LIVE PM Modi Bihar Election Rally: PM मोदी ने विपक्ष की साजिश से किया सावधान, बोले: बिहार को अभी जाना है मीलों आगे – दैनिक जागरण

पटना, जागरण टीम/ एएनआइ। LIVE PM Modi Bihar Election Rally Updates: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार को विधानसभा चुनाव के पहले चरण के लिए चुनावी रैलियां करने बिहार आ चुके हैं। उनकी पहली रैली डेहरी ऑन सोन (रोहतास) में हुई। इसके बाद अब वे गया में जनता से रूबरू होंगे। फिर भागलपुर में उनकी अंतिम रैली है। प्रधानमंत्री सहित तमाम बड़े नेताओं की रैलियों के दौरान हमले के खुफिया इनपुट के बाद सतर्क सुरक्षा बलों ने सुरक्षा की कड़ी व्‍यवस्‍था की है। रोहतास में प्रधानमंत्री के साथ मुख्‍यमंत्री नीतीश कुमार (CM Nitish Kumar) ने भी मंच साझा किया। आगे वे भागलपुर में भी प्रधानमंत्री के साथ रहेंगे।

LIVE PM Modi Bihar Election Rally Updates:

11:38 बजे: रोहतास में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी: प्रधानमंत्री का संबोधन समाप्‍त। अब गया में अगली रैली एक बजे से। इंतजार शुरू।

11:36 बजे: रोहतास में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी: सोन पदी पर कोइलवर पुल के समानान्‍तर पुल का निर्माण अंतिम चरण में है। झारखंड व बिहार को जोड़ने के लिए पुल बन रहा है। सड़कें चौड़ी हुई हैं। पुल बने हैं। कनेक्टिविटी सुधार के लिए बड़े काम किए गए हैं।

11:32 बजे: रोहतास में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी: पीएम किसान योजना के तहत बिहार के किसनों के खातों में सीधे पैसे दिए। कोई बिचौलिया नहीं।

11:30 बजे: रोहतास में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी: देश की शिक्षा व्‍यवस्‍था में बिहार का गौरवशाली इतिहास रहा है। अब मेडिकल व इंजीनियरिंग सहित सभी तकनीकी शिक्षाएं मातृभाषा में दी जाएंगी। इससे गरीब के बेटों का सपना पूरा होगा।

11:30 बजे: रोहतास में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी: एक ही परीक्षा से सरकार में अनेक नौकरियों के दरवाजे खुलेंगे।

11:24 बजे: रोहतास में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी: बिहार को अभी भी विकास के सफर पर मीलों आगे जाना है।

11:20 बजे: रोहतास में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी: बिहार के भविष्‍य के लिए हम नीतीश कुमार के साथ हैं।

11:15 बजे: रोहतास में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी: कुछ लोगों ने 15 साल तक बिहार को लूटा। जब बिहार के लोगों ने उन्‍हें सत्‍ता से बेखल किया, नीतीश को मौका किया, तो वे बौखला गए। दस साल तक दिल्‍ली में यूपीए क सरकार में रहते हुए उन्‍होंने अपना गुस्‍सा निकाला। नीतीश को काम नहीं करने दिया। बाद में 18 महीने में क्‍या हुआ, यह कहने की जरूरत नहीं है।

11:10 बजे: रोहतास में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी: बिहार में पहले सूरज ढ़लते ही सबकुछ बंद होता था। आज बिजली है, सड़क है, और सबसे बड़ी बात वो माहौल है, जब लोग बिना डरे रह सकता था। वो दिन जब सरकार के संरक्षण में दिन-दहाड़े डकैतियां होती थी, लोग नहीं भूल सकते।

11:09 बजे: रोहतास में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी: बिहार के सपूतों ने आतंकवाद से जमकर लोहा लिया है। पुलवामा व गलवान घाटी में शहादत दी।

11:07 बजे: रोहतास में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी: बिहार के लोग किसी भ्रम में नहीं पड़ते। बिहार के लोगों ने ठान लिया है कि जिनका इतिहास बिहार को बीमारू बनाने का है, उन्‍हें पास नहीं फटकने देंगे।

11:00 बजे: रोहतास में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी: बिहार के लोगों से बहुत कुछ सीखा। बिहार के लोग कंफ्युजन में नहीं रहते। उन्‍होंने एनडीए को बहुूमत देने का फैसला कर लिया है।

