14 करोड़ टेस्ट पूरे; इनमें 94 लाख मरीज मिले; यही रफ्तार रही तो 10 दिसंबर तक एक करोड़ लोग संक्रमित होंगे

देश में रविवार को कोरोना टेस्टिंग का आंकड़ा 14 करोड़ के पार हो गया। अब तक 14 करोड़ 8 लाख से ज्यादा लोगों की जांच हो चुकी है। इनमें 94 लाख यानी 6.69% लोग कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। राहत की बात है कि इनमें 88 लाख 19 हजार से ज्यादा लोग ठीक भी हो चुके हैं। अभी 4.48 लाख मरीजों का इलाज चल रहा है। 1.36 लाख मरीजों की मौत हो चुकी है।

पिछले 6 दिनों के डेटा पर नजर डालें तो देश में एक बार फिर से कोरोना मरीजों के मिलने की रफ्तार तेज हो गई है। अब हर दिन 40 से 45 हजार नए मरीज मिल रहे हैं। इसके उलट मरीजों के ठीक होने की रफ्तार धीमी पड़ गई है। पहले जहां, हर दिन 50 हजार लोग ठीक हो रहे थे वहां अब 30 से 35 हजार रिकवरी रह गई है। नए मरीजों के मिलने की मौजूदा रफ्तार अगर बनी रही तो 10 दिसंबर तक देश में कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा एक करोड़ के पार हो सकता है।

देश में कोरोना की रफ्तार

  • कुल 94 लाख मरीजों में 88 लाख 2 हजार से ज्यादा लोग ठीक हो चुके हैं।
  • संक्रमण से जान गंवाने वालों की संख्या अब 1 लाख 36 हजार हो गई है।
  • देश में हर 10 लाख की आबादी में 6700 लोग संक्रमित मिल रहे हैं।
  • इतनी ही आबादी में मरने वालों की संख्या 99 है।
  • हर 10 लाख की आबादी में 100,684 लोगों की जांच हो रही है।
  • भारत में अभी 8,944 मरीज ऐसे हैं जिनकी हालत गंभीर है। मतलब ये ICU और वेंटिलेटर के सहारे हैं।
  • दुनिया में भारत 7वां देश है जहां सबसे ज्यादा एक्टिव केस हैं। मतलब ऐसे मरीज जिनका इलाज चल रहा है।
  • भारत दुनिया का दूसरा सबसे संक्रमित देश है। पहले नंबर पर अमेरिका है। यहां 1.36 करोड़ से ज्यादा लोग संक्रमति हो चुके हैं।
  • दुनिया में सबसे ज्यादा मरीज अब तक भारत में ठीक हो चुके हैं।

सेंट्रल एशिया में फंसे 50 भारतीय वैज्ञानिकों को एयरफोर्स ने रेस्क्यू किया
एयरफोर्स ने स्पेशल फ्लाइट के जरिए सेंट्रल एशिया के एक देश में फंसे 50 भारतीय वैज्ञानिकों को रेस्क्यू किया। इनमें से कुछ वैज्ञानिक कोविड पॉजिटिव भी हैं। एयरफोर्स ने इन्हें विशेष सी-17 ग्लोबमास्टर विमान से एयर-लिफ्ट किया। इन सभी को साउथ इंडिया भारत के एक एयरपोर्ट पर लैंड कराकर क्वारैंटाइन किया गया है। ये वैज्ञानिक एक समझौते के तहत सेंट्रल एशिया के एक देश में गए थे।

कोरोना अपडेट्स

  • कोरोना की वैक्सीन कोवीशील्ड (Covidshield Vaccine) के गंभीर साइड इफेक्ट होने का आरोप लगा है। चेन्नई में ट्रायल के दौरान वैक्सीन लगवाने वाले एक 40 साल के वॉलंटियर ने यह आरोप लगाया है। कहा कि वैक्सीन का डोज लेने के बाद से उसे न्यूरोलाजिकल समस्याएं (दिमाग से जुड़ी परेशानी) शुरू हो गई हैं। वॉलंटियर ने इसके लिए सीरम इंस्टीट्यूट से 5 करोड़ रुपए का हर्जाना मांगा है

  • हिमाचल प्रदेश सरकार ने किसी भी तरह के सामाजिक जमावडो में 50 लोगों से ज्यादा के शामिल होने पर रोक लगा दी है। अब केवल 50 लोग ही एक कार्यक्रम में शामिल हो पाएंगे। प्रदेश सरकार ने सभी सरकारी ऑफिस में 5 दिन ऑफिस से वर्क और 6वें दिन वर्क फ्रॉम होम करने का ऐलान किया है। ये आदेश 15 दिसंबर तक लागू रहेगा।

