कोरोना देश में LIVE: 24 घंटे में 3.06 लाख नए मामले, कल से करीब 27 हजार कम; कर्नाटक में डेली केस का रिकॉर्ड … – Dainik Bhaskar

  • Hindi News
  • National
  • Corona Omicron Variant Outbreak India LIVE Updates | Mumbai Delhi Bhopal Indore Kerala Rajasthan Haryana, Reported Cases And Deaths By State Wise

नई दिल्लीएक घंटा पहले

देश में लगातार 5वें दिन 3 लाख से ज्यादा नए कोरोना केस आए हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक रविवार को 3 लाख 6 हजार 64 नए कोरोना संक्रमित मिले। इस दौरान 2.43 लाख लोग ठीक हुए, जबकि 439 लोगों की मौत हुई है। हालांकि, पिछले दिन के मुकाबले नए संक्रमितों में 27,469 की कमी आई है, यानी 8.23% कम केस दर्ज किए गए हैं।

शनिवार को 3 लाख 33 हजार 533 नए कोरोना संक्रमित मिले थे। इस दौरान 2.59 लाख लोग ठीक हुए थे, जबकि 525 लोगों की मौत हुई है। इससे एक दिन पहले शुक्रवार को 3.37 लाख संक्रमित मिले थे और 488 लोगों की मौत हुई थी। वहीं गुरुवार को 3.47 लाख लोग संक्रमित मिले थे और 703 लोगों की मौत हुई थी। एक्टिव केस की बात करें तो फिलहाल देश में 22.43 लाख एक्टिव केस हैं।

देश में कोरोना पर एक नजर
कुल केस :
39542435
कुल रिकवरी: 36793087
कुल मौतें: 489844

भारत में कोरोना की तीसरी लहर का पीक अभी नहीं आया
भारत में कोरोना की तीसरी लहर का अभी पीक नहीं आया है। अमेरिका और साउथ अफ्रीका की कोरोना लहर पर नजर डाले तो दोनों ही देशों में ओमिक्रॉन वैरिएंट वाली लहर में ही सबसे ज्यादा डेली केस देखे गए हैं। यही हाल कई अन्य देशो में भी है। जबकि भारत में दूसरी लहर की तुलना में अभी भी कम केसत आ रहे हैं।

IIT मद्रास की एक स्टडी में भी कहा गया है कि भारत में कोरोना की तीसरी लहर का पीक 14 दिनों में आएगा। इसमें कहा गया है कि कोरोना के मामले 6 फरवरी तक यानी 2 हफ्तों में चरम पर पहुंच जाएंगे। स्टडी के मुताबिक, संक्रमण दर बतानी वाली R वैल्यू 14 से 21 जनवरी के बीच 2.2 से घटकर 1.57 रह गई है। ऐसे में तीसरी लहर के अगले 15 दिन में पीक पर पहुंचने का अनुमान है।

साउथ अफ्रीका में ओमिक्रॉन वैरिएंट के बाद आई चौथी लहर का पीक आ चुका है, जबकि भारत और अमेरिका समेत अन्य देशों में अभी भी केस कम नहीं हुए हैं।

कोरोना अपडेट्स…

  • मुंबई में 1-12वीं क्लास के स्टूडेंट्स के स्कूल सोमवार से फिर से खुल गए हैं। वहीं, उत्तराखंड सरकार ने कोरोना पाबंदियों को 31 जनवरी तक बढ़ा दिया है। यहां 12वीं क्लास तक के सभी शैक्षणिक संस्थान और आंगनवाड़ी केंद्र बंद रहेंगे। 22 जनवरी के एक आदेश में उत्तराखंड सरकार ने कहा कि ऑनलाइन कक्षाएं जारी रहेंगी।
  • उत्तराखंड में रविवार को में कोविड-19 के 3,727 नए मामले सामने आए हैं। 5 लोगों की मौत हुई 1,270 ठीक हुए। कुल एक्टिव केस 31,310 है।
  • असम में रविवार को 2,277 नए कोविड-19 मामले और 13 मौतें दर्ज़ की गई। इस दौरान पॉजिटिविटी रेट 12.57% रही।
  • जम्मू-कश्मीर में रविवार को 6,253 नए कोविड मामले सामने आए। केंद्र शासित प्रदेश में एक्टिव केस की कुल संख्या 42,866 है।
  • हिमाचल प्रदेश में रविवार को 755 नए कोविड मामले सामने आए, 1,227 रिकवरी और 2 मौतें दर्ज की गई। एक्टिव केस की संख्या 16,821 है।
  • आंध्र प्रदेश में पिछले 24 घंटों में 14,440 नए कोविड केस मिले। 3,969 रिकवरी और 4 मौतें दर्ज की गई। एक्टिव केस 83,610 हैं।
  • संसद भवन परिसर में अब तक कुल 875 लोग कोविड पॉजिटिव पाए गए हैं। राज्यसभा सचिवालय में 271 लोग अब तक संक्रमित मिले हैं।

