देश में 61हजार 356कोरोना संक्रमित हैं। शनिवार को सीआरपीएफ के 62, सीआईएसएफ के 13 और आईटीबीपी के 6 जवानों में संक्रमण की पुष्टि हुई।देशभर में अर्धसैनिक बलोंमें 600से ज्यादा संक्रमित केस हैं। दूसरी ओर, केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने राज्य सरकारों की मदद के लिए गुजरात, मध्यप्रदेश, राजस्थान, दिल्ली, उत्तरप्रदेश, पंजाब, तमिलनाडु, प. बंगाल, आंध्रप्रदेश और तेलंगाना में टीम भेजीं। ये रेड जोन वाले इलाकों में भेजी गईं 20 टीमों से अलग हैं। इसके अलावा महाराष्ट्र में केंद्र की ओर से एक टीम पहले ही काम कर रही है।
आज गुजरात में 394, मध्यप्रदेश में 116, तमिलनाडु में 526,राजस्थान में 76, प. बंगाल में 108, पंजाब में 31,कर्नाटक में 41 समेत 1400 से ज्यादा रिपोर्ट पॉजिटिव आईं।ये आंकड़े covid19india.org और राज्य सरकारों से मिली जानकारी के आधार पर हैं। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, देश में कुल 59 हजार 662 संक्रमित हैं। 39 हजार 834 का इलाज चल रहा है। 17 हजार 846 ठीक हो चुके हैं, जबकि 1982 मरीजों की मौत हो चुकी है।
ठीक हुए तब्लीगी जमाती दिल्ली से घर भेजे जाएंगे
दिल्ली में तब्लीगी जमात के मरकज और अन्य मस्जिदों में संक्रमित मिले 2446 जमातियों को क्वारैंटाइन सेंटर से उनके घर भेजा जाएगा। केजरीवाल सरकार ने इसके लिए आदेश जारी कर दिया। इसमें बताया गया है कि क्वारैंटाइन सेंटरों में ठहरे जिन जमातियों की रिपोर्ट निगेटिव आई हैं। उन्हें सरकार बसों से उनके राज्यों तक छोड़ेगी। किसी भी जमाती को मस्जिद में ठहरने की इजाजत नहीं होगी। इसके अलावा 567 विदेशी जमातियों केंद्रीय गृह मंत्रालय के निर्देशानुसार दिल्ली पुलिस की हिरासत में रखा जाएगा।
पैरामिलिट्री में 600 से ज्यादा जवान संक्रमित
अर्धसैनिक बलों में कोरोना संक्रमण थम नहीं रहा है। अब तक 600 से ज्यादा जवान संक्रमित हो चुके हैं, इनमें 96% सिर्फ दिल्ली में हैं। शनिवार कोसीआरपीएफ के 62, सीआईएसएफ के 13 और आईटीबीपी के 6 जवानों में संक्रमण की पुष्टि हुई। आईटीबीपी में अब तक पॉजिटिव मिले सभी100 जवान दिल्ली में हैं। वहीं, बीएसएफ में करीब 200, सीआरपीएफ के 234,सीआईएसएफ के 48 जवान पॉजिटिव मिल चुके हैं।
बोतल, बैग, हैलमेट और स्टूल की सोशल डिस्टेंसिंग
लॉकडाउन के बीच दिल्ली में शराब दुकानें खुलने के बाद से ही लोगों की लंबी कतारें नजर आ रही हैं। शराब दुकानों के बाहर भीड़ के बीच सोशल डिस्टेंसिंग बनाए रखने के लिए बनाए गोले बनाए गए हैं। राजधानी के कृष्णा नगर इलाके में शराब खरीदने पहुंचे लोगों ने इन गोलों में पानी की बोतल, बैग, हैलमेट और स्टूल रख दिए। कुछ लोगों ने तो पत्थर रखकर अपनी मौजूदगी दिखाई। धूप और गर्मी के चलते लोग खुद दूर बैठे रहे।
भारत में स्थिति अमेरिका-ब्रिटेन जितनी खराब नहीं: सरकार
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री हर्षवर्धन ने कहा है कि भारत में कोरोना संक्रमण की स्थिति अमेरिका-ब्रिटेन जैसेविकसित देशों की तरह बेहद खराब होने की आशंका नहीं है,लेकिन हालातबिगड़े भी तो उससे निपटने की पूरी तैयारी है। उन्होंने कहा कि हमारे यहां कोरोना से मृत्यु की दर लगातार 3.3% बनी हुई है। रिकवरी रेट बढ़कर 29.9 दिन हो गया है। यह बहुत अच्छे संकेत हैं। संक्रमण के मामले दोगुना होने की रफ्तार 11 दिन बनी हुई है।
