45 मिनट तक ट्रेडिंग रोकने के बाद भी सेंसेक्स 3600 अंक तक गिरा, बाद में 5400 अंकों तक की रिकवरी; बीएसई 1366 अंक और निफ्टी 381 पॉइंट ऊपर

मुंबई. जैसी आशंका थी, वैसा ही हो भी रहा है। शेयर बाजार में आज जबरदस्त उतार-चढ़ाव जारी है। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का सेंसेक्स शुक्रवार को बाजार खुलते ही 2,534 अंक तक गिर गया। इतनी तेज गिरावट का यह लगातार दूसरा दिन था। ओपनिंग के 12 मिनट बाद ही लोअर सर्किट लगने के कारण ट्रेडिंग रोक दी गई। 2008 की मंदी के बाद पिछले 12 साल में यह पहला मौका था, जब ट्रेडिंग 45 मिनट के लिए रोकनी पड़ी। इस दौरान रुपया भी डॉलर के मुकाबले रिकॉर्ड निचले स्तर यानी 74.48 तक गिर गया।

45 मिनट बाद जब ट्रेडिंग दोबारा शुरू हुई तो सेंसेक्स 3600 अंक तक गिर गया। फिर बेहद नाटकीय रूप से अगले 38 मिनट में ही सेंसेक्स ने पूरे 3600 अंक तो रिकवर किए ही, साथ ही पिछली क्लोजिंग से 1366 पॉइंट ऊपर चला गया। इसी तरह निफ्टी में ओपनिंग के साथ ही 994अंक की गिरावट देखी गई थी। बाद में यह भी रिकवर हुआ और अभी 381 अंक ऊपर है।

लाइवअपडेट्स

1:52PM:BSE 30 में 5 शेयरों में गिरावट, वहीं 25 शेयरों में तेजी। बजाज ऑटो, एमएंडएम, हीरोमोटोकॉर्पके शेयरों में गिरावट है।

1:49PM:सेंसेक्स1366.93 अंकों की बढ़त के साथ34,145.07 पर कारोबार कर रहा। वहीं,निफ्टी 381.55 अंक ऊपर9,971.70पॉइंट पर कारोबार कर रहा है।

1:38PM:BSE 30 में 2 शेयरों में गिरावट, वहीं 28 शेयरों में तेजी। SBI, HDFC, सनफार्मा, टाटा स्टील, ICICI बैंकके शेयर में सबसे ज्यादा तेजी।

1:36PM:सेंसेक्स1807.33 अंकों की बढ़त के साथ34,585.47 पर कारोबार कर रहा। वहीं,निफ्टी 511.60 अंक ऊपर10,101.75पॉइंट पर कारोबार कर रहा है।

1:33PM:सेंसेक्स1530.72 अंकों की बढ़त के साथ34,308.86 पर कारोबार कर रहा। वहीं,निफ्टी 439.55 अंक ऊपर10,029.70पॉइंट पर कारोबार कर रहा है।

1:30PM:सेंसेक्स1259.50 अंकों की बढ़त के साथ34,037.64 पर कारोबार कर रहा। वहीं,निफ्टी 348.05 अंक ऊपर9,938.20पॉइंट पर कारोबार कर रहा है।

1:23PM:सेंसेक्स1518.08 अंकों की बढ़त के साथ34,296.22 पर कारोबार कर रहा। वहीं,निफ्टी 433.10 अंक ऊपर10,023.25पॉइंट पर कारोबार कर रहा है।

1:15PM:BSE 30 में 3 शेयरों में गिरावट, वहीं 27 शेयरों में तेजी। सनफार्मा, SBI, HDFC, टाटा स्टील, ICICI बैंकके शेयर में सबसे ज्यादा तेजी।

1:12PM:सेंसेक्स1786.70अंकों की बढ़त के साथ34,564.84 पर कारोबार कर रहा। वहीं,निफ्टी 507.80 अंक ऊपर10,097.95पॉइंट पर कारोबार कर रहा है।

1:08PM:सेंसेक्स1332.14 अंकों की बढ़त के साथ34,110.28 पर कारोबार कर रहा। वहीं,निफ्टी 401.90 अंक ऊपर9,992.05पॉइंट पर कारोबार कर रहा है।

1:07PM:BSE 30 में 2 शेयरों में गिरावट, वहीं 28 शेयरों में तेजी। सनफार्मा, SBI, HDFC, टाटा स्टीलके शेयर में सबसे ज्यादा तेजी।

1:04PM:सेंसेक्स1194.64 अंकों की बढ़त के साथ33,972.78 पर कारोबार कर रहा। वहीं,निफ्टी 352.75 अंक ऊपर9,942.90पॉइंट पर कारोबार कर रहा है।