5 सबसे ज्यादा प्रभावित राज्यों के हाल
1. कर्नाटक: डेली केस के सभी रिकॉर्ड टूटे

कर्नाटक में रविवार को कोरोना के 50,210 नए मामले मिले हैं। ये कोरोना की किसी भी लहर में एक दिन में मिलने वाले सबसे ज्यादा मामले हैं। इससे पहले दूसरी लहर में 5 मई 2021 को कर्नाटक में 50,112 मामले मिले थे। राज्य में पिछले 24 घंटों में 22,842 मरीजों ने कोरोना को मात दी है, जबकि 19 कोरोना संक्रमितों की मौत हुई है। फिलहाल यहां इलाज करा रहे मरीजों की संख्या 3.57 लाख है, पॉजिटिविटी रेट 22.78% है। यहां शनिवार को 42,470 नए संक्रमित मिले थे, जबकि 35,140 लोग ठीक हुए और 26 लोगों की मौत हो गई थी। यानी नए केस में 7740 बढ़ोतरी हुई है।

image

2. केरल: पॉजिटिविटी रेट 44.89% हुआ
राज्य में रविवार को को 45,449 नए संक्रमित मिले हैं, जबकि 27961 मरीज ठीक हुए हैं और 38 लोगों की मौत हुई। इससे पहले शनिवार को 45,136 नए संक्रमित मिले थे, 21,324 मरीज ठीक हुए थे और 70 लोगों की मौत हुई थी। अब तक कुल 56.43 लाख लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें से 53.25 लाख लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 51816 लोगों की मौत हो गई। यहां एक्टिव केस की संख्या 264638 है। पॉजिटिविटी रेट 44.89 है। इससे 1 दिन पहले पॉजिटिविटी रेट 44.81% था।

image

3. महाराष्ट्र: नए केस में आई कमी
महाराष्ट्र में पिछले 24 घंटे में कोविड-19 के 40805 नए केस मिले। 44 लोगों की मौत हुई और 27,377 मरीज ठीक हुए। शनिवार के मुकाबले नए केस 5588 कम है। शनिवार को राज्य में 46,393 केस सामने आए थे। 30,795 मरीज ठीक हुए थे और 48 लोगों की मौत हुई थी। राज्य में अब कुल एक्टिव केस 2.93 लाख हो गए हैं। अब तक कुल 75.07 लाख लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें से 70.67 लाख लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 142115 लोगों की मौत हो गई। पॉजिटिविटी रेट 20.90% है। इससे 1 दिन पहले शनिवार को पॉजिटिविटी रेट 20.77% था। वहीं मुंबई में 2,550 नए केस दर्ज किए गए। एक्टिव केस 19,808 हैं।

image

4. तमिलनाडु: नए केस की रफ्तार स्थिर
राज्य में 24 घंटे के दौरान 30580 नए मामले सामने आए हैं। वहीं, 24283 लोग बीमारी से ठीक हो हुए हैं और 40 लोगों की जान गई है। इससे पहले शनिवार को यहां 30744 नए मामले सामने आए थे। 23372 लोग ठीक हुए थे और 33 लोगों की जान गई थी। अब तक राज्य में कुल 31.33 लाख लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें से 28.95 लाख लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 37218 लोगों की मौत हुई है। यहां कुल एक्टिव केस 200954 है और पॉजिटिविटी रेट 19.39% है।

