टोक्यो ओलंपिक: भारत-बेल्जियम का हॉकी मैच देख रहे पीएम मोदी, बोले- टीम और उसकी स्किल पर गर्व – अमर उजाला – Amar Ujala

टोक्यो ओलंपिक में भारतीय पुरुष हॉकी टीम और बेल्जियम के बीच कांटे की टक्कर हुई, लेकिन बेल्जियम ने भारतीय हॉकी टीम को 5-2 से  मात दे दी। भारतीय हॉकी टीम के हाथ से सेमीफाइनल मैच निकल गया, जिसके साथ ही गोल्ड का सपना भी टूट गया। हालांकि, अब भी भारत के पास कांस्य पदक जीतने का मौका है। पीएम मोदी ने कहा कि हार और जीत तो जिंदगी का हिस्सा है। हमारी पुरुष हॉकी टीम ने टोक्यो में सर्वश्रेष्ठ दिया यही मायने रखता है। 

 

भारत बेल्जियम के बीच मैच के लिए  देश के अलग-अलग हिस्सों में पूजा-पाठ का दौर चला। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाया । पीएम मोदी ने ट्वीट कर खुद ही यह जानकारी साझा की। पीएम मोदी ने सभी खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दीं। पीएम ने ट्वीट किया “टीम इंडिया की जीत की कामना करता हूं। मैं मैच देख रहा हूं,  टीम और उसकी स्किल पर गर्व है।”

 

जीत के लिए पूजा-पाठ 

भारतीय पुरुष हॉकी टीम और बेल्जियम के बीच मुकाबला काफी दिलचस्प रहा। तीसरे हाफ तक दोनों टीमें बराबर थी, लेकिन आखिरी 15 मिनट में बेल्जियम ने बाजी पलट दी। वहीं, हॉकी टीम की जीत के लिए भारत में जगह-जगह पूजा-पाठ, मन्नतें मांगी गईं। उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद में जहां पूजा-अर्चना हुई। वहीं, पंजाब में लोग गुरुद्वारों में मत्था टेकने पहुंचे। इसके अलावा भारतीय सेना और लोग इंडिया मांगे गोल्ड और चीयर्स इंडिया के नारे भी लगाए। 

हार का बदला लेने के इरादे से उतरी है टीम इंडिया

बेल्जियम ने भारतीय हॉकी टीम को 2012 लंदन ओलिंपिक में 3-0 से  शिकस्त दी थी। वहीं,  2016 रियो ओलिंपिक में क्वार्टर फाइनल में  3-1 से हराया था। मंगलवार को भारत अब दोनों हार का बदला लेने के इरादे से मैदान पर है। 

Related posts