  • केंद्रीय राज्य मंत्री साध्वी निरंजन ज्योति कोरोना पॉजिटिव पाई गई हैं। उन्होंने सोशल मीडिया पर इसकी जानकारी दी। उन्हें पहले कानपुर के LLR हॉस्पिटल के कोविड आइसीयू में शिफ्ट किया गया था। जांच के दौरान पता चला कि उन्हें दोनों फेफड़ों में निमोनिया भी है। देर रात हालत में सुधार नहीं होते देख, उन्हें दिल्ली एम्स रेफर कर दिया गया है।
  • राजस्थान सरकार अब जल्द ही कोरोना जांच के लिए होने वाले RT PCR टेस्ट की रेट कम करने जा रही है। जल्द ही सिर्फ 800 रुपए देकर निजी लैब में टेस्ट करवाए जा सकेंगे। इसकी घोषणा खुद मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने शनिवार को दी। उन्होंने कहा कि अब राजस्थान में आरटी पीसीआर टेस्ट की कीमत और कम की जाएगी। सबसे पहले 4 हजार का टेस्ट होता था। अब इस किट की कीमत और कम की जाएगी। जिसे जल्द ही तमाम निजी लैब में 800 रुपए में किया जाना तय करेंगे।
  • हरियाणा के गृह मंत्री अनिल विज ने बताया कि राज्य में 10 दिसंबर तक स्कूल बंद रहेंगे। इसके पहले 30 नवंबर तक बंद रखने का फैसला लिया गया था। कोविड-19 के बढ़ते मामलों को देख इसे बढ़ाया गया है।
  • पुणे में एनसीपी के विधायक भारत भालके की मौत हो गई। कोरोना से ठीक होने के बाद उन्हें कुछ कॉम्पलीकेशन हुए थे, जिनका इलाज चल रहा था। इलाज कर रहे डॉक्टरों ने शनिवार को यह जानकारी दी।

5 राज्यों का हाल

1. दिल्ली

राजधानी दिल्ली में पिछले 24 घंटे के अंदर 4998 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई। 6512 लोग रिकवर हुए और 89 की मौत हो गई। इसी के साथ यहां संक्रमितों का आंकड़ा बढ़कर अब 5 लाख 61 हजार 742 हो गया है। इनमें 36 हजार 578 मरीजों का इलाज चल रहा है, जबकि 5 लाख 16 हजार 166 लोग ठीक हो चुके हैं। संक्रमण से जान गंवाने वालों की संख्या अब 8998 हो गई है।

2. मध्यप्रदेश

शनिवार को राज्य में 1634 लोग कोरोना संक्रमित पाए गए। 1317 लोग रिकवर हुए और 13 की मौत हो गई। अब तक 2 लाख 3 हजार 231 लोग संक्रमित हो चुके हैं। इनमें 14 हजार 981 मरीजों का इलाज चल रहा है, जबकि 1 लाख 85 हजार 13 लोग ठीक हो चुके हैं। संक्रमण से जान गंवाने वालों की संख्या अब 3237 हो गई है।

3. गुजरात

राज्य में शनिवार को 1598 नए मरीज मिले। 1523 लोग ठीक हुए और 15 की मौत हो गई। अब तक 2 लाख 6 हजार 714 लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 14 हजार 692 मरीजों का इलाज चल रहा है, जबकि 1 लाख 88 हजार 69 लोग ठीक हो चुके हैं। संक्रमण से जान गंवाने वालों की संख्या अब 3953 हो गई है।

4. राजस्थान

राज्य में शनिवार को 2765 लोग संक्रमित पाए गए। 2178 लोग रिकवर हुए और 19 की मौत हो गई। इसी के साथ संक्रमितों का आंकड़ा अब 2 लाख 62 हजार 805 हो गया है। इनमें 28 हजार 751 मरीजों का इलाज चल रहा है, जबकि 2 लाख 31 हजार 780 लोग ठीक हो चुके हैं। संक्रमण से जान गंवाने वालों की संख्या अब 2274 हो गई है।

5. महाराष्ट्र

राज्य में शनिवार को 5965 लोग कोरोना संक्रमित पाए गए। 3937 लोग रिकवर हुए और 88 की मौत हो गई। अब तक 18 लाख 14 हजार 515 लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 89 हजार 905 मरीजों का इलाज चल रहा है, जबकि 16 लाख 76 हजार 564 लोग ठीक हो चुके हैं। संक्रमण से जान गंवाने वालों की संख्या अब 46 हजार 986 हो गई है।

आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें

Nearly 94 lakh patients, more than 5 thousand infected in 24 hours in Maharashtra and Kerala

Source: DainikBhaskar.com

Related posts