24 घंटे के अंदर 1 हजार से ज्यादा मरीजों ने जान गंवाई, महाराष्ट्र में 390 संक्रमितों ने दम तोड़ा

देश में कोरोना मरीजों की मौत का आंकड़ा रविवार को 44 हजार के पार हो गया। पिछले 24 घंटे में 1 हजार 4 संक्रमितों ने दम तोड़ दिया। सबसे ज्यादा महाराष्ट्र में 390 मरीजों की मौत हुई। यहां ठाणे देश का दूसरा शहर बन गया है, जहां 3 हजार से ज्यादा लोगों की मौत कोरोना से हो चुकी है। सबसे ज्यादा मुंबई में 6,799 लोगों की मौत हुई है।

रविवार को महाराष्ट्र के अलावा सबसे ज्यादा तमिलनाडु में 119, कर्नाटक में 107, आंध्र प्रदेश में 97, पश्चिम बंगाल में 54, उत्तर प्रदेश में 41, गुजरात में 25, पंजाब में 24, मध्य प्रदेश में 19, ओडिशा में 14, दिल्ली और जम्मू कश्मीर में 13-13, तेलंगाना में 12, राजस्थान में 11, बिहार में 10, हरियाणा में 9, असम में 5, उत्तराखंड और झारखंड में 8-8, पुडुचेरी में 7, छत्तीसगढ़ में 6, त्रिपुरा में 4, गोवा में 3 मौतें हुईं। हिमाचल प्रदेश, नगालैंड और चंडीगढ़ में 1-1 मरीज ने जान गंवा दी।

9 दिनों में 7 हजार से ज्यादा मौतें
आंकड़ों को देखें तो पिछले 9 दिनों में 7 हजार 903 मरीजों ने जान गंवा दी। मरने वालों का आंकड़ा लगातार बढ़ता जा रहा है। जुलाई में ही 14 हजार से ज्यादा मरीजों की मौत हुई थी।

संक्रमण से कहां कितनी मौतें?

राज्य

मौतें
महाराष्ट्र 17,757
तमिलनाडु 4,927
दिल्ली 4,111
गुजरात 2,652
कर्नाटक 3,198
उत्तर प्रदेश 2,069
पश्चिम बंगाल 2,059
आंध्र प्रदेश 2,036
मध्यप्रदेश 996
राजस्थान 789
तेलंगाना 627
हरियाणा 483
पंजाब 562
जम्मू कश्मीर 459
बिहार 429
ओडिशा 321
उत्तराखंड 117
केरल 107
झारखंड 160
छत्तीसगढ़ 89
असम 145
हिमाचल प्रदेश 13
चंडीगढ़ 24
पुडुचेरी 80
मेघालय 06
लद्दाख 09
त्रिपुरा 37
गोवा 72
अरुणाचल प्रदेश 03
दादरा एंड नागर हवेली 02
नगालैंड 07
सिक्किम

01

अंडमान और निकोबार समूह 20
मणिपुर 11
कुल

44,457

नोट : ये आंकड़े कोविड-19 से लिए गए हैं।

आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें

More than 1 thousand patients lost their lives within 24 hours, 390 infected died in Maharashtra, death toll in Thane crosses 3 thousand

Source: DainikBhaskar.com

Related posts