18 लोगों के साथ इटली से जयपुर आए 69 साल के इटैलियन नागरिक में कोरोनावायरस की पुष्टि, भारत में छठा मामला

बीजिंग, न्यूयॉर्क, नई दिल्ली. देशमें कोरोनावायरस का छठामामला जयपुर में सामने आया है। यह व्यक्ति इटली का बताया जा रहा है। इसकी उम्र 69 साल है। इस केस की पुष्टि एसएमएस हॉस्पिटल के डॉक्टर सुधीर भंडारी ने की है। भंडारी के मुताबिक मरीज को गहन निगरानी में रखा गया है। हॉस्पिटल दिल्ली स्थित इटली दूतावास के संपर्क में भी है। क्योंकि इस व्यक्ति के साथ इटली के 18 लोगों ने यात्रा की है।तेलंगाना और दिल्ली में सोमवार को एक-एक केस सामने आया था।दोनों मरीजों का गहन निगरानी में इलाज चल रहा है। इससे पहले तीन मामले में केरल में सामने आए थे।तेलंगाना सरकार ने पीड़ित के साथ जिन 25 यात्रियों ने बस में यात्रा की थी। उनकी भी जांच करवा रही है।

कोरोनावायरस को लेकर केजरीवाल ने मोदी से बातचीत की
दिल्ली के मुख्यमंत्रीअरविंद केजरीवाल ने कोरोनावायरस को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ बातचीत की है। उन्होंने कहा कि इसे रोकने के लिए सभी कारगर कदम उठाए जाएंगे, क्योंकि यह बहुत खतरनाक बीमारी है। प्रधानमंत्री ने भी इस पर चिंता जताई है।

सबसे ज्यादा 600 नए केस दक्षिण कोरिया में सामने आए
कोरोनावायरस दुनिया में बढ़ता जा रहाहै। तीन और देशों में इसके नए केस सामने आए हैं। इसके साथ ही कोरोनावायरस की जद में दुनिया के 70 देश आ गए हैं। 3,113 लोगों की मौत हो चुकी है। 90,900 केस सामने आए हैं। सबसे ज्यादा 80,150 केस चीन में दर्ज हुए हैं। यहां अब तक 2,944 लोगों की जान गई है।दक्षिण कोरिया में 600 नए केस सामने आए हैं। इसके साथ ही यहां कोरोनावायरस से पीड़ित लोगों की संख्या 4800 के पार पहुंच गई है। जबकि 29 लोगों की मौत हुई है। अमेरिका में 100 मामले सामने आए हैं, जबकि 6 लोगों की जान गई है।

आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें

तस्वीर दक्षिण कोरिया की राजधानी सियोल की है। यहां 600 नए मामले सामने आए हैं।

तस्वीर शंघाई की है। यहां जानवरों को भी मास्क पहनाना पड़ रहा है।

Source: DainikBhaskar.com

Related posts