ईरान में फंसे 120 भारतीय आज लौटेंगे, जैसलमेर में रखा जाएगा; गूगल ने बेंगलुरु के कर्मचारियों को घर से काम करने को कहा

नई दिल्ली.भारत में कोरोनावायरस के अब तक 78मामले सामने आ चुके हैं। कर्नाटक में गुरुवार रातएक मरीज की जान चली गई। यह देश में कोरोना से मौत कापहला मामला है। इस बीच, ईरान में फंसे 120 भारतीय नागरिक एयर इंडिया के विमान से शुक्रवार को जैसलमेर पहुंचेंगे। रक्षा मंत्रालय के प्रवक्ता ने बताया कि उन्हें यहां के आर्मी सेंटर में क्वारैंटाइन किया जाएगा। उधर, गूगल के बेंगलुरु ऑफिस के एक कर्मचारी में वायरस के लक्षण सामने आए। कंपनी ने बताया कि कर्मचारी का आइसोलेशन वार्ड में इलाज चल रहा है। कंपनी ने बेंगलुरु के कर्मचारियों को घर से काम करने को कहा है।

रक्षा मंत्रालय के प्रवक्ता कर्नल संबित घोष ने बताया कि ईरान से आने वाले लोगों को दक्षिणी कमांड के सेंटर में रखा जाएगा। सेना ने कोरोना संक्रमितों के लिए 7 और क्वारेंटाइन सेंटर जैसलमेर, सूरतगढ़, झांसी, जोधपुर, देओलाली, कोलकाता और चेन्नई में बनाए हैं। उन्होंने कहा कि ईरान में फंसे अन्य 250 लोगों को 15 मार्च को जैसलमेर लाया जाएगा। सभी यात्रियों की एयरपोर्ट पर स्क्रीनिंग की जाएगी। केंद्र सरकार ने देश में आने वाले सभी विदेशियों का वीजा 15 अप्रैल तक रद्द कर दिया है। एडवाइजरी के मुताबिक, यह पाबंदी 13 मार्च से प्रभावी होगी।

राज्यों में स्थिति

  • उत्तरखंड सरकार ने भी मार्च तक सभी स्कूल बंद कर दिए हैं। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने कहा कि हमने सभी होटलों को सुरक्षा मामलों को लेकर एडवाइजरी जारी की है। उनसे विदेशी यात्रियों को ठहराने से पहले सभी सुरक्षा उपायों को अपनाने के लिए कहा है।
  • ओड़िशा सरकार नेकोरोनावायरस को आपदा घोषित किया है। 31 मार्च तक राज्य में सभी स्कूल बंद रहेंगे। सिर्फ परीक्षा के लिए स्कूल खोलने की छूट दी गई है। सिनेमा हॉल, स्वीमिंग पुल और जिम भी बंद रहेंगे। गैर-जरूरी सेमिनार, वर्कशॉप और कॉन्फ्रेंस भी 31 मार्च तक नहीं होंगे। धार्मिक कार्यक्रमों, शादी, रिसेप्शन और पार्टी स्थानीय अधिकारियों की देखरेख में होंगे। विधानसभा की कार्यवाही 29 मार्च तक स्थगित।
  • हरियाणा और दिल्ली सरकार ने कोरोनावायरस को महामारी घोषित कर दिया। यह 1 साल की अवधि के लिए मान्य रहेगा। हरियाणा ऐसा करने वाला पहला राज्य है। रोहतक में कोर्ट ने प्राइमरी स्कूलों में 2 हफ्ते की छुट्‌टी करने के आदेश दिए हैं। दिल्ली में 31 मार्च तक सिनेमाघर और स्कूल बंद रहेंगे।

  • उत्तरप्रदेश सरकार ने कोरोनावायरस को महामारी घोषित किया है। सरकार ने 22मार्च तक सभी स्कूल और कॉलेज बंद करने की घोषणा की है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि अगर परीक्षाएं चल रही हैं तो स्कूल बंद नहीं होंगे। अभी तक उत्तरप्रदेश में संक्रमण के 11 मामले सामने आ चुके हैं।

  • जम्मू-कश्मीर स्पोर्ट्स काउंसिल ने 31 मार्च तक सभी प्रकार की खेल गतिविधियों पर रोक लगा दी है। मणिपुर में स्कूल कॉलेज 31 मार्च तक बंद किए गए हैं। शुक्रवार को यहां होने वाला गृह मंत्री अमित शाह का दौरा भी रद्द किया गया। मणिपुर में म्यांमार सीमा से होने वाले व्यापार भी फिलहाल रोक लगा दी गई है।

  • केरल सरकार ने विधानसभा की कार्यवाही 8 अप्रैल को अगली कार्यवाही तक स्थगित की। महाराष्ट्र सरकार ने स्कूलों में मास्क बांटने और सार्वजनिक स्थानों पर सैनिटाइजर उपलब्ध करवाने का एलान किया है।

मोदी सरकार कोरोनवायरस से निपटने के लिए बेसुध: राहुल

राहुल गांधी ने ट्वीट किया- मैं बार-बार दोहराऊंगा कि कोरोनोवायरस एक बड़ी समस्या है। इसे नजरअंदाज करनाहल नहीं है। मोदी सरकार इस मामले कोलेकर बेसुध है। अगर ठोस कार्रवाई नहीं की गई तो अर्थव्यवस्थानष्ट हो जाएगी। इससे पहले 12 फरवरी को भी राहुल गांधी ने कोरोनावायरस को लेकर चिंता जिताई थी। सरकार पर इससे निपटने के लिए समुचित तैयारियां नहीं करने का आरोप लगाया था।

बेंगलुरु में गूगल का कर्मचारी आइसोलेशन में
उधर, अमेरिकी कंपनी गूगल के बेंगलुरु ऑफिस में एक कर्मचारी में कोरोनावायरस के लक्षण दिखाई दिए। उसे आइसोलेशन वार्ड में रखा गया है। कंपनी ने एहतियातन अपने बेंगलुरु ऑफिस के सभी कर्मचारियों को घर से काम करने के लिए कहा है। गूगल स्वास्थ्य मंत्रालय की एडवायजरी के मुताबिक सभी एहतियाती कदम उठा रही है।

अटारी-वाघा बॉर्डर के जरिए भारत नहीं आ सकेंगे पाकिस्तानी
कोरोनावायरस से बचाव के एहतियातन देश में विदेशियों के प्रवेश पर लगाई गई पाबंदी शुक्रवार से प्रभावी कर दी गई। इसके चलते अटारी-वाघा बॉर्डर से आने वालों पर भी रोक लग गई। इनमें पाकिस्तानी नागरिकों के अलावा अफगानिस्तान से माल लेकर आने वाले ट्रक ड्राइवर भी शामिल रहेंगे। कस्टम विभाग का कहना है कि वह सरकार की एडवाइजरी का अक्षरश: पालन करेगा।

अब अफगानिस्तान से होने वाला ट्रेड भी रुक जाएगा। 200% कस्टम ड्यूटी के चलते भारत-पाक का ट्रेड बंद है।

आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें

ईरान में फंसे 250 भारतीय 15 मार्च को निकाले जाएंगे।

Source: DainikBhaskar.com

Related posts