image

5. गुजरात: पिछले दिन के मुकाबले नए केस घटे
यहां रविवार को 16617 नए मामले सामने आए, जबकि 11636 मरीज ठीक हुए और 19 लोगों की मौत हुई। राज्य में शनिवार को 23,150 नए मामले सामने आए थे, जबकि 10103 मरीज ठीक हुए और 15 लोगों की मौत हुई थी। अब तक राज्य में 10.62 लाख से ज्यादा लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 9.17 लाख लोग ठीक हो चुके हैं। यहां कुल एक्टिव केस 134837 हैं।

image

10 अन्य प्रमुख राज्यों के हाल
1. आंध्र प्रदेश: डेली केस में तेज बढ़ोतरी

यहां रविवार को 14440 नए केस सामने आए, जबकि 3969 लोग ठीक हुए और 4 लोगों की मौत हुई। यहां शनिवार को 12926 संक्रमित मिले थे, जबकि 3913 लोग ठीक हुए थे और 6 लोगों की मौत हुई थी। अब तक राज्य में 21.80 लाख लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 20.082 लाख लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 14542 लोगों की मौत हो गई। यहां एक्टिव केस 83610 हैं। पॉजिटिविटी रेट 30.95% है।

2. राजस्थान: संक्रमितों की संख्या घटी
यहां रविवार को 14112 नए केस सामने आए, जबकि 9884 लोग ठीक हुए और 19 लोगों की मौत हुई। राज्य में शनिवार को 14829 नए केस सामने आए थे, जबकि 10366 लोग ठीक हुए थे और 17 लोगों की मौत हुई थी। अब तक राज्य में 11.29 लाख लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 10.27 लाख लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 9095 लोगों की मौत हो गई। यहां एक्टिव केस 93442 हैं। पॉजिटिविटी रेट 23.24 है। इससे एक दिन पहले पॉजिटिविटी रेट 22.07% था।

3. उत्तर प्रदेश: बीते दिन की तुलना में नए केस घटे
यहां बीते 24 घंटे में 13654 लोग संक्रमित पाए गए। 16521 लोग ठीक हुए और 18 मौतें दर्ज की गईं। राज्य में शनिवार को 16,549 लोग संक्रमित पाए गए थे। 15757 लोग ठीक हुए थे और 16 मौतें दर्ज की गईं थी। यानी नए केस 2895 कम हुए अब तक राज्य में 19.46 लाख लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें से 18.30 लाख लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 23,056 लोगों की मौत हो गई। राज्य में 93757 मरीजों का अभी इलाज चल रहा है।

4. मध्य प्रदेश: नए केस की रफ्तार स्थिर
यहां 24 घंटे में 11253 नए केस सामने आए और 5497 लोग ठीक हुए। इस दौरान 8 मरीजों की मौत हुई है। इससे एक दिन पहले शनिवार को 11274 नए केस सामने आए थे और 4966 लोग ठीक हुए थे। इस दौरान 5 मरीजों की मौत हुई थी। अब तक राज्य में 8.94 लाख से ज्यादा लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 8.16 लाख लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 10570 लोगों की मौत हो गई। 67136 मरीजों का अभी इलाज चल रहा है। पॉजिटिविटी रेट 13.50% है। पहले ये 13.47% था।

रविवार रात आई हेल्थ बुलेटिन के मुताबिक इंदौर में 4 लोगों की कोरोना से मौत हुई है। वहीं, 2665 नए केस मिले हैं। भोपाल में 2128 नए केस मिले हैं और एक व्यक्ति की कोरोना से मौत हुई है। पूरी खबर पढ़े…

कोरोना की तीसरी लहर में डॉक्टर भी बड़ी संख्या में संक्रमित हो रहे हैं। ग्वालियर के सबसे बड़े अस्पताल जयारोग्य चिकित्सालय में 220 में से 112 जूनियर डॉक्टर अभी तक कोरोना पॉजिटिव हो चुके हैं। जूनियर डॉक्टरों का नया बैच न आने से पहले से ही काम का बोझ झेल रहे जूनियर डॉक्टरों पर अपने आधे से अधिक साथियों के संक्रमित हो जाने से वर्कलोड और बढ़ गया है। पढ़े पूरी खबर…

