मुंबई में रनवे से फिसला कार्गो प्लेन, रत्नागिरी के समुद्र में फंसा जहाज तट से टकराया; 4 शहरों में इमारतों की छतें उड़ गईं

तूफान निसर्ग का सबसे ज्यादा असर बुधवार को महाराष्ट्र के अलीबाग और रत्नागिरी में देखा गया। यहां हवा की रफ्तार काफी ज्यादा रही। रायगढ़ और रत्नागिरी में टीन शेड उड़ते देखे गए। यहीं एक जहाज ऊंची लहरों में उलझ कर समुद्र के किनारे पर फंस गया। उधर, मुंबई में एक कार्गो प्लेन लैंडिंग के दौरानरनवे से फिसल गया। इसके बाद मुंबई एयरपोर्ट पर कई घंटे तक फ्लाइट ऑपरेशन बंद रखा गया।देखिए तूफान का असर बताते चुनिंदा वीडियोज…

रायगढ़:

महाराष्ट्र के रायगढ़ में निसर्ग तूफान ने घरों से लेकर गोदामतक में तबाही मचाई। कई घरों की छतें तिनकों की तरह उड़ गईं। वहीं,तेज हवाओं ने रेहड़ीवालों के ठेले भी पलट दिए।

अलीबाग: ​​​​​

अलीबाग में तूफान टकराते समय 125 किमी की रफ्तार से हवाएं चलनी शुरू हो गईं। तूफान के असर सेतेज बारिश भी हुई। आंधी और बारिश से इमारतोंको नुकसान हुआ।

टोलबूथ की छत उड़ी:

अलीबाग के टोल नाके पर हवाएं इतनी तेज रफ्तार से चलीं कि टोल नाके की छत ही उड़ गई।

मुंबई:

मुंबई में तूफान के चलते तेज हवा में कई पेड़ उखड़ गए। यहां एक इमारत की छत उड़ जाने का वीडियो भी सामने आया। मरीन ड्राइव, कफ परेड, नरीमन पॉइंट जैसी जगहों पर कई जगह गाड़ियां पेड़ों के नीचे दब गईं।

पालघर:

पालघर में तेज हवाओं और बारिश से खासा नुकसान हुआ। कई घरों की छतें उड़ने की तस्वीरें सामने आईं। वहीं तेज हवा के चलते कई जगह पेड़ भी गिर गए।

रत्नागिरी:

तटीय शहर रत्नागिरी में भी तूफान ने खासा कहर ढाया। यहां कई मकानों की टीन की छत उड़ गई, तो कई पेड़ भी गिर गए।यहांएक जहाज ऊंची लहरों और तेज हवा में फंसकर समुद्र के किनारे पर फंस गया।

द्वारका:

गुजरातके द्वारका में समुद्र में ऊंचा ज्वार उठा। पहले यह तूफान गुजरात के तट से भी टकराने वाला था, लेकिन मौसम विभाग ने बाद में यह अनुमान वापस ले लिया।

आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें

मुंबई में बुधवार को लैंडिंग के दौरान एक कार्गो प्लेन रनवे से फिसल गया। सुपर साइक्लोन निसर्ग के चलते यहां लगातार बारिश हो रही थी। इसके बाद कई घंटे तक मुंबई एयरपोर्ट पर फ्लाइट ऑपरेशन बंद रहा।

Source: DainikBhaskar.com

Related posts