ज्यादा लोगों की मौत की खबर आ रही है। कई लोग घायल भी बताए जा रहे हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, घटना मॉस्को के क्रोकस सिटी हॉल में हुई। जहां लोगों पर हमलावरों ने अंधाधुंध गोलीबारी की है। घटना के कुछ वीडियो भी सामने आए हैं, जिसमें लोगों की शव जमीन पर पड़े हुए नजर आ रहे हैं। लोग घबराए हुए दिखाई दे रहे हैं। गोली चलने की आवाज भी सुनाई दे रही है। धमाके के बाद हॉल में आग लगी
गोलीबारी की घटना के बाद हॉल में तेज धमाका हुआ। इससे वहां आग लग गई। इमरजेंसी सर्विसेज ने हॉल के बेसमेंट से 100 से ज्यादा लोगों को रेस्क्यू किया है। घटना की दो तस्वीरें… खबर लगातार अपडेट की जा रही है…

Source: DainikBhaskar.com

Related posts