न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: सुरेंद्र जोशी
Updated Wed, 28 Jul 2021 08:04 PM IST
सार
भाजपा सांसद निशिकांत दुबे ने बुधवार को ट्वीट कर आरोप लगाया कि तृणमूल कांग्रेस की सांसद महुआ मोइत्रा ने उन्हें “बिहारी गुंडा” कहा।
भाजपा सांसद निशिकांत दुबे
– फोटो : ANI
ख़बर सुनें
विस्तार
भाजपा सांसद दुबे ने ट्वीट कर लोकसभा स्पीकर ओम बिड़ला से कहा कि अपने 13 साल के संसदीय जीवन में पहली बार अपशब्द सुना। तृणमूल कांग्रेस की सदस्य महुआ मोइत्रा ने आईटी कमेटी की मीटिंग में उन्हें तीन बार ‘बिहारी गुंडा’ कहा। दुबे ने कमेटी के प्रमुख शशि थरूर पर भी आरोप लगाया।
सांसद दुबे ने टीएमसी प्रमुख ममता बनर्जी से मोइत्रा की शिकायत करते हुए ट्वीट में कहा कि आपकी सांसद के इस अपशब्द ने उत्तर भारतीय व खासकर हिंदी भाषी लोगों के प्रति आपकी पार्टी की नफरत को देश के सामने लाया है।
भाजपा सांसद निशिकांत दुबे ने ट्वीट कर आरोप लगाया है कि तृणमूल कांग्रेस की सांसद महुआ मोइत्रा ने उन्हें “बिहारी गुंडा” कहा। pic.twitter.com/Ddi7q7J8mm
— ANI_HindiNews (@AHindinews) July 28, 2021