महाराष्ट्र में किसान आंदोलन का सपोर्ट: नासिक से मुंबई तक 180 किमी लंबी रैली निकाल रहे किसान, कल शरद पवार शा… – दैनिक भास्कर

  • Hindi News
  • National
  • Farmers Protest | New Agriculture Law, Modi Government Vs Farmers, Maha Vikas Aghadi Government, Sharad Pawar, NCP Chief Sharad Pawar, Tractor March

Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप

नई दिल्ली44 मिनट पहले

महाराष्ट्र के 21 जिलों के हजारों किसान शनिवार को नासिक में इकट्‌ठा हुए। इसके बाद 180 किमी. का मार्च निकालकर मुंबई पहुंचेंगे।

कृषि कानूनों के खिलाफ किसान आंदोलन में अब महाराष्ट्र के किसान भी शामिल हो गए हैं। राज्य के 21 जिलों के किसान नासिक से मुंबई यानी 180 किलोमीटर तक रैली निकाल रहे हैं। मुंबई पहुंचने पर ये एक सभा करेंगे और इसमें NCP अध्यक्ष शरद पवार भी शामिल हो सकते हैं। पवार की पार्टी राज्य में सरकार चला रहे गठबंधन का हिस्सा है।

शनिवार को नासिक में इकट्‌ठा हुए थे किसान
दिल्ली बॉर्डर पर 26 जनवरी को किसानों की ट्रैक्टर रैली से पहले नासिक में शनिवार को हजारों किसान इकट्ठा हुए। इसके बाद उन्होंने रैली की शुरुआत की। न्यूज एजेंसी पर जारी वीडियो में किसानों का हुजूम नजर आ रहा है। किसानों के हाथ में झंडे और बैनर भी दिखाई दे रहे हैं। ऑल इंडिया किसान सभा के बैनर तले निकाला जा रहा यह मार्च कुछ घंटों में मुंबई पहुंच जाएगा।

पवार ने केंद्र को दी थी चेतावनी
कड़कड़ाती सर्दी में दिल्ली बॉर्डर पर प्रदर्शन कर रहे किसानों के बारे में बात करते हुए पवार ने केंद्र सरकार को चेतावनी दी थी कि अगर वे किसानों की समस्या सुलझाने में कामयाब नहीं हुए, तो गंभीर नतीजे भुगतने पड़ सकते हैं। उन्होंने कहा था कि सरकार को किसानों के धैर्य की परीक्षा नहीं लेनी चाहिए।

26 नवंबर से दिल्ली बॉर्डर पर जमे हैं किसान
नए कृषि कानूनों के खिलाफ पंजाब और हरियाणा के किसान दिल्ली बॉर्डर पर 26 नवंबर से प्रदर्शन कर रहे हैं। किसानों की मांग है कि सरकार इन कानूनों को वापस ले। लेकिन, सरकार इसके लिए तैयार नहीं है।

सरकार और किसानों के बीच इस मुद्दे पर 12 बार मीटिंग भी हो चुकी है। फिर भी कोई हल नहीं निकल सका। हालांकि सरकार ने कानून को डेढ़ साल के लिए रद्द करने का प्रस्ताव किसानों को दिया था। लेकिन, किसान संगठनों का कहना है कि कानून पूरी तरह से वापस लिया जाए।

Related posts