एक दिन में रिकॉर्ड 8812 संक्रमित बढ़े, अब तक 1 लाख से ज्यादा मरीज ठीक हुए; देश में 2 लाख 7 हजार 183 केस

देश में कोरोना संक्रमितों की संख्या 2 लाख 7हजार 183हो गई है। 1 लाख 285मरीज ठीक हो चुके हैं।मंगलवार को एक दिन में सबसे ज्यादा 8812 रिपोर्ट पॉजिटिव आईं।केरल और बंगाल में एक दिन में रिकॉर्ड संक्रमित बढ़े। उधर, दिल्ली मेंएयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया (एएआई)के 4 कर्मचारी संक्रमित पाए गए। राजीव गांधी भवन में एएआई के ऑफिस को 4 जून तक सील कर दिया गया है। उपराज्यपाल अनिल बैजल के ऑफिस में 13 लोग भी पॉजिटिव मिले।

महाराष्ट्र में 2287, दिल्ली में 1298, तमिलनाडु में 1091, गुजरात में 415,प. बंगाल में 396, कर्नाटक में 388, उत्तरप्रदेश में 368, हरियाणा में 296,राजस्थान में 272, बिहार में 151, ओडिशा में 141, मध्यप्रदेश में 137 और केरल में 86 नए मरीज सामने आए। इनके अलावा 6414 मरीज और बढ़े, लेकिन किन राज्यों में यह स्पष्ट नहीं हो सका।यह आंकड़ेcovid19india.org के मुताबिक हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, देशमें संक्रमितों की संख्या 1 लाख 98 हजार 706 है। इनमें 97 हजार 581 एक्टिव केस हैं। वहीं, 95 हजार 526 ठीकहो गए। 5598 लोगों की मौत हो चुकी है।

संक्रमण 28 राज्यों और7केंद्र शासित प्रदेश में फैला

कोरोनावायरससंक्रमण 28 राज्यों में फैला है। 7केंद्र शासित प्रदेश भीइसकी चपेट में हैं। इनमें दिल्ली, चंडीगढ़, अंडमान-निकोबार, जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, पुडुचेरी और दादरा एवं नगर हवेलीशामिल हैं।

दिल्ली में लौटी रौनक

लॉकडाउन के बाद केंद्र सरकार ने देशभर में आर्थिक गतिविधियां शुरू करने की इजाजत दे दी है। अनलॉक-1के तहत चरणबद्ध तरीके से अलग-अलग जगहों पर कारोबार शुरू किया जा रहा है। दिल्ली का सरोजिनी मार्केट भी मंगलवार को खुला। हालांकि आम दिनों की तरह यहां भीड़ नजर नहीं आई। वहीं, करीब तीन महीने के बाद दुकानें खोलने पहुंचे दुकानदार भी एहतियात बरतते हुए नजर आए।

अपडेट्स…

  • तमिलनाडु में लगातार कोरोना के मरीज बढ़ रहे हैं, राज्यसरकार नेसैलून मालिकों कोग्राहकों कीआधार डिटेल रखने के लिए कहा है।
  • उत्तराखंड सरकार ने बताया हैकि कोरोनामहामारी के कारणचारधाम यात्रा 8 जून से सीमित श्रद्धालुओं के साथ शुरू की जाएगी।
  • दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने ‘दिल्ली कोरोना’ऐप लॉन्च किया। इसके जरिए लोगों को पता चल सकेगा कि राजधानी केकिस अस्पताल में कितने बेड खाली हैं। उन्होंने कहा कि अस्पतालों में बेड की मांग वही लोग करें, जिनको डॉक्टर ने एडमिट होने के लिए कहा हो।
  • कोलंबो से 685 भारतीय नागरिकों को लेकर आईएनएस जलाश्व तमिलनाडु के तूतीकोरिन में वीओ चिदंबरनार पोर्ट पर पहुंचा।

5 दिन जब सबसे ज्यादा मामले

तारीख

केस
1 जून 7722
31 मई 8789
30 मई 8364
29 मई 8138
27 मई 7246
28 मई 7254

पांच राज्यों का हाल

मध्य प्रदेश: यहां मंगलवार को 137 नए पॉजिटिव मिले और 6 की जान गई। भोपाल में 20, इंदौर में 31,नीमच में 24, जबलपुर में 10, सागर और ग्वालियर में 9-9 मरीज मिले।राज्य में मरीजों की संख्या 8420हो गई है। अब तक 5221मरीज स्वस्थ हो गए हैं।

तस्वीर भोपाल के कोविड चिरायु अस्पताल की है। यहां से सोमवार को 100 से ज्यादा मरीजों को डिस्चार्ज किया गया।

महाराष्ट्र:यहां मंगलवार को संक्रमण के 2287 मामले सामने आए। 1225 ठीक हुए और 103 मरीजों की जान गई। राज्य में अब तक 72 हजार 300 संक्रमित मिल चुके हैं। 26 मई से 31 मई तक देश के कुल कोरोना मामलों में महाराष्ट्र का हिस्सा 43% से घटकर 35% हो गया है। यह ट्रेंड पहले भी देखने को मिला था।

तस्वीर मुंबई के छत्रपति शिवाजी टर्मिनस की है। यहां एक दिव्यांग महिला को उसका परिवार स्टेशन लेकर पहुंचा। एक जून से देशभर में 200 ट्रेनें शुरू की गई हैं।

उत्तर प्रदेश:राज्य में 24 घंटे में 368 नए पॉजिटिव मामले सामने आए और 6 मरीजों की मौत हुई। सबसे ज्यादा 42 संक्रमित गौतमबुद्धनगर जिले में मिले। प्रदेश मेंअब तक 8729लोग संक्रमित हो चुके हैं। इनमें यूपी लौटे 2288 प्रवासी श्रमिक शामिल हैं। वहीं, 229मरीजों की मौत हो चुकी है।

तस्वीर लखनऊ के एक सरकारी ऑफिस की है। यहां दो महीने बाद 50% उपस्थिति के साथ फिर से काम शुरू हुआ।

बिहार: प्रदेश मेंमंगलवार को 151कोरोना पॉजिटिव केस सामने आए। अब तक राज्य में 4096 लोग कोरोना से संक्रमित हो चुके हैं। वहीं, इस बीमारी से राज्य में 24लोग जान गंवा चुके हैं।

राजस्थान:यहां मंगलवार को कोरोना के 272नए पॉजिटिव केस सामने आए और 4 लोगों की जान गई। नए मरीजों में भरतपुर में 70, जयपुर में 42, जोधपुर में 44, पालीऔर कोटा में 13-13 मिले। राज्यमें कुल संक्रमितों का आंकड़ा 9373पहुंच गया। प्रदेश मेंकोरोना से अब तक 203 मौतें हुईं।

तस्वीर जयपुर के बड़ी चौपड़ इलाके की है। अनलॉक-1 के पहले दिन सोमवार को लोगों की आवाजाही देखी गई।

आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें

तस्वीर मुंबई की है। यहां गोरेगांव मे एक एग्जीविशन सेंटर में बेड लगाकर क्वारैंटाइन सेंटर तैयार किया गया है।

Source: DainikBhaskar.com

Related posts