Election Exit Poll Results 2021: बंगाल-असम व केरल में कमबैक कर सकती हैं मौजूदा सरकारें- पोल ऑफ पोल्स में अनुमान – Jansatta

Election Exit Poll Results 2021: प. बंगाल में 294 सीटों की असेंबली है। पिछली बार ममता को 202 सीटों पर जीत हासिल हुई थी। सूबे में बहुमत का आंकड़ा 148 है। इस लिहाज से देखा जाए तो साफ है कि ममता इस बार मामूली अंतर से सरकार बनाने जा रही हैं।

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी। फोटो- पीटीआई

Election Exit Poll Results 2021: पोल ऑफ एग्जिट पोल्स में NDTV ने दावा किया है कि प. बंगाल में ममता बनर्जी फिर से जीत हासिल कर सरकार बनाएंगी। हालांकि, पिछली बार की अपेक्षा उनकी पार्टी तृणमूल को कम सीटें मिलेंगी। अनुमान है कि ममता का दल इस बार 149 सीट हासिल करेगा। सहयोगी दलों की बात करें तो कुल 156 सीटें तृणमूल+ को मिलेंगी।

प. बंगाल में 294 सीटों की असेंबली है। पिछली बार ममता को 202 सीटों पर जीत हासिल हुई थी। सूबे में बहुमत का आंकड़ा 148 है। इस लिहाज से देखा जाए तो साफ है कि ममता इस बार मामूली अंतर से सरकार बनाने जा रही हैं। यानि बीजेपी से उन्हें हमेशा खतरा बना रहेगा। पार्टी में टूटफूट के साथ सरकार गिरने का भी खतरा रहेगा।

पांच राज्यों के एग्जिट पोल यहां देखें
पश्चिम बंगाल के एग्जिट पोल यहां देखें

प. बंगाल के चुनावों में बीजेपी को धमाकेदार सीटें मिलती दिख रही हैं। पिछली बार उसे केवल 3 सीटें मिली थीं। हालांकि, 2019 के लोकसभा चुनाव में बीजेपी को 18 सीटों पर जीत मिली थी, लेकिन असेंबली में महज 3 सदस्य होना पार्टी के लिए शर्मिंदगी भरा था। वह भी तब जब केंद्रीय नेतृत्व ने 2016 में एड़ी चोटी का जोर लगाया था। पोल के मुताबिक, बीजेपी इस बार 116 सीटें हासिल कर सकती है।

केरल की 140 सदस्यीय असेंबली में बहुमत का आंकड़ा 71 है। पोल के अनुमान के मुताबिक लेफ्ट धड़ा यहां ,सरकार बनाने के काफी करीब है। उसे 76 सीटों पर जीत मिलती दिख रही है। यहां उसकी लड़ाई कांग्रेस के नेतृत्व वाले यूनाइटेड डेमोक्रेटिक फ्रंट से थी। पोल की मानें तो लोकसभा चुनाव में राहुल गांधी ने जो बढ़त केरल में अपनी अगुवाई वाले फ्रंट को दिलाई थी, वो उसे बरकरार नहीं रख सके।

असम की 126 सीटों वाली असेंबली में फिर से बीजेपी बाजी मारती दिख रही है। बीजेपी+ को यहां 76 सीटों पर जीत मिलती दिख रही है। यानि सोनोवाल सरकार फिर से सत्ता बरकरार रखेगी। कांग्रेस के नेतृत्व वाले धड़े को यहां पर 40-50 सीटें ही मिलती दिख रही हैं। इंडिया टुडे के एग्जिट पोल के अनुसार भी यही स्थिति असम में है। बीजेपी के फ्रंट को 75-85 सीटों पर जीत मिल सकती है जबकि कांग्रेस को 40-50 सीटें मिलती दिख रही हैं।

तमिलनाडु की 234 सीटों की असेंबली में डीएमके सरकार बनाने के करीब दिख रही है। वो ये चुनाव एकतरफा जीतता दिख रही है। यहां बहुमत का आंकड़ा 118 है। पुदुचेरी की बात करें तो 30 सीटों की असेंबली में कांग्रेस गठबंधन को 12 सीटें मिलती दिख रही हैं। यहां बहुमत का आंकड़ा 16 है। यानि सरकार बनाने के लिए राजनीतिक दलों के बीत गुणा-भाग बहुत ज्चादा होने वाला है।

Related posts