5. दिल्ली: पॉजिटिविटी रेट घटकर 13.32% हुआ
दिल्ली में रविवार को 9197 नए केस दर्ज किए गए और 34 लोगों की मौत हुई। 13510 लोग ठीक भी हुए हैं। इससे एक दिन पहले शनिवार को 11486 डेली केस दर्ज किए गए थे और 45 लोगों की मौत हुई था। मौत का यह आंकड़ा एक दिन में तीसरी लहर में सबसे ज्यादा था। अब तक राज्य में 17.91 लाख से ज्यादा लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें से 17.11 लाख ठीक हो चुके हैं जबकि 25620 की मौत हो गई। यहां पॉजिटिविटी रेट 13.32% है जो एक दिन पहले 17.8% था।

6. हरियाणा: संक्रमण दर स्थिर
राज्य में बीते 24 घंटों को 7516 लोग संक्रमित पाए गए। 7683 लोग ठीक हुए और 12 लोगों की मौत हुई है। यहां शनिवार को को 8753 लोग संक्रमित पाए गए थे। 12826 लोग ठीक हुए थे और 11 लोगों की मौत हुई थी। अब तक राज्य में 90.88 लाख से ज्यादा लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 8.40 लाख लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 10177 लोगों की मौत हो गई। कुल 57753 का अभी इलाज चल रहा है। पॉजिटिविटी रेट 20.45% है जो एक दिन पहले 21.55% था।

7. पश्चिम बंगाल: पॉजिटिविटी रेट घटकर 9.53% हुआ
पश्चिम बंगाल में रविवार को 6980 नए केस मिले हैं। इस दौरान 20418 मरीज ठीक हुए, जबकि 36 लोगों की मौत हुई है। यहां शनिवार को 9191 नए केस मिले थे। इस दौरान 20313 मरीज ठीक हुए थे, जबकि 37 लोगों की मौत हुई थी। राज्य में अब तक कुल 19.65 लाख केस मिले हैं, जबकि 18.34 लाख लोग रिकवर हो चुके हैं। कुल 20,418 लोगों की मौत हुए है। एक्टिव केस 110183 हैं। यहां पॉजिटिविटी रेट 11.13% से घटकर 9.53% हो गया है।

8. पंजाब: घटा पॉजिटिविटी रेट
पंजाब में बीते दिन 5598 संक्रमित मिले हैं और 30 लोगों ने दम तोड़ दिया। इससे एक दिन पहले शनिवार को 7,625 संक्रमित मिले थे और 35 की मौत हुई थी। अब तक राज्य में 7.13 लाख लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 6.49 लाख लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 16978 लोगों की मौत हो गई। एक्टिव केस 46472 है। पॉजिटिविटी रेट 16.65% से घटकर 13.28% हो गया है।

9. छत्तीसगढ़: टेस्टिंग घटी, नए केस घटे
बीते दिन यहां 3841 लोग संक्रमित पाए गए। 3021 मरीज ठीक हुए और 11 मरीजों की मौत हो गई। राज्य में शनिवार को 5661 लोग संक्रमित पाए गए थे। 5225 मरीज ठीक हुए थे और 11 मरीजों की मौत हुई थी। यानी नए केस 1820 कम हुए है। हालांकि, राज्य में टेस्टिंग भी घटी है जिस कारण से नए केस में कमी आई है। अब तक राज्य में 10.95 लाख से ज्यादा लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 10.49 लाख लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 13727 लोगों की मौत हो गई। कुल 31990 मरीजों का अभी इलाज चल रहा है। पॉजिटिविटी रेट 11.76% से बढ़कर 14.03% हो गया है।

10. बिहार: नए केस की रफ्तार स्थिर
यहां रविवार को 2768 लोग संक्रमित पाए गए। 4496 लोग ठीक हुए और 2 की मौत हो गई। राज्य में शनिवार को 3003 लोग संक्रमित पाए गए थे। 6190 लोग ठीक हुए और 10 की मौत हो गई थी। अब तक राज्य में 8.11 लाख से ज्यादा लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 7.81 लाख लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 12,185 लोगों की मौत हो गई। कुल 17848 मरीजों का अभी इलाज चल रहा है।

खबरें और भी हैं…

Related posts