राहुल को हरियाणा में एंट्री से रोका गया तो धरने पर बैठे, कहा- 5 हजार घंटे यहीं इंतजार करूंगा; फिर 100 कार्यकर्ताओं के साथ जाने की मंजूरी मिली

कृषि कानूनों का विरोध कर रही कांग्रेस की ट्रैक्टर रैली मंगलवार को हरियाणा बॉर्डर पर पहुंची। राहुल गांधी ट्रैक्टर चलाकर पहुंचे और कार्यकर्ताओं के साथ हरियाणा जाने की मांग की। 100 से ज्यादा कार्यकर्ताओं को जाने की परमिशन नहीं थी, ऐसे में पुलिस ने रैली को रोक दिया। यहां धक्का-मुक्की भी हुई और राहुल धरने पर बैठ गए।

राहुल ने कहा कि वो हिलेंगे नहीं, इंतजार करेंगे। उन्होंने कहा कि जब तक जाने नहीं दिया जाता वो एक घंटे, 5 घंटे, 24 घंटे, 100 घंटे, एक हजार घंटे या 5 हजार घंटे इंतजार करेंगे। कुछ देर बातचीत के बाद राहुल को 100 कार्यकर्ताओं के साथ हरियाणा में एंट्री दे दी गई।

कांग्रेस की ट्रैक्टर रैली पटियाला से निकली थी और हरियाणा के कुरुक्षेत्र में खत्म होगी।

ट्रैक्टर चलाकर हरियाणा बॉर्डर पहुंचे राहुल गांधी

ट्रैक्टर रैली पंजाब के पटियाला से हरियाणा बॉर्डर पहुंची। कुछ जगहों पर राहुल भी ट्रैक्टर चलाते दिखे। रैली में उनके साथ हरीश रावत, रणदीप सिंह सुरजेवाला, हरियाणा के पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा, दीपेंद्र सिंह हुड्डा, हरियाणा की प्रदेश अध्यक्ष कुमारी शैलजा भी थे।

यात्रा की इजाजत ली, रैली की नहीं
पुलिस इस ट्रैक्टर रैली की वीडियोग्राफी करेगी। कुमारी शैलजा ने करनाल और कुरुक्षेत्र के डीएम से यात्रा की इजाजत ली है, रैली की नहीं। हरियाणा के सीएम मनोहर लाल खट्टर ने कहा है कि किसी को कानून हाथ में लेने की इजाजत नहीं दी जाएगी। राहुल गांधी को हरियाणा आने से रोका नहीं जाएगा।

आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें

रैली के दौरान राहुल गांधी ट्रैक्टर चलाते हुए। साथ में हरीश रावत (दाएं)।

Source: DainikBhaskar.com

Related posts