टोक्यो ओलिंपिक LIVE: पुरुष हॉकी सेमीफाइनल में बेल्जियम जीता, भारत को 5-2 से हराया; अब ब्रॉन्ज के लिए मैच खे… – Dainik Bhaskar

  • Hindi News
  • Sports
  • Tokyo olympics
  • India Vs Belgium Semifinal LIVE Update; Manpreet Singh | Tokyo 2020 Olympics Hockey Men Semi Final India Vs Belgium Live Latest News Today Update

टोक्यो5 मिनट पहले

टोक्यो ओलंपिक के 12वें दिन पुरुष हॉकी सेमीफाइनल में बेल्जियम ने भारत को 5-2 से हरा दिया है। आखिरी क्वार्टर में बेल्जियम ने 3 गोल दागे और भारत पर क्लियर लीड बना ली। भारत ने पहले क्वार्टर में 2-1 की बढ़त हासिल की थी, जो उन्होंने आखिरी 3 क्वार्टर में गंवा दी। बेल्जियम टीम ने वापसी करते हुए 19वें, 49वें ,53वें और 60वें मिनट में गोल दागकर मैच अपने नाम कर लिया।

भारत की ओर से 2 गोल हरमनप्रीत सिंह और मंदीप सिंह ने दागे। अब टीम इंडिया 5 अगस्त को ब्रॉन्ज मेडल का मैच खेलेगी। इसमें उनका सामना ऑस्ट्रेलिया और जर्मनी के बीच होने वाले दूसरे सेमीफाइनल में हारने वाली टीम से होगा।

  • बेल्जियम टीम ने 1 मिनट 4 सेकंड में ही पेनल्टी कॉर्नर पर पहला गोल दागा था। मैच के दूसरे मिनट में ही बेल्जियम के लॉयक लुइपर्ट ने गोल करने में कोई गलती नहीं की।
  • पहला गोल खाने के बाद भारत ने जबरदस्त वापसी की। 7वें मिनट में भारत को पेनल्टी कॉर्नर मिला। हरमनप्रीत ने ड्रैग फ्लिक लिया और भारत के लिए गोल दागा।
  • इसके बाद मंदीप सिंह ने 8वें मिनट में शानदार बैकहैंड शॉट से फील्ड गोल किया। पहला क्वार्टर खत्म होने के बाद भारतीय टीम ने बेल्जियम पर 2-1 की लीड बनाई हुई थी।
  • दूसरे क्वार्टर के 19वें मिनट में बेल्जियम को एक और पेनल्टी कॉर्नर मिला। वर्ल्ड के बेस्ट ड्रैग फ्लिकर्स में से एक एलेक्जेंडर हेंड्रिक्स ने इस मौके को भुनाया और शानदार गोल दाग स्कोर 2-2 से बराबर कर दिया।
  • चौथे क्वार्टर में बेल्जियम ने एक के बाद एक कई पेनल्टी कॉर्नर लिए। 49वें 53वें मिनट में रेफरी ने फाउल पर बेल्जियम को पेनल्टी स्ट्रोक गिफ्ट किया। एलेक्जेंडर ने गोल दाग अपनी टीम को 4-2 से बढ़त दिला दी।

भारतीय उप-कप्तान हरमनप्रीत सिंह ने भारत के लिए पेनल्टी कॉर्नर पर पहला गोल दागा।

पहले क्वार्टर में भारत का शानदार खेल
15 मिनट के पहले क्वार्टर में टीम इंडिया ने 2-1 से लीड बनाई थी। दोनों ही टीमों ने अटैकिंग हॉकी खेली और लगातार काउंटर अटैक्स किए। हालांकि भारतीय डिफेंस के आगे बेल्जियम की एक न चली।

दूसरे क्वार्टर में बेल्जियम ने स्कोर बराबर किया
दूसरे क्वार्टर में बेल्जियम की टीम हावी रही। इस क्वार्टर में बेल्जियम को लगातार 3 पेनल्टी कॉर्नर मिले, लेकिन वह इसमें गोल करने में नाकाम रही। इसके बाद 19वें मिनट में उसे एक और कॉर्नर मिला। हेंड्रिक्स ने इस पर ड्रैग फ्लिक से गोल दागा। भारतीय टीम को इस क्वार्टर के समाप्त होने के ठीक पहले पेनल्टी कॉर्नर मिला। हरमनप्रीत सिंह गोल करने से चूक गए। टीम इंडिया का ये चौथा पेनल्टी कॉर्नर था।

तीसरे क्वार्टर में कड़ी टक्कर देखने को मिली
38वें मिनट में टीम इंडिया को पेनल्टी कॉर्नर मिला। बेल्जियम ने वीडियो रेफरल लिया। हालांकि टीम इंडिया ने पेनल्टी कॉर्नर में गोल करने का एक मौका गंवा दिया। हरमनप्रीत सिंह गोल करने में नाकाम रहे हैं। इसके बाद दोनों टीमें एक-दूसरे पर लगातार काउंटर अटैक्स करती रहीं। हालांकि कोई गोल नहीं हुआ।

प्रधानमंत्री मोदी ने भी देखा मैच
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भारत और बेल्जियम के बीच सेमीफाइनल मुकाबले को देखा। उन्होंने ट्वीट के जरिए ये जानकारी दी।

जैवलीन थ्रो से भारत को निराशा
भारत की अन्‍नु रानी जेवलिन थ्रो के फाइनल राउंड से बाहर हो गई है। वे क्‍वालिफिकेशन मार्क 63 मीटर भी पार नहीं कर पाईं। भारत के स्टार जैवलीन थ्रोअर नीरज चोपड़ा 7 अगस्त को अपना पहला इवेंट खेलेंगे।

भारत के आज के अगले इवेंट्स

सुबह 08:30 बजे से : विमेंस फ्री स्टाइल 62kg- सोनम मलिक Vs बोलोरतुया खुरेलखू (मंगोलिया)

खबरें और भी हैं…

Related posts