पंजाब के बाद तमिलनाडु ने भी लॉकडाउन 30 जून तक बढ़ाया; देश में अब 1 लाख 81 हजार 827 संक्रमित

तमिलनाडु ने भी लॉकडाउन 30 जून तक बढ़ा दिया है। यहां सभी जिलों को 8 जोन में बांटा गया है। सरकार ने कहा है कि आवाजाही के लिए ई-पास जरूरी नहीं होगा। कांचीपुरम, चेंगलापट्‌टू और तिरुवल्लूर के 7 जोन और चेन्नई के 8 जोन में पब्लिक ट्रांसपोट बंद रहेंगे। राज्य में आईटी कंपनियां या इससे जुड़ी सेवाओं में 20% कर्मचारियों (अधिकतम 40 लोग) के साथ काम किया जा सकता है। इससे पहलेमध्यप्रदेश और पश्चिम बंगाल ने लॉकडाउन 15 जून तक और पंजाब ने 30 जून तक बढ़ाया था।

देश में कोरोना संक्रमण के 1 लाख 81 हजार 827 मामले सामने आ चुके हैं। कल रिकॉर्ड 8332 मरीज बढ़े। कुल 4303 लोग ठीक हुए और 205 की मौत हुई। एक दिन पहले ही 8140 संक्रमित बढ़े थे। रिकॉर्ड 11 हजार 735 लोग ठीक हुए थे और सबसे ज्यादा 269 लोगों की मौत हुई थी। यह लगातार दूसरा दिन था, जब देश में 8 से ज्यादा संक्रमित बढ़े और 200 से ज्यादा ठीक हुए। कोरोना मरीजों का रिकवरी रेट बढ़कर 47.40% हो गया है।

संक्रमण 28 राज्यों और7केंद्र शासित प्रदेश में फैला

कोरोनावायरससंक्रमण 28 राज्यों में फैला है। 7केंद्र शासित प्रदेश भी इसकी चपेट में हैं। इनमें दिल्ली, चंडीगढ़, अंडमान-निकोबार, जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, पुडुचेरी और दादरा एवं नगर हवेलीशामिल हैं।

राज्य

कितने संक्रमित कितने ठीक हुए कितनी मौत
महाराष्ट्र 65168 28081 2197
तमिलनाडु 21184 12000 163
दिल्ली 18549 8075 416

गुजरात

16356 9232 1007

राजस्थान

8617 5739 193
मध्यप्रदेश 7891 4444 343
उत्तरप्रदेश 7701 4651 213
पश्चिम बंगाल 5130 1970 309
बिहार 3565 1311 21
आंध्रप्रदेश 3461 2289 60
कर्नाटक 2,922 997 49
तेलंगाना 2,499 1,412 77
जम्मू-कश्मीर 2,341 908 28
पंजाब 2,233

1,967

44

हरियाणा

1,923 971 20
ओडिशा 1,819 1,050 9
असम 1217 164 4

केरल

1209

575

10
उत्तराखंड 749 102 5

झारखंड

563 256 5
छत्तीसगढ़ 447 102 1
हिमाचल प्रदेश 313 107 6
चंडीगढ़ 289 199 4
त्रिपुरा 271 172 0
लद्दाख 77 43 0
गोवा 70 42 0
मणिपुर 60 6 0

पुडुचेरी

57 23 0
नगालैंड 36 0 0

अंडमान-निकोबार

33 33 0
मेघालय 27 12 1
अरुणाचल प्रदेश 3 1 0
दादर एंड नगर हवेली 2 1 0
मिजोरम 1 1 0
सिक्किम 1 0 0
अन्य 5043 0 0

कल महाराष्ट्र में 2940, दिल्ली में 1163, तमिलनाडु में 938, गुजरात में 412, पश्चिम बंगाल में 317, उत्तरप्रदेश में 256, राजस्थान में 252, मध्यप्रदेश में 246, बिहार में 206, हरियाणा में 202 और जम्मू-कश्मीर में 177 मरीज मिले। ये आंकड़े covid19india.org के आधार पर हैं। वहीं, केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, देश में 1 लाख 73 हजार 763 संक्रमित हैं। इनमें से 86 हजार 422 का इलाज चल रहा है। 82 हजार 370 ठीक हुए हैं, जबकि 4971 की मौत हो चुकी है।

