प्लेन, बस और ट्रेन से दिल्ली आने वाले सभी यात्रियों को 7 दिन के होम क्वारैंटाइन में जाना होगा; देश में 2 लाख 14 हजार 664 केस

देश में कोरोनावायरस के मरीजों की संख्या 2 लाख 14 हजार 664 हो गई। लगातार आठवें दिन 7 हजार से ज्यादा संक्रमित मिले। वहीं, बुधवार को छठवां दिन था, जब देश में 200 से ज्यादा मरीजों की मौत हुई। महाराष्ट्र में रिकॉर्ड 123 लोगों ने दम तोड़ा।

एक दिन पहले यानी 2 जून को 8820, 1 जून को 7723, 31 मई को 8789, 30 मई को 8364, 29 मई को 8138, 28 मई को 7254 और 27 मई को 7246 कोरोना पॉजिटिव मिले थे।इधर,बुधवार को महाराष्ट्र में 2560, गुजरात में 485, राजस्थान में 279, आंध्रप्रदेश में 267, बिहार में 177, ओडिशा में 143 कोरोना मरीज सामने आए।

स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, देश में कोरोना संक्रमितों की संख्या 2 लाख 7 हजार 615 है। इसमें 1 लाख 1हजार 497 एक्टिव मरीज हैं, जबकि 1 लाख 302 अब तक ठीक हुए हैं। वहीं, 5815 मरीजों की मौत हुई है। यह Covid19india.org और राज्य सरकारों से मिली जानकारी के आधार पर है।

एक मई से अब तक राज्यों ने256 श्रमिक स्पेशल ट्रेनें रद्द की

इधर, रेलवे प्रवासी मजदूरों को उनके गृह राज्यों तक पहुंचाने के लिए 1 मई से अब तक 4197 श्रमिक स्पेशल ट्रेनें चला चुका है। इस दौरान राज्यों ने256 श्रमिक ट्रेनें रद्द भी कीं। महाराष्ट्र ने सबसे ज्यादा 105 श्रमिक स्पेशल ट्रेनों को रद्द किया। गुजरात ने47, कर्नाटक ने 38 और उत्तरप्रदेश ने 30 श्रमिक स्पेशल ट्रेनों को रद्द किया। रेलवे ने 21 मार्च से 31 मई के बीच ऑनलाइन बुक किए गए टिकटों को रद्द कराने के एवज में यात्रियों को कुल 1885 करोड़ रुपए लौटाए।
संक्रमण 28 राज्यों और7केंद्र शासित प्रदेश में फैला

कोरोनावायरससंक्रमण 28 राज्यों में फैला है। 7केंद्र शासित प्रदेश भीइसकी चपेट में हैं। इनमें दिल्ली, चंडीगढ़, अंडमान-निकोबार, जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, पुडुचेरी और दादरा एवं नगर हवेलीशामिल हैं।

कोरोना अपडेट्स

  • बद्रीनाथ के मुख्य पुजारी रावल ईश्वरी प्रसाद नंबूदरी ने कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामलों को देखते हुए उत्तरखंड सरकार से 30 जून तक यात्रा रद्द करने की गुजारिश की है।

  • सिक्किम में बुधवार को कोरोना का दूसरा मामला सामने आया। संक्रमित मिला व्यक्ति 25 मई को दिल्ली से लौटा था।
  • कोरोना संक्रमण ओडिशा के सभी 30 जिलों में पहुंच गया है। यहां का सिर्फ रायगाडा जिला ऐसा था, जहां कोई मामला नहीं था। हालांकि, यहां दिल्ली से लौटा एक व्यक्ति संक्रमित पाया गया।
  • महाराष्ट्र पुलिस ने बताया कि पिछले 24 घंटे में 47 पुलिसकर्मी संक्रमित मिले हैं। इसके साथ ही यहां कोरोना पॉजिटिव मिले पुलिसकर्मियों की संख्या 2,566 हो गई है। अब तक संक्रमण से 29 पुलिसकर्मियों की मौत हुई है।

5 दिन जब सबसे ज्यादा मामले

तारीख

केस
2 जून 8,820
31 मई 8789
30 मई 8364
29 मई 8138
28 मई 7254

पांच राज्यों का हाल

मध्य प्रदेश:स्वास्थ्य के विभाग के मुताबिक,राज्य मेंबुधवार को 168 नए पॉजिटिव मिले। इनमें भोपाल में 41, ग्वालियर और इंदौर में 27-27 संक्रमित मिले।इसके साथ कुल संक्रमितों की संख्या 8588 हो गई। वहीं, मरने वालों को आंकड़ा 371 हो गया।

यह तस्वीर भोपाल की है। अनलॉक-1 के दौरान यहां रेड जोन इलाकों को छोड़कर बाकी जगह बाजार खुल गए हैं। मंगलवार को यहां लोग खरीदारी करते हुए।

महाराष्ट्र:राज्य में बुधवार को 2560 मरीज मिले। इसके साथ ही संक्रमितों की संख्या 74 हजार 860 हो गई। बुधवार को राज्य में रिकॉर्ड 122 मरीजों की मौत हुई। इसमें से अकेले मुंबई में 49 मरीजों ने दम तोड़ा।महाराष्ट्र पुलिस ने बुधवार को बताया कि पिछले 24 घंटों में 47 पुलिसकर्मी कोरोना पॉजिटिव मिले। इसके साथराज्य मेंअब तक 2,556 पुलिसकर्मी संक्रमित हो चुके हैं।

यह तस्वीर मुंबई के बांदा-कुर्ला कॉम्प्लेक्स की है। यहां एक अस्थायी कोविड सेंटर बनाया गया है, लेकिन निसर्ग तूफान की वजह से यहां के मरीजों को वर्ली स्थित एनएससीआई डोम कोविड सेंटर शिफ्ट किया गया। प्रशासन का कहना है कि बुधवार को निसर्ग तूफान आने के दौरान 100 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं।

उत्तर प्रदेश:उत्तर प्रदेश में बुधवार को 168 संक्रमित मिले। इसके साथराज्य में संक्रमितों की संख्या 8588हो गई है। आज एक व्यक्ति की मौत हुई। इसके साथ राज्य में मरने वालों की कुल संख्या 371 हो गई है।

बिहार: राज्य में बुधवार को 177 पॉजिटिव मरीज मिले। इसमें खगड़िया में 84, सीतामढ़ी में 14, समस्तीपुर में 10, सहरसा में 4 और राजधानी पटना में 2 संक्रमित मिले। अब तक 25 मरीजों की मौत हो चुकी है।

राजस्थान:राजस्थान में बुधवार को 279 नए कोरोना पॉजिटिव केस सामने आए। इनमें जयपुर में 28, भरतपुर में 18, अलवर और नागौर में 13-13, झालावाड़ में 10, बारां, डूंगरपुर, कोटा और राजसमंद में 3-3, करौली और सिरोही में 2-2, चूरू और धौलपुर में 1-1 संक्रमित मरीज मिले।

यह तस्वीर जयपुर के हवा महल की है। मंगलवार को यहां कई लोग पहुंचे, लेकिन सभी की एंट्री के पहले स्क्रीनिंग की गई।

आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें

तस्वीर मुंबई की है। यहां धारावी के मुकुंद नगर में हेल्थ वर्कर्स रहवासियों के तापमान को जांचते हुए। मुंबई में कोरोना संक्रमण के अब तक 43 हजार 492 मामले सामने आ चुके हैं।

Source: DainikBhaskar.com

Related posts