1:03PM:सेंसेक्स1133.21 अंकों की बढ़त के साथ33,911.35 पर कारोबार कर रहा। वहीं,निफ्टी 323.90अंक ऊपर9,914.05पॉइंट पर कारोबार कर रहा है।

बाजार में रिकवरी आने के प्रमुख कारण
– यूएस स्टॉक फ्यूचर्स में रिकवरी
– रिस्क मैनेजमेंट पर सेबी की तरफ से आश्वासन
– क्रूड ऑयल की कीमतों में और गिरावट
– बाजार के रिकॉर्ड गिरने के बादखरीदारी

12:58PM:सेंसेक्स951.01 अंकों की बढ़त के साथ33,729.15 पर कारोबार कर रहा। वहीं,निफ्टी 282.30 अंक ऊपर9,872.45पॉइंट पर कारोबार कर रहा है।

12:53PM:BSE 30 में 7 शेयरों में गिरावट, वहीं 23 शेयरों में तेजी। सनफार्मा, SBI, HDFC, टाटा स्टीलके शेयर में सबसे ज्यादा तेजी।

12.48PM:सेंसेक्स935.83 अंकों की बढ़त के साथ33,713.97 पर कारोबार कर रहा। वहीं,निफ्टी 264.35 अंक ऊपर9,854.50पॉइंट पर कारोबार कर रहा है।

12:46PM:BSE 30 में 11 शेयरों में गिरावट, वहीं 19 शेयरों में तेजी। सनफार्मा, SBI, HDFC के शेयर में सबसे ज्यादा तेजी।

12:43PM: BSE 250 स्मॉलकैप को छोड़कर अन्य इंडेक्स में बढ़त।

12:33PM:सेंसेक्स760.68 अंकों की बढ़त के साथ33,538.82 पर कारोबार कर रहा। वहीं,निफ्टी 216.40 अंक ऊपर9,806.55पॉइंट पर कारोबार कर रहा है।

12:30PM:सेंसेक्स691.52अंकों की बढ़त के साथ33,469.66 पर कारोबार कर रहा। वहीं,निफ्टी 197.95 अंक ऊपर 9,788.10पॉइंट पर कारोबार कर रहा है।

12:17PM:सेंसेक्स384.13अंकों की बढ़त के साथ33,162.27 पर कारोबार कर रहा। वहीं,निफ्टी 106.20 अंक ऊपर 9,696.35पॉइंट पर कारोबार कर रहा है।

12:02 PM: सेंसेक्स120.16 अंकों की बढ़त के साथ32,898.30 पर कारोबार कर रहा।

11:55AM:सेंसेक्स52.79 अंक नीचे 32,725.35 पॉइंट पर कारोबार कर रहा है। वहीं, निफ्टी 45.55 अंक नीचे 9,544.60 पॉइंट पर कारोबार कर रहा है।

11:41 AM:सेंसेक्स313.76 अंक नीचे 32,464.38 पॉइंट पर कारोबार कर रहा है। वहीं, निफ्टी 91.60 अंक नीचे 9,498.55 पॉइंट पर कारोबार कर रहा है।

11:26 AM: सेंसेक्स110.36 अंक नीचे32,667.78 पॉइंट पर, कैबिनेट ने टेलीकॉम कंपनियों को राहत देने को प्रस्ताव स्वीकार किया। वोडाफोन आइडिया के शेयर 23% उछले

11:02 AM: सेंसेक्स 318 अंक नीचे 32,459 पर, निफ्टी 65 पॉइंट नीचे 9524 पर।

10:53 AM: सेंसेक्स 38 मिनट में रिकवर करते हुए 300 पाइंट ऊपर।

10:47 AM:सेंसेक्स 30 मिनट में 3400 पॉइंट सुधरकर अब केवल 148 अंक नीचे।सेंसेक्स में सिर्फ सन फार्मा के शेयर बढ़त में।

10:30 AM: सेंसेक्स 1160 अंक गिरकर 31,617 पर।

10:22AM- सेंसेक्स में अभी भी 1481 अंकों की गिरावट।

10:10 AM- सेंसेक्स 3600 अंक गिरा।

9:23 AM सेंसेक्स में लोअर सर्किट लगा, 45 मिनट के लिए ट्रेडिंग रोकी गई; सेंसेक्स में 3091 और निफ्टी में 966 अंक की गिरावट।

