132 हस्तियों को पद्म सम्मान:वेंकैया नायडू समेत 5 को पद्म विभूषण, मिथुन चक्रवर्ती सहित 17 को पद्म भूषण, 110 को पद्मश्री से नवाजा

वेंकैया नायडू समेत 5 को पद्म विभूषण, मिथुन चक्रवर्ती सहित 17 को पद्म भूषण, 110 को पद्मश्री दिया गया
राष्ट्रपति भवन में सोमवार शाम 132 लोगों को पद्म सम्मान दिया गया। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू इस बार 5 लोगों को पद्म विभूषण, 17 को पद्म भूषण, 110 को पद्मश्री से सम्मानित कर रही हैं। सेरेमनी में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह मौजूद हैं।सबसे पहले पूर्व उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू, बिंदेश्वर पाठक समेत 5 लोगों को पद्म विभूषण से सम्मानित किया। इसके बाद अभिनेता मिथुन चक्रवर्ती, सिंगर उषा उथुप और सीताराम जिंदल समेत 17 लोगों को पद्म भूषण दिया। इसके अलावा मनोहर कृष्ण डोले और रामचेत चौधरी समेत 110 लोगों को पद्मश्री दिया।

गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर गुरुवार (25 जनवरी) को 2024 के लिए पद्म पुरस्कारों का ऐलान कर दिया गया था। 2024 के लिए पद्मश्री पुरस्कार ऐसे लोगों को दिया जा रहा है, जो अब तक गुमनाम थे। इनमें असम की रहने वाली देश की पहली महिला महावत पार्वती बरुआ और जागेश्वर यादव का नाम शामिल है। इसके अलावा लिस्ट में चार्मी मुर्मू, सोमन्ना, सर्वेश्वर, सांगथाम समेत कई बड़े नाम भी हैं। पद्म पुरस्कार विजेताओं में 30 महिलाएं हैं। इनमें 8 विदेशी/NRI/PIO/OCI कैटेगरी के लोग भी हैं। 9 हस्तियां ऐसी हैं, जिन्हें मरणोपरांत पुरस्कार दिए जा रहे हैं। इससे पहले 23 जनवरी को सरकार ने बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री कर्पूरी ठाकुर को भारत रत्न देने का ऐलान किया था। इस बार जिन्हें पद्म विभूषण चुना गया… पद्म समारोह के लाइव अपडेट्स…

Source: DainikBhaskar.com

Related posts