27 दिन में 2 लाख एक्टिव केस कम हुए, नए केस आने की रफ्तार भी 3 हफ्ते में करीब 3% कम हुई; अब तक 73.05 लाख केस

देश में बुधवार को 14 हजार 504 एक्टिव केस कम हो गए। बीते 27 दिन में इसमें दो लाख की कमी आई है। 17 सितंबर को ये 10.17 लाख की पीक पर थे और 14 अक्टूबर को ये 8 लाख 12 हजार हो गए। बीते तीन हफ्ते में नए केस में भी करीब 3% की कमी आई है। 17 से 23 सितंबर के बीच यह दर 8.82% थी, जो 8 से 14 अक्टूबर के बीच घटकर 6.05% हो गई।

देश में बुधवार को 67 हजार 791 केस आए, 81 हजार 582 मरीज ठीक हो गए और 690 की मौत हो गई। इसके साथ ही कुल संक्रमितों का आंकड़ा 73 लाख के पार होकर 73.05 लाख हो गया। अब तक 63.80 लाख मरीज ठीक हो चुके हैं, 1.11 लाख मरीजों की मौत हो चुकी है। ये आंकड़े covid19india.org से लिए गए हैं।

कोरोना अपडेट्स

  • उत्तरप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक उनकी पत्नी साधना गुप्ता भी संक्रमित पाई गई हैं। हालांकि, अभी इसकी पुष्टि नहीं हो पाई है। मुलायम सिंह यादव को अभी गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
  • महाराष्ट्र में 31 अक्टूबर तक सभी स्कूल, कॉलेज, एजुकेशनल और कोचिंग इंस्टीट्यूट बंद रहेंगे। इस दौरान ऑनलाइन पढ़ाई जारी रहेगी, लेकिन छात्र स्कूल नहीं जा सकेंगे। किसी तरह की एक्टिविटी पर भी रोक है।
  • महाराष्ट्र सरकार ने गुरुवार 15 अक्टूबर से राज्य में मेट्रो ट्रेन शुरू करने का फैसला लिया है। सरकार के मुताबिक, ट्रेनों को अलग-अलग फेज में शुरू किया जाएगा। मुंबई मेट्रो 19 अक्टूबर से शुरू हो जाएगा। मेट्रो कॉरपोरेशन की ओर से ट्वीट करके इसकी जानकारी दी गई।
  • उत्तराखंड कैबिनेट ने 1 नवंबर से 10वीं और 12वीं के छात्रों के लिए स्कूल खोलने का फैसला लिया है। स्टेट कैबिनेट मिनिस्टर मदन कौशिक ने यह जानकारी दी।

पांच राज्यों का हाल

1. मध्यप्रदेश
राज्य में बुधवार को संक्रमण के रिकॉर्ड 5515 नए मामले सामने आए। अब तक एक दिन में मिले संक्रमितों की ये सबसे ज्यादा संख्या है। 5729 लोगों को ठीक होने के बाद डिस्चार्ज किया गया, जबकि 15 मरीजों की मौत हो गई।

राज्य में अब तक 1 लाख 55 हजार 276 लोग संक्रमित पाए जा चुके हैं। इनमें 14 हजार 432 मरीजों का अभी इलाज चल रहा है, जबकि 1 लाख 38 हजार 158 लोग ठीक हो चुके हैं। संक्रमण के चलते अब तक 2686 मरीजों की मौत हो चुकी है। राज्य में 24.8 लाख लोगों की जांच हो चुकी है।

2. राजस्थान
पिछले 24 घंटे के अंदर राज्य में 2021 नए मरीज मिले। 2219 लोग ठीक हो गए और 15 मरीजों की मौत हो गई। अब तक 34.1 लाख से ज्यादा लोगों की जांच हो चुकी है। इनमें 1 लाख 65 हजार 240 लोग संक्रमित पाए गए हैं, जबकि 21 हजार 711 लोगों का अभी इलाज चल रहा है। 1 लाख 41 हजार 835 लोग रिकवर हो चुके हैं। संक्रमण के चलते 1694 मरीजों की मौत हो चुकी है।

3. बिहार
राज्य में बुधवार को 1326 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई। 1375 लोग रिकवर हुए और 6 मरीजों की मौत हो गई। अब तक 86.7 लाख से ज्यादा लोगों की जांच हो चुकी है। इनमें 1 लाख 99 हजार 549 लोग संक्रमित पाए जा चुके हैं, जबकि 10 हजार 583 मरीजों का अभी इलाज चल रहा है। 1 लाख 87 हजार 998 लोग रिकवर हो चुके हैं। 967 मरीजों की मौत हो गई है।

4. महाराष्ट्र
राज्य में बुधवार को 10 हजार 552 लोग संक्रमित मिले, 19 हजार 517 लोग ठीक हो गए और 158 मरीजों की मौत हो गई। अब तक 15 लाख 54 हजार 389 लोग संक्रमित पाए जा चुके हैं। इनमें 1 लाख 96 हजार 288 मरीजों का अभी इलाज चल रहा है, जबकि 13 लाख 16 हजार 769 लोग ठीक हो चुके हैं। संक्रमण के चलते अब तक 40 हजार 859 मरीजों की मौत हो चुकी है।

5. उत्तरप्रदेश
राज्य में पिछले 24 घंटे के अंदर 2593 नए मरीज मिले, 3736 लोग ठीक हुए और 41 मरीजों की मौत हो गई। अब तक 1.2 करोड़ से ज्यादा लोगों की जांच हो चुकी है। इनमें 4 लाख 44 हजार 711 लोग संक्रमित पाए जा चुके हैं, जबकि 36 हजार 898 मरीजों का अभी इलाज चल रहा है। 4 लाख 1 हजार 306 मरीज अब तक ठीक हो चुके हैं। कोरोना की वजह से 6507 लोगों की मौत हो चुकी है।

आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें

Coronavirus Outbreak India Cases LIVE Updates; Maharashtra Pune Madhya Pradesh Indore Rajasthan Uttar Pradesh Haryana Punjab Bihar Novel Corona (COVID 19) Death Toll India Today Mumbai Delhi Coronavirus News

Source: DainikBhaskar.com

Related posts