डाउ जोंस में लगातार 2 दिन में 2 रिकॉर्ड: शुक्रवार को 1,190 की सबसे बड़ी गिरावट के बाद सोमवार को 1,293 अंकों की सबसे तेज बढ़त

मुंबई.शुक्रवार को अमेरिकी बाजार डाउ जोंस में 1,190.95 अंकों की गिरावट देखने को मिली थी। यह डाउ जोन्स के 135 साल के इतिहास की एक दिन की सबसे बड़ी गिरावट थी। सोमवार को डाउ जोंस ने एक बार फिर इतिहास रचा। डाउ जोंस ने एक दिन की सबसे ज्यादा बढ़त दर्ज की। अमेरिकी बाजार 1293.96 अंकों की तेजी के साथ 26,703.32 अंकों पर पहुंच गया। डाउ जोंस में 5.09% की तेजी देखने को मिली। प्रतिशत आधार पर यह एक दशक में सबसे बड़ी तेजी है। एसएंडपी में भी 136.01 अंकों की तेजी रही और यह 3,090.23 अंकों पर पहुंच गया। दुनिया के दूसरे बाजारों हैंगसेंग, शंघाई कंपोजिट, कोस्पी, एफटीएसई में भी तेजी रही।
निफ्टी 171.10 अंकों की तेजी के साथ 11,303.85 अंकों पर पहुंचा
वैश्विक बाजारों में तेजी का असर भारतीय बाजारों पर भी देखने को मिला। दुनिया के दूसरे बाजारों में तेजी के कारण मंगलवार को सेंसेक्स 541.57 अंक ऊपर खुला। शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स तेजी के साथ 38,685.59 अंक पर पहुंच गया। इसी तरह निफ्टी 171.10 अंकों की तेजी के साथ 11,303.85 अंकों पर पहुंच गया। पिछले सप्ताह की रिकॉर्ड गिरावट के बाद डाउ जोंस में जोरदार तेजी देखने को मिली। डाउ जोंस 1293.96 अंकों की तेजी के साथ 26,703.32 अंकों पर पहुंच गया।

निफ्टी के टॉप 5 गेनर

शेयर बढ़त
जी एंटरटेनमेंट 5.11%
वेदांता 4.51%
जेएसडब्ल्यू स्टील 3.81%
आयशर मोटर्स 3.34%
सन फार्मा 3.22%

निफ्टी केलूजर

शेयर गिरावट
बजाज फिनसर्व 1.23%
टाइटन 0.75%
एक्सिस बैंक 0.53%
आईटीसी 0.41%
कोटक बैंक 0.38%

आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें

दुनिया के दूसरे बाजारों में तेजी के कारण मंगलवार को सेंसेक्स में तेजी देखने को मिल रही है

Source: DainikBhaskar.com

Related posts