10:57 बजे: रोहतास में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी: हाल ही में बिहार ने दो सपूतों को खाया है। आखिसर समय तक साथ रहने वाले रामविलास पासवान को श्रद्धांजलि देता हूं। रघुवंश बाबू को भी श्रद्धांजलि।

10:53 बजे: रोहतास की रैली में नीतीश कुमार: अब तक सेवा की है, आगे मौका मिला तो और भी काम करेंगे। हमारे लिए पूरा बिहार एक परिवार है।

10:53 बजे: रोहतास की रैली में नीतीश कुमार: पहले कितना अपराध था? हमने अपराप पर नियंत्रण किया। अपराध के मामले में देश में 23वें नंबर पर है। विकास के मामले में भी बड़ा काम हुआ है। लोगों की आय भी बढ़ी है।

10:53 बजे: रोहतास की रैली में नीतीश कुमार: बिहार की प्रगति के लिए केंद्र सरकार का पूरा सहयोग मिल रहा है। बिहार के लिए केंद्र की कई लाभकारी योजनाएं हैं।

10:48 बजे: रोहतास की रैली में नीतीश कुमार: कोरोना पर काबू पाने में केंद्र से बड़ा स‍हयोग मिला। केंद्र ने विशेष ट्रेनें चलाईं। दूसरे राज्‍यों में फंसे लोगों को सहायता दी।

10:45 बजे: रोहतास की रैली में पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी। रैली में मु,यमंत्री नीतीश कुमार ने उनका स्‍वागत किया।

10:40 बजे: बीजेपी के प्रदेश अध्‍यक्ष डॉ. संजय जायसवाल का संबोधन आरंभ। इसके बपहले केंद्रीय ऊर्जा मंत्री आरके सिन्‍हा ने कहा कि बिहार के सभी घरों में बिजली पहुंचा दी गई है। यह पीएम मोदी की मजबूत सोच व इरादे की देन है। अब सभी को पक्का मकान दिया जा रहा है। सवा दो करोड़ लोगो को पक्का मकान देने का काम शुरू हो गया है।

10:30 बजे: राेहतास में रैली स्‍थल पर दो मंच बनाए गए हैं। बीजेपी के प्रदेश अध्‍यक्ष डॉ. संजय जायसवाल सहित अनेक बड़े नेता पहुंच चुके हैं। बड़ी संख्‍या में मोदी को सुनने के लिए जनता भी पहुंच चुकी है।

10:00 बजे: पीमएम के आगमन के पहले मुख्‍यमंत्री नीतीश कुमार रोहतास के रैली स्‍थल पर पहुंचे। नीतीश कुमार वहां पीएम मोदी की अगवानी करेंगे।

राेहतास में हुई पहली रैली, अब गया में इंतजार

प्रधानमंत्री की पहली रैली रोहतास के डिहरी ऑन सोन में हुई। इसके बाद अब गया में अगली रैली है। रैली स्‍थल पर सुरक्षा के कड़े प्रबंध किए गए हैं। ऐसा इसलिए भी कि हाल ही में पुलिस मुख्‍यालय को चुनावी रैलियों के दौरान बड़े नेताओ पर हमले की साजिश की खुफिया जानकारी मिली थी। इसके बाद पुलिस मुख्‍यालय ने सभी डीआइजी व जिलों के एसपी को सुरक्षा इंतजाम व सतर्कता बरतने के लिए आदेश जारी किया था।

रोहतास में पीएम मोदी के साथ रहे सीएम नीतीश

प्रधानमंत्री के रैलियां एनडीए की हैं। आज की रोहतास की रैली में पीएम मोदी के साथ मुख्‍यमंत्री नीतीश कुमार भी मंच पर रहे। गया में जनता दल यूनाइटेड (JDU) के वरिष्‍ठ नेता ललन सिंह (Lalan Singh) और हिंदुस्तानी अवाम मोर्चा (HAM) के अध्यक्ष जीतनराम मांझी (Jitan Ram Manjhi) प्रधानमंत्री के साथ रहेंगे। नीतीश कुमार भागलपुर की रैली में फिर प्रधानमंत्री के साथ नजर आएंगे।

डाउनलोड करें जागरण एप और न्यूज़ जगत की सभी खबरों के साथ पायें जॉब अलर्ट, जोक्स, शायरी, रेडियो और अन्य सर्विस

Related posts