सेना में महिलाओं को स्थायी कमीशन के SC के फैसले को महिला सैन्य अधिकारियों ने बताया ऐतिहासिक

Publish Date:Mon, 17 Feb 2020 12:17 PM (IST)

नई दिल्ली, एएनआइ।  सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को एक ऐतिहासिक फैसला सुनाते हुए सेना में महिलाओं को स्थायी कमीशन दिए जाने पर अपनी मुहर लगा दी। कोर्ट ने इसके लिए एक समय सीमा भी निश्चित कर दी है। सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार को तीन महीने के अंदर सेना में महिलाओं के लिए स्थायी कमीशन का गठन करने का आदेश दिया है।
सुप्रीम कोर्ट के इस फैसले पर महिला सैन्य अधिकारियों ने खुशी जताई है। भारतीय सेना की लेफ्टिनेंट कर्नल सीमा सिंह ने फैसले पर कहा कि सुप्रीम कोर्ट का कहना है कि सेना में सभी महिला अधिकारियों की सेवा में स्थाई कमीशन लागू होगा, चाहे उनकी सेवा कितने भी साल की हो। यह एक प्रगतिशील और ऐतिहासिक निर्णय है।महिलाओं को समान अवसर दिए जाने चाहिए।

Posted By: Shashank Pandey

डाउनलोड करें जागरण एप और न्यूज़ जगत की सभी खबरों के साथ पायें जॉब अलर्ट, जोक्स, शायरी, रेडियो और अन्य सर्विस

Source: Jagran.com

Related posts

Leave a Comment