Horoscope Today 9 June 2021 Aaj Ka Rashifal राशिफल 9 जून 2021: वृष राशि में चंद्रमा के संचार से आज 5 राशियों – नवभारत टाइम्स

9 जून बुधवार को चंद्रमा का संचार दिन रात वृष राशि में हो रहा है। इस राशि में चंद्रमा बलवान होने से आज का दिन मिथुन राशि के लिए शुभ और लाभदायी रहेगा। अन्य सभी राशियों के लिए आज का दिन कैसा रहेगा, जानने के लिए देखें आज का राशिफल विस्तार से…

आज का दिन आपके लिए शुभ है और आपको दूसरों की मदद करने में अधिक आनंद आता है। आज का दिन आपका परोपकार में ही बीतेगा। कार्यक्षेत्र में भी आपके पक्ष में कुछ परिवर्तन हो सकते हैं इससे व्यथित होकर कुछ साथी आपके पीठ पीछे आपकी बुराई कर सकते हैं। लेकिन आपको इनकी बातों से कोई असर नहीं होगा। आप अपने सद्व्यवहार से माहौल को सामान्य बनाने में कामयाब रहेंगे। रात्रि में पत्नी का स्वास्थ्य बिगड़ने से घर का माहौल बिगड़ सकता है। आज भाग्‍य 80 फीसदी साथ देगा।

Related posts