कोरोना देश में: 84,542 नए केस आए, 1.22 लाख मरीज ठीक हुए और 3,996 की मौत हुई; नए संक्रमितों का आंकड़ा 71 दिनो… – Dainik Bhaskar

  • Hindi News
  • National
  • Lockdown: Coronavirus Outbreak India Cases, Vaccination LIVE Update | Maharashtra Pune Madhya Pradesh Bhopal Indore Rajasthan Uttar Pradesh Haryana Punjab Bihar Novel Corona (COVID 19) Death Toll India Today, Mumbai Delhi Coronavirus News

नई दिल्ली4 मिनट पहले

देश में शुक्रवार को 84,542 लोगों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई। इस दौरान 3,996 लोगों की संक्रमण की वजह से मौत हुई। राहत की बात यह रही कि पिछले 24 घंटे में 1 लाख 22 हजार 592 लोगों ने कोरोना को मात दी। इस तरह एक्टिव केस यानी इलाज करा रहे लोगों की संख्या में 42,085 की कमी रिकॉर्ड की गई। नए संक्रमितों का आंकड़ा पिछले 71 दिनों में सबसे कम है। इससे पहले 1 अप्रैल को 81,398 कोरोना संक्रमितों की पहचान हुई थी।

देश में कोरोना महामारी आंकड़ों में

  • बीते 24 घंटे में कुल नए केस आए: 84,542
  • बीते 24 घंटे में कुल ठीक हुए: 1.22 लाख
  • बीते 24 घंटे में कुल मौतें: 3,996
  • अब तक कुल संक्रमित हो चुके: 2.93 करोड़
  • अब तक ठीक हुए: 2.79 करोड़
  • अब तक कुल मौतें: 3.67 लाख
  • अभी इलाज करा रहे मरीजों की कुल संख्या: 10.76 लाख

12 राज्यों में लॉकडाउन जैसी पाबंदियां
देश के 12 राज्यों में पूर्ण लॉकडाउन जैसी पाबंदियां हैं। इनमें हिमाचल प्रदेश, झारखंड, छत्तीसगढ़, ओडिशा, कर्नाटक, केरल, तमिलनाडु, मिजोरम, गोवा, तेलंगाना, पश्चिम बंगाल और पुडुचेरी शामिल हैं। यहां पिछले लॉकडाउन जैसे ही कड़े प्रतिबंध लगाए गए हैं।

20 राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों में आंशिक लॉकडाउन
देश के 20 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में आंशिक लॉकडाउन है। यानी यहां पाबंदियां तो हैं, लेकिन छूट भी है। इनमें बिहार, दिल्ली, महाराष्ट्र, राजस्थान, उत्तर प्रदेश, मध्यप्रदेश, हरियाणा, पंजाब, जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, उत्तराखंड, अरुणाचल प्रदेश, सिक्किम, मेघालय, नगालैंड, असम, मणिपुर, त्रिपुरा, आंध्र प्रदेश और गुजरात शामिल हैं।

अपडेट्स

  • हरियाणा के गृह मंत्री अनिल विज ने बताया कि 15 तारीख से हम राज्य में सीरो सर्वे कराने जा रहे हैं। इससे हमें पता लगता है कि कितने प्रतिशत जनता में एंटीबॉडी बन चुकी है। भविष्य के लिए योजना बनाने में इससे मदद मिलेगी। इस बार के सीरो सर्वे मे 6 साल से ऊपर के बच्चों को भी शामिल किया जाएगा।
  • तमिलनाडु में और अधिक ढील के साथ लॉकडाउन 21 जून तक बढ़ा दिया गया है।

प्रमुख राज्यों के हाल
1. महाराष्ट्र

यहां शुक्रवार को 11,766 लोग संक्रमित पाए गए। 8,104 लोग ठीक हुए और 2,619 लोगों की मौत हो गई। हालांकि, इसमें 2,213 मौतें पिछले हफ्ते हुई हैं, जिन्हें शुक्रवार के बुलेटिन में अपडेट किया गया है। यानी शुक्रवार को महाराष्ट्र में 406 लोगों की मौत हुई है। इस तरह यहां अब तक 58.87 लाख लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 56.16 लाख लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 1.06 लाख लोगों की मौत हुई है। फिलहाल 1.61 लाख मरीजों का इलाज चल रहा है।

2. छत्तीसगढ़
राज्य में शुक्रवार को 741 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए। 2,069 लोग ठीक हुए और 15 की मौत हो गई। अब तक 9.85 लाख लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 9.56 लाख लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 13,300 लोगों की मौत हो चुकी है। 15,932 मरीज ऐसे हैं, जिनका इलाज चल रहा है।

3. गुजरात
राज्य में शुक्रवार को 481 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए। 1,526 लोग ठीक हुए और 9 की मौत हो गई। यहां अब तक करीब 8.19 लाख लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 7.97 लाख लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 9,985 मरीजों की मौत हो चुकी है। यहां 11,657 संक्रमितों का इलाज चल रहा है।

4. उत्तर प्रदेश
यहां शुक्रवार को 596 लोग संक्रमित पाए गए। 1,642 लोग ठीक हुए और 70 लोगों की मौत हो गई। अब तक राज्य में 17.01 लाख से ज्यादा लोग संक्रमित हो चुके हैं। इनमें 16.68 लाख ठीक हो चुके हैं, जबकि 21,667 मरीजों ने दम तोड़ दिया। यहां 11,127 मरीजों का इलाज चल रहा है।

5. राजस्थान
यहां शुक्रवार को 446 लोग कोरोना संक्रमित पाए गए। 1,475 लोग ठीक हुए और 27 की मौत हो गई। अब तक राज्य में 9.49 लाख लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 9.31 लाख लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 8,799 मरीजों की मौत हो चुकी है। फिलहाल 9,023 मरीजों का इलाज चल रहा है।

6. मध्यप्रदेश
यहां शुक्रवार को 397 नए मामले सामने आए। 1,240 लोग ठीक हुए और 35 लोगों की मौत हो गई। अब तक राज्य में 7.87 लाख लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 7.73 लाख लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 8,510 लोगों की मौत हो गई। 5,447 मरीजों का अभी इलाज चल रहा है।

7. दिल्ली
दिल्ली में शुक्रवार को 238 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए। 504 लोग ठीक हुए और 24 की मौत हो गई। अब तक 14.30 लाख लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 14.01 लाख से ज्यादा लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 24,772 मरीजों की मौत हो चुकी है। यहां 3,922 मरीजों का इलाज चल रहा है।

खबरें और भी हैं…

Related posts