कोरोना देश में: बीते दिन 92,719 केस आए, 2,222 की मौत और 1.62 लाख ठीक भी हुए; पिछले 15 दिनों में 13.54 लाख ए… – Dainik Bhaskar

  • Hindi News
  • National
  • Lockdown: Coronavirus Outbreak India Cases, Vaccination LIVE Update | Maharashtra Pune Madhya Pradesh Bhopal Indore Rajasthan Uttar Pradesh Haryana Punjab Bihar Novel Corona (COVID 19) Death Toll India Today, Mumbai Delhi Coronavirus News

नई दिल्ली17 मिनट पहले

देश में कोरोना की रफ्तार काबू में है। मंगलवार को लगातार दूसरे दिन नए संक्रमितों का आंकड़ा एक लाख से कम रहा। इस दौरान 92,719 लोगों में कोरोना की पुष्टि हुई और 2,222 लोगों की संक्रमण की वजह से जान गई। अच्छी बात यह भी रही कि इस दौरान 1 लाख 62 हजार 280 संक्रमित ठीक हो गए।

एक्टिव केस, यानी इलाज करा रहे मरीजों की संख्या की बात करें, तो बीते दिन इसमें 71,792 की कमी रिकॉर्ड की गई। पिछले 15 दिनों में एक्टिव केसों में 13 लाख 54 हजार 978 की कमी हुई है। देश में 24 मई को 25.81 लाख एक्टिव केस थे, जो अब घटकर 12.26 लाख रह गए हैं।

देश में कोरोना महामारी आंकड़ों में

  • बीते 24 घंटे में कुल नए केस आए: 92,719
  • बीते 24 घंटे में कुल ठीक हुए: 1.62 लाख
  • बीते 24 घंटे में कुल मौतें: 2,222
  • अब तक कुल संक्रमित हो चुके: 2.90 करोड़
  • अब तक ठीक हुए: 2.74 करोड़
  • अब तक कुल मौतें: 3.53 लाख
  • अभी इलाज करा रहे मरीजों की कुल संख्या: 12.26 लाख

12 राज्यों में लॉकडाउन जैसी पाबंदियां
देश के 12 राज्यों में पूर्ण लॉकडाउन जैसी पाबंदियां हैं। इनमें हिमाचल प्रदेश, झारखंड, छत्तीसगढ़, ओडिशा, कर्नाटक, केरल, तमिलनाडु, मिजोरम, गोवा, तेलंगाना, पश्चिम बंगाल और पुडुचेरी शामिल हैं। यहां पिछले लॉकडाउन जैसे ही कड़े प्रतिबंध लगाए गए हैं।

20 राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों में आंशिक लॉकडाउन
देश के 20 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में आंशिक लॉकडाउन है। यानी यहां पाबंदियां तो हैं, लेकिन छूट भी है। इनमें बिहार, दिल्ली, महाराष्ट्र, राजस्थान, उत्तर प्रदेश, मध्यप्रदेश, हरियाणा, पंजाब, जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, उत्तराखंड, अरुणाचल प्रदेश, सिक्किम, मेघालय, नगालैंड, असम, मणिपुर, त्रिपुरा, आंध्र प्रदेश और गुजरात शामिल हैं।

अपडेट्स

  • केंद्र सरकार ने निजी अस्पतालों में दी जाने वाली वैक्सीन की कीमतें तय कर दी हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, इन अस्पतालों में कोवीशील्ड सबसे सस्ती दरों पर मिलेगी। इसकी कीमत 780 रुपए तय की गई है। सबसे महंगी कोवैक्सिन है, जो 1,410 रुपए में दी जाएगी। स्पुतनिक V की कीमत 1,145 रुपए होगी।
  • कोरोना की रफ्तार थमने के साथ ही 35 दिन बाद 9 जून से बिहार अनलॉक कर दिया गया। इसकी घोषणा मंगलवार दोपहर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सोशल मीडिया के जरिए की। अनलॉक का यह पहला चरण एक हफ्ते का (9 से 15 जून तक) होगा।

प्रमुख राज्यों के हाल
1. महाराष्ट्र

यहां मंगलवार को 10,891 लोग संक्रमित पाए गए। 16,577 लोग ठीक हुए और 702 लोगों की मौत हो गई। अब तक राज्य में 58.52 लाख लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 55.80 लाख लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 1.01 लाख लोगों की मौत हुई है। फिलहाल 1.67 लाख मरीजों का इलाज चल रहा है।

2. छत्तीसगढ़
राज्य में मंगलवार को 1,102 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए। 2,707 लोग ठीक हुए और 14 की मौत हो गई। अब तक 9.82 लाख लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 9.50 लाख लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 13,257 लोगों की मौत हो चुकी है। 19,471 मरीज ऐसे हैं, जिनका इलाज चल रहा है।

3. गुजरात
राज्य में मंगलवार को 695 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए। 2,122 लोग ठीक हुए और 11 की मौत हो गई। अब तक 8.17 लाख लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 7.93 लाख लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 9,955 मरीजों की मौत हो चुकी है। यहां 14,724 लोगों का इलाज चल रहा है।

4. उत्तर प्रदेश
यहां मंगलवार को 705 लोग संक्रमित पाए गए। 2,227 लोग ठीक हुए और 92 लोगों की मौत हो गई। अब तक राज्य में 16.99 लाख लोग संक्रमित हो चुके हैं। इनमें 16.64 लाख ठीक हो चुके हैं, जबकि 21,425 मरीजों ने दम तोड़ दिया। यहां 14,067 मरीजों का इलाज चल रहा है।

5. राजस्थान
यहां मंगलवार को 529 लोग कोरोना संक्रमित पाए गए। 2,617 लोग ठीक हुए और 32 की मौत हो गई। अब तक राज्य में 9.47 लाख लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 9.25 लाख लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 8,719 मरीजों की मौत हो चुकी है। फिलहाल 13,624 मरीजों का इलाज चल रहा है।

6. मध्यप्रदेश
यहां मंगलवार को 535 नए मामले सामने आए। 1,376 लोग ठीक हुए और 36 लोगों की मौत हो गई। अब तक राज्य में 7.86 लाख लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 7.69 लाख लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 8,405 लोगों की मौत हो गई। 7,983 मरीजों का अभी इलाज चल रहा है।

7. दिल्ली
दिल्ली में मंगलवार को 316 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए। 521 लोग ठीक हुए और 41 की मौत हो गई। अब तक 14.29 लाख लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 14 लाख से ज्यादा लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 24,668 मरीजों की मौत हो चुकी है। यहां 4,962 मरीजों का इलाज चल रहा है।

खबरें और भी हैं…

Related posts