डेढ़ साल बाद राहु ग्रह का होगा राशि परिवर्तन, इन 4 राशि वालों की आर्थिक स्थिति में आएगा सुधार – Jansatta

Rahu Gochar 2022: 12 जुलाई 2022 में राहु ग्रह का मेष राशि में प्रवेश होने जा रहा है और 30 अक्टूबर 2023 तक ये ग्रह इसी राशि में मौजूद रहेगा।

Rahu Rashi Parivartan 2022: वैदिक ज्योतिष में राहु ग्रह का बहुत महत्व माना जाता है। ये शनि के बाद सबसे धीमे गोचर करने वाला ग्रह है। जब भी ये ग्रह राशि बदलता है तो इसका प्रभाव सभी राशि के लोगों पर पड़ता है। इसे एक राशि से दूसरी राशि में प्रवेश करने में करीब डेढ़ वर्ष का समय लगता है। ये ग्रह वक्री गति से गोचर करता है। 12 जुलाई 2022 में राहु ग्रह का मेष राशि में प्रवेश होने जा रहा है और 30 अक्टूबर 2023 तक ये ग्रह इसी राशि में मौजूद रहेगा।

मिथुन राशि: इस राशि के लोगों के लिए राहु का गोचर शुभ साबित होगा। अचानक से आर्थिक लाभ मिलने की संभावना है। नौकरीपेशा जातकों की सैलरी बढ़ सकती है। कमाई के स्रोतों में वृद्धि के आसार रहेंगे। आर्थिक लाभ प्राप्त होने की प्रबल संभावना है। अच्छी नौकरी के ऑफर आ सकते हैं। आर्थिक स्थिति पहले से बेहतर होगी। पुराने कर्ज का निपटारा कर सकेंगे।

कर्क राशि: इस राशि वालों के लिए राहु का गोचर शुभ साबित होगा। पुराने निवेश से अच्छा खासा धन प्राप्त होने की उम्मीद दिखाई दे रही है। अचानक से धन की प्राप्ति हो सकती है। आर्थिक स्थिति में जबरदस्त सुधार आने की संभावना है। नौकरी बदलने के मूड में हैं तो अच्छे मौके मिल सकते हैं। आप कार्यस्थल पर अपनी अलग पहचान बनाने में कामयाब रहेंगे।

वृश्चिक राशि: राहु का गोचर आपके करियर के लिए शुभ साबित होगा। निर्णय लेने की क्षमता बढ़ेगी। जो लोग नौकरी की तलाश कर रहे हैं उन्हें मनचाही जॉब मिल सकती है। प्रभावशाली लोगों से मुलाकात होगी। वेतन में वृद्धि के योग बन रहे हैं। पदोन्नति की प्रबल संभावना है। प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे जातकों के लिए यह अवधि अनुकूल साबित होगी। हर क्षेत्र में सफलता प्राप्त होने के योग बन रहे हैं।

[embedded content]

कुंभ राशि: राहु का गोचर इस राशि वालों के लिए शुभ साबित होगा। कार्यस्थल पर आपका प्रदर्शन शानदार रहेगा। संपत्ति से लाभ प्राप्त होने की संभावना दिखाई दे रही है। आत्मविश्वास में बढ़ोतरी होगी। यात्राओं से धन लाभ होने के प्रबल आसार दिखाई दे रहे हैं।

Related posts