बुलंदशहर में छेड़खानी से बचने के दौरान छात्रा की सड़क हादसे में मौत, अमेरिका में पढ़ने वाली सुदीक्षा लॉकडाउन में घर आई थी

उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर में छेड़छाड़ से बचने की कोशिश में एक छात्रा सड़क हादसे में मौत हो गई। घटना गढ़ हाइवे स्थित चरौरा मुस्तफाबाद गांव के पास सोमवार सुबह 11 बजे हुई। मृतक छात्रा का नाम सुदीक्षा भाटी है। वह लॉकडाउन के दौरान अमेरिका से लौटी थी। परिवार का आरोप है कि बाइक सवार कुछ लोग उससे छेड़खानी कर रहे थे। हादसे में सुदीक्षा के चाचा भी गंभीर रूप से घायल हुए हैं। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

हादसे के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजते पुलिसकर्मी।

मामा के घर जा रही थी सुदीक्षा

सुदीक्षा अपने चाचा निगम भाटी के साथ बाइक पर मामा के घर माधवगढ़ जा रही थी। वे बुलंदशहर-गढ़ हाइवे स्थित चरौरा मुस्तफाबाद गांव के मोड़ के पास पहुंचे। यहां उनकी बाइक की बुलेट सवार से टक्कर हो गई। हादसे में 17 साल की सुदीक्षा की मौके पर ही मौत हो गई। निगम गंभीर रूप से घायल हो गए। बुलेट सवार फरार हो गए। पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और उसने निगम को अस्पताल में भर्ती कराया। छात्रा के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

परिवार का आरोप

सुदीक्षा के परिवार का आरोप है कि बुलेट सवार युवक बार-बार स्कूटी को ओवरटेक कर रहा था। उसने स्कूटी के सामने आकर अचानक ब्रेक मारा। इससे निगम ने स्कूटी पर कंट्रोल खो दिया। निगम और सुदीक्षा दोनों नीचे गिरे। सुदीक्षा की मौत हो गई। चाचा अस्पताल में हैं।

हायर एजुकेशन के लिए स्कॉलरशिप मिली थी
सुदीक्षा को भारत सरकार से स्कॉलरशिप मिली थी। वह अमेरिका के बॉब्सन कॉलेज में बिजनेस मैनेजमेंट का कोर्स कर रही थी। उसे एचसीएल की तरफ से पिछले साल 3.80 करोड़ रुपए की स्कॉलरशिप मिली थी। सुदीक्षा जून में भारत लौटी थी और उसे 20 अगस्त को अमेरिका लौटना था।

मायावती की मांग

बीेएसपी सुप्रीमो मायावती ने घटना की निंदा करते हुए आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।

आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें

फोटो बुलंदशहर में छेड़छाड़ से बचने के दौरान सड़क हादसे की शिकार बनी छात्रा सुदीक्षा भाटी की है। सुदीक्षा के चाचा निगम भाटी हादसे में गंभीर रूप से घायल हुए हैं।

Source: DainikBhaskar.com

Related posts