Horoscope Today 12 June 2021 Aaj Ka Rashifal राशिफल 12 जून 2021 : मिथुन राशि में 2 शुभ ग्रहों का संयोग, देखें – नवभारत टाइम्स

12 जून शनिवार को चंद्रमा का संचार दिन रात बुघ की राशि मिथुन में हो रहा है। यहां शुक्र पहले से विराजमान हैं जिससे यहां शुक्र और बुध का शुभ संयोग बना रहेगा। मिथुन राशि में दो शुभ ग्रहों की स्थिति होने के बावजूद अन्य ग्रहों की स्थिति से मिथुन राशि के लोगों को आज मानसिक परेशानी होगी। अन्य सभी राशियों के लिए आज दिन कैसा रहेगा, किन्हें ग्रहों से शुभ फल मिलेगा, जानने के लिए देखें आज का राशिफल।

सितारे बता रहे हैं कि आज का दिन काफी व्‍यस्‍तता भरा है और आप किसी काम में आज फंसे रहेंगे। आज का दिन कोई विशेष व्यवस्था करने में बीतेगा। आज कुछ ऐसा आपके साथ हो सकता है कि संसार को देखने का आपका नजरिया काफी बदल सकता है। सावधानीपूर्वक वही काम करने की चेष्टा करें, जिससे आपका आत्म सम्मान बढ़े। आज किसी से विवाद में न पड़ें। आज भाग्‍य 76 फीसदी तक साथ देगा।

Related posts