पंजाबी गायक जैज़ी बी के नए गाने पर विवाद:किसान संगठन ने पुतला फूंककर किया प्रदर्शन, कहा- महिलाओं-पंजाबी संस्कृति को बदनाम किया

पंजाबी सिंगर जैजी बी के नए गाने को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। बरनाला में किसान संगठन भारती किसान यूनियन लाखोवाल ने गायक जैजी बी का पुतला जलाकर विरोध प्रदर्शन किया। जैजी बी के 10 मार्च को रिलीज हुए गाने ‘मडक शौकीनां दी तू वी जाणदी भेडे’ को लेकर किसान संगठन ने विरोध जताया है। महिलाओं के लिए ‘भेड़’ शब्द का इस्तेमाल करने का आरोप लगाते हुए इसे महिलाओं और पंजाबी संस्कृति की बदनामी बताया है। प्रदर्शनकारियों ने जैजी बी को कानूनी नोटिस भेजने की चेतावनी देते हुए महिला आयोग में शिकायत दर्ज कराने का भी दावा किया है। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि 8 मार्च को पूरी दुनिया में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस मनाया गया है। वहीं, 10 मार्च को एक पंजाबी सिंगर जैजी ने एक गीत रिलीज किया था, जिसमें उन्होंने महिलाओं के खिलाफ बेहद अभद्र भाषा का इस्तेमाल किया है, जो बेहद निंदनीय है। विवाद से जुड़ी फोटोज…। महिलाओं के लिए भेड़ शब्द का प्रयोग किया प्रदर्शनकारियों ने बताया कि सिंगर जैजी बी का गाना ‘मडक शौकीनां दी तू की जाणदी भेडे’ रिलीज हो गया है। जिसमें महिलाओं के लिए भेड़ शब्द का प्रयोग किया गया है, जो बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है। उन्होंने कहा कि पंजाबी संस्कृति को बदनाम किया जा रहा है। ऐसे में सार्वजनिक तौर पर महिलाओं के लिए इस शब्द का इस्तेमाल करना बेहद आपत्तिजनक है। जिसके चलते आज उनके संगठन ने गायक जैजी बी का पुतला जलाकर विरोध जताया है। कानूनी नोटिस भेजा जाएगा प्रदर्शनकारियों ने कहा पंजाबी बुद्धिजीवियों और संस्कृति प्रेमियों से अपील की कि उन्हें भी इस संबंध में आगे आना चाहिए और इस गाने पर आपत्ति जतानी चाहिए। उ पंजाब के लोगों से गायक जैजी बी का बहिष्कार करने की अपील की। साथ ही उन्होंने कहा कि जैजी बी के इस गाने को बंद करने के लिए भारतीय किसान यूनियन लाखोवाल की ओर से कानूनी नोटिस भेजा जाएगा। इस संबंध में राष्ट्रीय एवं राज्य महिला आयोग को भी शिकायत भेजी गई है। उन्होंने पंजाब सरकार से इस गाने पर तुरंत प्रतिबंध लगाने की भी मांग की।

Source: DainikBhaskar.com

Related posts