कांग्रेस की चौथी लिस्ट जारी, 45 नाम:दिग्विजय सिंह को राजगढ़ से, अजय राय को बनारस से टिकट; अब तक 184 उम्मीदवारों का ऐलान

लोकसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने शनिवार देर रात चौथी लिस्ट जारी की। इसमें 12 राज्यों के 45 नाम हैं। मध्यप्रदेश से 12, उत्तरप्रदेश, महाराष्ट्र 4, तमिलनाडु से 7, मणिपुर 2, मिजोरम से एक, राजस्थान और जम्मू-कश्मीर से 2-2, छत्तीसगढ़, अंडमान निकोबार और असम से एक-एक उम्मीदवार का ऐलान किया। अब तक पार्टी 183 सीटों पर उम्मीदवार घोषित कर चुकी है। मध्य प्रदेश में दिग्विजय सिंह को राजगढ़ से टिकट दी गई है। वहीं वाराणसी से पीएम मोदी के खिलाफ अजय राय को उतारा गया है। पूरी लिस्ट देखें कांग्रेस की तीसरी लिस्ट में 7 राज्यों के 56 नाम थे कांग्रेस ने गुरुवार (21 मार्च) को लोकसभा उम्मीदवारों की तीसरी लिस्ट का ऐलान कर दिया। इसमें 7 राज्यों और एक केंद्र शासित प्रदेश के 56 उम्मीदवारों के नाम हैं। 57 सीटों की इस लिस्ट में यह भी बताया गया है कि राजस्थान के सीकर की सीट CPI-M के लिए छोड़ी गई है। तीनों लिस्ट को मिलाकर कांग्रेस अबतक 138 प्रत्याशियों के नाम घोषित कर चुकी है। लिस्ट में पश्चिम बंगाल के बहरामपुर से अधीर रंजन चौधरी और महाराष्ट्र के नांदेड से वसंत राव चव्हाण के नाम का ऐलान किया गया है। पूरी खबर पढ़ें कांग्रेस की दूसरी लिस्ट जारी में 6 राज्यों के 43 नाम थे, 13 OBC, एक मुस्लिम उम्मीदवार का नाम था शामिल कांग्रेस ने गुरुवार (21 मार्च) को लोकसभा उम्मीदवारों की तीसरी लिस्ट का ऐलान कर दिया। इसमें 7 राज्यों और एक केंद्र शासित प्रदेश के 56 उम्मीदवारों के नाम हैं। 57 सीटों की इस लिस्ट में यह भी बताया गया है कि राजस्थान के सीकर की सीट CPI-M के लिए छोड़ी गई है। तीनों लिस्ट को मिलाकर कांग्रेस अबतक 138 प्रत्याशियों के नाम घोषित कर चुकी है। लिस्ट में पश्चिम बंगाल के बहरामपुर से अधीर रंजन चौधरी और महाराष्ट्र के नांदेड से वसंत राव चव्हाण के नाम का ऐलान किया गया है। पूरी खबर पढ़ें

Source: DainikBhaskar.com

Related posts