Mumbai News: नागपुर से हैदराबाद जा रही एयर एंबुलेंस में आई खराबी, बीच आसमान में अटकीं सांसें, मुंबई एयरपोर्ट पर हुई सेफ लैंडिंग – Navbharat Times

हाइलाइट्स:

  • नागपुर से हैदराबाद जा रही एयर एंबुलेंस आई तकनीकी खराबी
  • खराबी के बाद पूर्ण इमरजेंसी की घोषणा, मुंबई के रूट पर भेजा
  • C-90 VT-JIL फ्लाइट की मुंबई हवाई अड्डे पर सेफ लैंडिंग

मुंबई
नागपुर से हैदराबाद जा रही एक फ्लाइट में तकनीकी खराबी आने के बाद गुरुवार को पूर्ण इमरजेंसी की घोषणा की गई। इसके बाद फ्लाइट को मुंबई के रूट पर भेज दिया गया है। जानकारी के मुताबिक, जेट सेर्वे एविएशन की ओर से संचालित C-90 VT-JIL फ्लाइट ने मुंबई हवाई अड्डे पर सफलतापूर्वक लैंडिंग की है। सभी यात्री सुरक्षित हैं।

जानकारी के मुताबिक, एक एयर एंबुलेंस में तकनीकी खराबी आने के बाद गुरुवार को पूर्ण इमरजेंसी की घोषणा की गई। नागपुर से हैदराबाद की उड़ान भरने वाली एयर एंबुलेंस को मुंबई की ओर मोड़ दिया गया।

अलग हो गया था फ्लाइट का एक पहिया
चालक दल ने पुष्टि की कि पायलटों ने लैंडिंग गियर का उपयोग किए बिना ‘बेली लैंडिंग’ का प्रयास किया। इस दौरान आग से बचाव के लिए फोम को रनवे पर रखा गया था। जानकारी के मुताबिक, नागपुर एयरपोर्ट से टेक ऑफ के दौरान विमान का एक पहिया अलग हो गया और दूर जा गिरा। (और डीटेल की प्रतिक्षा)

Related posts