9:15 AM-शुक्रवार को बाजार खुलते ही 2534 अंक गिर गया। कुछ देर बाद ही बाजार 3103 अंक गिरकर 30,000 अंकों के नीचे पहुंच गया। बाजार में आई तेज गिरावट के कारण लोअर सर्किट लगा दिया गया है। इसके बाद ट्रेडिंग को 45 मिनट के लिए रोक दिया गया है। अभी सेंसेक्स 29,687.19 अंकों पर है। इसी तरह निफ्टी 852 अंक गिरकर खुला। थोड़ी देर में गिरावट बढ़कर 966.10 अंकों की हो गई। निफ्टी 8624 अंकों पर कारोबार कर रहा है। बाजार के 10% या उससे ज्यादा गिरने पर लोअर सर्किट लगादिया जाता है।

लोअर सर्किट यानी, बाजार का बेहद बुरा वक्त
जुलाई 2001 की सेबी की गाइडलाइन के बाद सर्किट की शुरुआत हुई थी। भारतीय शेयर बाजार में अचानक आए बड़े उतार-चढ़ाव को थामने करने के लिए सर्किट लगाया जाता है। ये दो तरह के होते हैं। अपर सर्किट और लोअर सर्किट। अपर सर्किट तब लगाया जाता है, जब बाजार एक तय सीमा से ज्यादा बढ़ जाता है। और जब उसी सीमा से ज्यादा घटता है तो लोअर सर्किट का इस्तेमाल किया जाता है। सेबी ने सर्किट के लिए तीन ट्रिगर लिमिट 10%, 15% और 20% तय की हैं। यानी उस वक्त बाजार जितने पर है, उसका 10%, 15% और 20% घटने-बढ़ने पर सर्किट लगता है। शुक्रवार को बाजार में तेज गिरावट के बाद सेंसेक्स में लोअर सर्किट लगाया था।

  • जब दोपहर 1 बजे से पहले शेयर बाजार 10% तक गिर या चढ़ जाए तो ट्रेडिंग 45 मिनट के लिए रोक दी जाती है।
  • अगर 1 बजे के बाद 10% उतार-चढ़ाव होता है तो कारोबार को केवल 15 मिनट के लिए रोका जाता है।
  • अगर दोपहर 1 बजे से पहले शेयर बाजार में 15% उतार-चढ़ाव आए तो ट्रेडिंग 1 घंटे 45 मिनट के लिए रोक दी जाती है।
  • अगर ट्रेडिंग के दौरान किसी भी वक्त शेयर बाजार में 20% का उतार-चढ़ाव आता है तो बचे हुए दिन के लिए ट्रेडिंग बंद कर दी जाती है।

सेंसेक्स के इतिहास में अब तक 4 बार लोअर सर्किट लग चुका है

  • सबसे पहला मौका 21 दिसंबर 1990 में आया था, जब सेंसेक्स में 16.19% की गिरावट दर्ज की गई थी। इस गिरावट के बाद शेयर बाजार 1034.96 के स्तर पर पहुंच गया था।
  • सेंसेक्स में दूसरी सबसे बड़ी गिरावट 28 अप्रैल 1992 में आई थी। तब सेंसेक्स में 12.77% की गिरावट दर्ज की गई थी। उस दिन शेयर बाजार 3896.90 के स्तर पर बंद हुआ था।
  • तीसरा मौका था 17 मई 2004 में आया, जब शेयर बाजार में 11.14% की गिरावट दर्ज की गई। तब शेयर बाजार 4505.16 के स्तर पर जाकर बंद हुआ था।
  • 24 अक्टूबर 2008 को सेंसेक्स में 10.96% की गिरावट दर्ज की गई थी। उस दिन शेयर बाजार 8701.07 के स्तर पर बंद हुआ था।

30 साल में बाजार की एक दिन की सबसे बड़ी गिरावट

तारीख सेंसेक्स बंद हुआ कितने % गिरा
21-12-1990 1034 16.19%
28-04-1992 3896 12.77%
17-05-2004 4505 11.14%
24-10-2008 8701 10.96%
12-05-1992 3086 9.76%
19-01-1990 710 8.92%
06-05-1992 3560 8.41%
30-11-90 1196 8.30%
31-03-1997 3360 8.26%
12-03-2020 32778 8.18%
13-03-2020 29184 (सर्किट लगने के समय) 10.7%

13 मार्च को बाजार 3600 अंक यानी 10.7% तक गिर गया। हालांकि आधे घंटे में ही संभल गया।

    आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें

    BSE Sensex Today | Stock Market Latest Update: March 12 Share Market, Trade BSE, Nifty, Sensex Live News Updates

    Source: DainikBhaskar.com

    Related posts