कोरोना संबंधित अहम अपडेट
- कोरोना की वैक्सीन तैयार करने के लिए आईसीएमआर कोशिश में जुटी है। काउंसिल अब भारत बायोटेक इंटरनेशनल लिमिटेड (बीबीआईएल) के साथ मिलकर इस पर काम करेगी।
- केरल के मुख्यमंत्री पिनरई विजयन ने बताया कि 7 मई को खाड़ी देशों से लौटे दो भारतीयों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इनमें से एक दुबई से कोझिकोड और दूसरा अबू धाबी से कोच्चि आया था। राज्य में कोरोना मरीजों की संख्या 505 हो गई है।
- कर्नाटकसरकार ने 17 मई तक रेस्टोरेंट, पब और बार को फुटकर कीमत पर शराब बेचने की अनुमति दे दी है। हालांकि, यहां शराब पीने की इजाजत नहीं दी गई है। ग्राहक इसे खरीकर ले जा सकते हैं।
- महाराष्ट्र पुलिस ने कहा है कि राज्य में 714 पुलिसकर्मी कोरोना संक्रमित हैं। इनमें से 648 का इलाज चल रहा है। 61 ठीक हो चुके हैं, जबकि 5 की मौत हो गई है। राज्य में लॉकडाउन के दौरान पुलिस पर हमले की 194 घटनाएं हुई हैं। इन मामलों में 689 लोगों को गिरफ्तार किया गया है।
- केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने शनिवार को पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को पत्र लिखा। इसमें आरोप लगाया कि दूसरे राज्यों में फंसे पश्चिम बंगाल के श्रमिक भी अपने राज्य लौटना चाहते हैं, लेकिन राज्य सरकार उनके यहां श्रमिक स्पेशल ट्रेन भेजने की मंजूरी नहीं दे रही है।
संक्रमितों की अस्पताल से छुट्टी के लिए नई पॉलिसी
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने कोरोना के मरीजों की अस्पताल से छुट़्टी की नई पॉलिसीजारी की है। इसमें कहा गया है किकोविड सेंटर में हल्के, बहुत हल्के याशुरुआती कोरोना लक्षण वाले मरीजका बुखार और पल्स देखी जाएगी। अगर उसे तीन दिन तक बुखार नहीं आता या कोई लक्षण नजर नहीं आते, तो उसे 10 दिनबाद अस्पताल से छुट्टी दे दी जाएगी। डिस्चार्ज से पहले टेस्टिंग की जरूरत भी नहीं होगी। उसे 7 दिन घर पर आइसोलेशन में रहना होगा। हालांकि, गंभीर रोगों से जूझ रहे कोरोना मरीजों पर फैसला डॉक्टर लेंगे।
5 दिन जब संक्रमण के सबसे ज्यादा मामले आए
दिन | मामले |
04 मई |
3656 |
06 मई | 3602 |
07 मई | 3344 |
08 मई | 3563 |
05 मई | 2971 |
26 राज्य, 7 केंद्र शासित प्रदेशों में फैला संक्रमण
कोरोनावायरस का संक्रमण देश के 26 राज्यों में फैला है। 7केंद्र शासित प्रदेश भी इसकी चपेट में हैं। इनमें दिल्ली, चंडीगढ़, अंडमान-निकोबार, जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, पुडुचेरी और दादर एंड नगर हवेलीशामिल हैं।
राज्य | कितने संक्रमित | कितने ठीक हुए | कितनी मौत |
महाराष्ट्र | 19063 | 3470 | 731 |
गुजरात |
7797 | 2019 | 472 |
दिल्ली | 6318 | 2020 | 68 |
तमिलनाडु | 6535 | 1824 | 44 |
राजस्थान |
3655 | 2026 | 103 |
मध्यप्रदेश | 3457 | 1349 | 200 |
उत्तरप्रदेश | 3214 | 1387 | 66 |
आंध्रप्रदेश | 1930 | 887 | 44 |
पंजाब | 1762 | 152 | 31 |
पश्चिम बंगाल | 1786 |
372 |
171 |
तेलंगाना | 1132 | 727 | 29 |
जम्मू-कश्मीर | 836 | 368 | 9 |
कर्नाटक | 794 | 386 | 30 |
हरियाणा | 675 | 290 | 9 |
बिहार | 589 | 318 | 5 |
केरल |
506 |
485 |
4 |
ओडिशा | 294 | 68 | 2 |
चंडीगढ़ | 169 | 24 | 2 |
