JNU और जामिया बहुत अच्छे संस्थान है : मंत्री पोखरियाल

नई दिल्ली : केंद्रीय मानव संसाधन मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक ने JNU और जामिया संस्थानों को बहुत अच्छा करार दिया है। उन्होंने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा, “चाहे जामिया हो, जेएनयू हो या और कोई संस्थान, ये सभी बहुत अच्छे हैं। मैं शुरू से ही इस बात का पक्षधर रहा हूं। जो भी इन संस्थानों की गरिमा को गिराने का काम करेगा, उसको किसी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।”

Union HRD Minister Ramesh Pokhriyal Nishank: Be it JNU, Jamia or other institutions, all of them are very good. Main shuru se is baat ka pakshdhar raha hoon, jo bhi in sansthanon ki garima ko girane ka kaam karega, usko kisi kimat par bardasht nahi kiya jayega. pic.twitter.com/sYlx4kx4L4
— ANI (@ANI) February 16, 2020

आपको जानकारी के लिए बताते चले कि हाल ही कुछ दिनों में हुए विवादों में राजधानी दिल्ली स्थित जामिया और जेएनयू विश्वविद्यालय केंद्र में रहे हैं। इन दोनों संस्थानों पर पूरे देश से कई तरह की प्रतिक्रयाएं भी आईं हैं।
[embedded content]

Source: HW News

Related posts