मरीजों का आंकड़ा 82 लाख के पार; सितंबर के मुकाबले अक्टूबर में कम हुई मौतें, संक्रमण की रफ्तार भी धीमी पड़ी

देश में कोरोना मरीजों का आंकड़ा 82 लाख के पार हो गया है। अब तक 82 लाख 971 लोग संक्रमित हो चुके हैं। इनमें 5 लाख 71 हजार 119 मरीजों का अभी इलाज चल रहा है, जबकि 75 लाख 5 हजार 957 लोग ठीक हो चुके हैं। संक्रमण के चलते अब तक 1 लाख 22 हजार 379 लोगों की मौत हो चुकी है।

दो महीनों के डेटा का एनालिसिस करें तो सितंबर के मुकाबले अक्टूबर में संक्रमण की रफ्तार, मौतें और रिकवरी तीनों में गिरावट देखने को मिली है। अक्टूबर में 71.61% संक्रमण के मामले कम हुए हैं, जबकि मौतों में 70.57% की कमी आई है। इसी तरह रिकवरी के मामलों में 20.63% की गिरावट दर्ज हुई है।

केरल में 112% की बढ़ोतरी हुई

केरल और दिल्ली में कोरोना के नए मामले लगातार चिंता बढ़ा रहे हैं। पिछले महीने केरल में संक्रमितों के आंकड़ों में 112% की बढ़ोतरी हुई है। 1 अक्टूबर को संक्रमितों की संख्या 2 लाख 4 हजार 242 थी जो 31 अक्टूबर को बढ़कर 4 लाख 33 हजार 106 हो गई। इसी तरह दिल्ली में अक्टूबर के पहले हफ्ते में जहां दो से तीन हजार केस आ रहे थे अब ये बढ़कर चार से पांच हजार हो गए हैं। यहां अक्टूबर में 36% केस बढ़े हैं।

समुद्री बीच आम लोगों के लिए खुले

दिल्ली में दूसरा पीक 18 सितंबर को आया था, तब यहां एक्टिव केस 32 हजार 250 थे, ये 12 अक्टूबर को घटकर 20 हजार 535 हो गए। यहां से इनमें फिर बढ़ोतरी शुरू हुई और ये 31 अक्टूबर को फिर 32 हजार के पार 32 हजार 719 हो गए।

कोरोना अपडेट्स

  • तमिलनाडु के एग्रीकल्चर मिनिस्टर आर दोराइक्कन्नू की संक्रमण से शनिवार देर रात मौत हो गई। वे 72 साल के थे। उन्हें 13 अक्टूबर को अस्पताल में भर्ती किया गया था। पिछले 2 दिनों से उनकी हालत ज्यादा खराब हो गई थी।
  • देश में हर 10 लाख की आबादी में कोरोना मरीजों के मिलने की रफ्तार घटकर 6 हजार से कम हो गई है। अब हर 10 लाख में 5,908 नए मरीज मिल रहे हैं। अक्टूबर के दूसरे हफ्ते तक ये आंकड़ा 7-8 हजार तक पहुंच गया था।
  • महाराष्ट्र में लंबे समय बाद मौत के ग्राफ में जबरदस्त गिरावट देखी गई है। करीब 5 महीने के बाद संक्रमण से मरने वालों की संख्या 80 से कम हुई है। शनिवार को 74 संक्रमितों की मौत हुई। इसके पहले 1 जून को यहां 79 लोगों ने जान गंवाई थी।
  • देश में कोविड-19 से होने वाली मौतों की दर 1.5% से भी नीचे आ गई है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने शनिवार को यह जानकारी दी। मंत्रालय ने कहा- टेस्ट, ट्रेस, ट्रैक और ट्रीट की नीति से यह सफलता हासिल हुई है।

पांच राज्यों का हाल

1. मध्यप्रदेश
राज्य में कोरोना से जान गंवाने वालों का आंकड़ा 2951 हो गया है। पिछले 24 घंटे के अंदर 10 लोगों की मौत हो गई। 669 नए मरीज मिले, जबकि 1024 लोग रिकवर हुए। अब तक 1 लाख 71 हजार 359 लोग संक्रमित पाए जा चुके हैं। इनमें 8929 मरीजों का इलाज चल रहा है, जबकि 1 लाख 59 हजार 479 लोग ठीक हो चुके हैं।

2. राजस्थान
24 घंटे में 1780 नए केस मिले, 1920 लोग रिकवर हुए और नौ संक्रमितों की मौत हुई। अब तक 1 लाख 96 हजार 993 लोग संक्रमित पाए जा चुके हैं। इनमें 15 हजार 102 मरीजों का इलाज चल रहा है, जबकि 1 लाख 79 हजार 984 लोग ठीक हो चुके हैं। अब तक 1907 मरीजों की मौत हो चुकी है।

3. बिहार
राज्य में शनिवार को 800 मरीज मिले, 1186 लोग ठीक हुए और छह की मौत हो गई। अब तक यहां 2 लाख 16 हजार 764 लोग कोरोना की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 7862 मरीजों का इलाज चल रहा है, जबकि 2 लाख 7 हजार 811 लोग ठीक हो चुके हैं। अब तक 1090 मरीजों की मौत हो चुकी है।

4. महाराष्ट्र
राज्य में संक्रमितों का आंकड़ा 16 लाख 78 हजार 406 हो गया है। 5548 मरीज पिछले 24 घंटे में मिले। 1 लाख 23 हजार 589 एक्टिव केस हैं। मतलब अभी इन मरीजों का इलाज चल रहा है। 15 लाख 10 हजार 353 लोग अब तक ठीक हो चुके हैं, जबकि 43 हजार 911 मरीजों की मौत हो चुकी है।

5. उत्तरप्रदेश
राज्य में शनिवार को 1781 मरीज मिले, 2426 लोग रिकवर हुए और 18 की मौत हो गई। अब तक 4 लाख 81 हजार 863 लोग कोरोना की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 23 हजार 768 मरीजों का इलाज चल रहा है, जबकि 4 लाख 51 हजार 70 लोग ठीक हो चुके हैं। अब तक 7025 मरीजों की मौत हो चुकी है।

आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें

Coronavirus Outbreak India Cases LIVE Updates; Maharashtra Pune Madhya Pradesh Indore Rajasthan Uttar Pradesh Haryana Punjab Bihar Novel Corona (COVID 19) Death Toll India Today Mumbai Delhi Coronavirus News

Source: DainikBhaskar.com

Related posts