झारखंड |
156 | 52 | 3 |
त्रिपुरा | 118 | 2 | 0 |
उत्तराखंड | 67 | 46 | 1 |
छत्तीसगढ़ | 59 | 38 | 0 |
असम | 60 | 35 | 2 |
हिमाचल प्रदेश |
50 | 34 | 3 |
लद्दाख | 42 | 17 | 0 |
अंडमान-निकोबार |
33 | 33 | 0 |
मेघालय | 13 | 10 | 1 |
पुडुचेरी |
10 | 8 | 0 |
गोवा | 7 | 7 | 0 |
मणिपुर | 2 | 2 | 0 |
अरुणाचल प्रदेश | 1 | 1 | 0 |
दादर एंड नगर हवेली | 1 | 1 | 0 |
मिजोरम | 1 | 1 | 0 |
ये आंकड़े covid19india.org और राज्य सरकारों से मिली जानकारी के अनुसार हैं।केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार देश में कुल 59 हजार 662 संक्रमित हैं। 39 हजार 834 का इलाज चल रहा है। 17 हजार 846 ठीक हो चुके हैं, जबकि 1982 मरीजों की मौत हो चुकी है।
5 राज्य और 1 केंद्र शासित प्रदेश का हाल
- मध्यप्रदेश, संक्रमित- 3457: यहां शनिवार को 116 नए संक्रमित मिले।लॉकडाउन में गुजरात और महाराष्ट्र में फंसे मध्यप्रदेश के मजदूरों को घर पहुंचाने के लिए सरकार ने तैयारी कर लीहै। मई में 27 श्रमिक स्पेशल ट्रेन चलेंगी, जो 32 हजार 400 मजदूरों को लेकर आएंगी। 15 ट्रेन चलना तय हो चुका है। बाकी 12 भी 4- 5 दिन में फाइनल हो जाएंगी।
- उत्तरप्रदेश, संक्रमित- 3214:बीते 24 घंटे मेंप्रदेश में कोरोना के 155 नए मामले सामने आए,66 मौतें हुई। इनमें से 1761 मरीजों का इलाज चल रहाहै। उधर, वाराणसी में क्लस्टर जोन बनाकर बाहर से आएलोगों की पहचान करथर्मल स्क्रीनिंग की जा रही है। स्वास्थ्य विभाग की 92 टीम23 क्लस्टर जोनमें 2595 घरों का सर्वे करेंगी।
- महाराष्ट्र, संक्रमित- 19063:मुंबई में संक्रमण से सबसे ज्यादा प्रभावित वर्ली और डिलाइरोड बीडीडी चॉल को 8 दिन पूरी तरह बंद करने की तैयारी है। इस संबंध में बीएमसी प्रशासन ने मुंबई पुलिस को पत्र लिखा है। प्रयोग कामयाब होने पर मुंबई के अन्य भागों में भी इसे लागू किया जाएगा। इसमें धारावी, मानखुर्द, वडाला जैसे इलाके शामिल हैं।राज्य में शुक्रवार को 1089 कोरोना संक्रमितबढ़े और 37 लोगों की मौत हुई।
- राजस्थान, संक्रमित- 3655:यहां शनिवार को संक्रमण के 76 नए मामले सामने आए।इनमें उदयपुर में 23, जयपुर में 20, अजमेर में 13, जोधपुर में 6,पाली में 4, जालोर में 3,चूरू और राजसमंद में 2-2, जबकिकोटा, बाड़मेर और दौसा में 1-1 मरीज मिला।
- दिल्ली, संक्रमित- 6318:यहां फोर्टिस अस्पताल, शालीमार बाग, सरोज मेडिकल इंस्टीट्यूट, और खुशी हॉस्पिटल को सरकार ने कोविड19 हॉस्पिटल घोषित किया है। निजी अस्पतालों में आइसोलेशन बेड की कमी को देखते हुए यह फैसला किया गया है। राजधानी मेंकुल संक्रमितों में से 4230 का इलाज चल रहा है। 68 की मौत हुई है, जबकि 2020 ठीक हो चुके हैं।
- बिहार, संक्रमित- 589: यहां शनिवार को 10 पॉजिटिव मरीज मिले।दूसरे राज्यों में फंसे मजदूरों के आने का सिलसिला जारी है। अत तक राज्य में 70 ट्रेनों से 83 हजार प्रवासी लौट चुके हैं। 15 ट्रेनों से 18 हजार 115 प्रवासी शनिवार को लौट रहे हैं। इन मजदूरों में संक्रमित भी मिल रहे हैं। शुक्रवार को 29 मरीजों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई। इनमें से 19 तीन दिन पहले दूसरे राज्यों से ट्रेन से आए मजदूर हैं।
आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
Source: DainikBhaskar.com