नौसेना प्रमुख 17 से 20 फरवरी तक म्यांमार का दौरा करेंगे

Publish Date:Mon, 17 Feb 2020 09:50 AM (IST)

नई दिल्ली, एएनआइ। नौसेना प्रमुख एडमिरल करमबीर सिंह की 17 फरवरी से 20 फरवरी तक म्यांमार की चार दिवसीय यात्रा को दोनों देशों के बीच द्विपक्षीय समुद्री संबंधों को मजबूत करने और बढ़ाने को लेकर अहम मानी जा रही है। अधिकारियों ने कहा, ‘नौसेना प्रमुख एडमिरल करमबीर सिंह 17 से 20 फरवरी तक म्यांमार का दौरा करेंगे। यह यात्रा भारत और म्यांमार के बीच द्विपक्षीय समुद्री संबंधों को मजबूत करने और बढ़ाने के लिए है।’
पिछले साल दिसंबर में, सिंह ने श्रीलंका का दौरा किया था। दोनों देशों के बीच द्विपक्षीय समुद्री संबंधों को मजबूत करने के तरीकों पर चर्चा करने के लिए श्रीलंका का दौरा किया गया था। उन्होंने श्रीलंका नौसेना प्रबंधन बोर्ड के साथ बातचीत की थी, जिसमें श्रीलंका नौसेना के वरिष्ठ पदानुक्रम शामिल थे।
Posted By: Nitin Arora

डाउनलोड करें जागरण एप और न्यूज़ जगत की सभी खबरों के साथ पायें जॉब अलर्ट, जोक्स, शायरी, रेडियो और अन्य सर्विस

Source: Jagran.com

Related posts

Leave a Comment