5 दिन जब सबसे ज्यादा मामले

तारीख

केस
30 मई 8332
29 मई 8140
27 मई 7271
28 मई 7258
24 मई 7111
23 मई 6665

पांच राज्यों का हाल

  • मध्यप्रदेश:शनिवार को कोरोना संक्रमण के 242 नए केस मिले और 9 मरीजों की मौत हुई। संक्रमितों की संख्या 7891हो गई है। राज्य में इस बीमारी से अब तक 343लोग जान गंवा चुके हैं। उधर, सागर जिला नया हॉट स्पॉट बन गया है। यहां शुक्रवार को 24 केस मिले। अब शहर में संक्रमितों की संख्या 165 हो गई।
यह तस्वीर भोपाल के मौलाना आजाद नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (मैनिट) की है। यहां छात्र-छात्राओं से हॉस्टल खाली करा लिए गए। इस संस्थान की इमारत को प्रशासन ने क्वारैंटाइन सेंटर बनाया है।
  • महाराष्ट्र:शनिवार को 2940 नए मरीज मिले और 99 की जान गई। अब तक 65 हजार 168 संक्रमित मिल चुके हैं। एक दिन में 114 पुलिसकर्मी संक्रमित हुए और एक की मौत हो गई। राज्य में 2325 पुलिस जवान कोरोना की चपेट में आएहैं। इनमें से 26 की जान गई। अब सार्वजनिक स्थानों पर तंबाकू खाने और थूकने पर 1 से 5 हजार रुपए तक जुर्माना वसूला जाएगा।
यह तस्वीर मुंबई की है। यहां छत्रपति शिवाजी टर्मिनस पर ये प्रवासी मजदूर स्पेशल ट्रेन में सवार होने के लिए जुटे हैं। ये अपने गृह राज्य जा रहे हैं।
  • उत्तरप्रदेश:शनिवार को कोरोना संक्रमण के256केस आए और 12 मरीजों की जान गई।राज्यमें संक्रमितों की संख्या7701हो गई।अब तक 22 लाख प्रवासी मजदूर लौट चुके हैं। इनमें 2012 की रिपोर्ट पॉजिटिव आई। कुल मौत का आंकड़ा213हो गया है।
  • राजस्थान:शनिवार को 252मामले आए और 9 लोगों की मौत हुई। बीते 24 घंटे में पाली में 41, कोटा में 12, उदयपुर में 9, भरतपुर में 25, जयपुर में 29, गंगानगर, बारां और हनुमानगढ़ में 1-1 संक्रमित मिला।राज्य में मरने वालों की संख्या 193हो गई।
  • बिहार:शनिवार को संक्रमण के 206 मामले आए और 6 की जान गई।इनमें से बेगूसराय में 19, दरभंगा में 17, भोजपुर में 14, शेखपुरा में 15, मधेपुरा में 10 मरीज मिले हैं। राज्य में3 मई के बाद आने वाले 2310 प्रवासी कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। इनमें 569 महाराष्ट्र, 503 दिल्ली और 325 गुजरात से आए हैं। प्रदेश में अब मरीजों की संख्या 3565 है।
यह तस्वीर पटना की है। दानापुर रेलवे स्टेशन से बाहर आते एक प्रवासी दंपती। महिला चलने में असमर्थ है, इसलिए पति उसे अपनी गोद में उठाकर ले जाते हुए।

आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें

तमिलनाडु में लॉकडाउन के दौरान कांचीपुरम, चेंगलापट्‌टू और तिरुवल्लूर के 7 जोन और चेन्नई के 8 जोन में पब्लिक ट्रांसपोट बंद रहेंगे। सरकार ने कहा है कि आवाजाही के लिए ई-पास जरूरी नहीं होगा।

Source: DainikBhaskar.com

Related posts