MP-छत्तीसगढ़ और महाराष्ट्र समेत 12 राज्यों में हीटवेव, तापमान 43º:अगले 3-4 दिन हालात ऐसे ही रहेंगे; 17 राज्यों में आज बारिश का अनुमान

मौसम विभाग के मुताबिक शनिवार (20 अप्रैल) को 12 राज्यों में हीटवेव (लू) चलेगी। इनमें बिहार, महाराष्ट्र, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, छत्तीसगढ़, ओडिशा, मध्य प्रदेश, पश्चिम बंगाल, उत्तर प्रदेश, झारखंड, गुजरात और तमिलनाडु शामिल हैं। यहां हीटवेव की स्थिति 3 से 4 दिनों तक जारी रहेगी। इन राज्यों के 17 शहरों में शुक्रवार को दिन का तापमान 43 डिग्री के करीब दर्ज किया गया। मौसम विभाग ने 17 राज्य में बारिश का अनुमान भी लगाया है। इनमें जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब, असम, मेघालय, नगालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा, सिक्किम, पश्चिम बंगाल, अरुणाचल प्रदेश, महाराष्ट्र, छत्तीसगढ़, केरल, तमिलनाडु, पुडुचेरी और कर्नाटक शामिल हैं। मैप के जरिए समझिए राज्यों में मौसम का हाल अगले तीन दिनों का मौसम का अनुमान 21 अप्रैल: मध्य प्रदेश-छत्तीसगढ़ में बिजली गिरने का अनुमान 22 अप्रैल: पश्चिम बंगाल-ओडिशा में हीटवेव का अलर्ट 23 अप्रैल: मध्य प्रदेश-छत्तीसगढ़ में धूलभरी आंधी, बिहार में हीटवेव 19 अप्रैल को हुई बारिश-बर्फबारी की तस्वीरें … मानसून को लेकर 2 अनुमान 1. मौसम विभाग का अनुमान- मानसून सामान्य से बेहतर रहेगा, राजस्थान, मध्य प्रदेश समेत 20 राज्यों में अच्छी बारिश होगी भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने सोमवार को बताया कि इस बार जून से सितंबर तक मानसून सामान्य से बेहतर रहेगा। मौसम विभाग (IMD) 104 से 110 फीसदी के बीच बारिश को सामान्य से बेहतर मानता है। यह फसलों के लिए अच्छा संकेत है। IMD ने बताया कि 2024 में 106% यानी 87 सेंटीमीटर बारिश हो सकती है। 4 महीने के मानसून सीजन के लिए लॉन्ग पीरियड एवरेज (LPA) 868.6 मिलीमीटर यानी 86.86 सेंटीमीटर होता है। यानी मानसून सीजन में कुल इतनी बारिश होनी चाहिए। पूरी खबर पढ़ें… 2. स्काईमेट का अनुमान- इस साल सामान्य मानसून:राजस्थान, मध्य प्रदेश समेत 23 राज्यों में अच्छी बारिश होगी वेदर एजेंसी स्काईमेट ने मंगलवार 9 अप्रैल को बताया कि इस बार मानसून सामान्य रहेगा। यानी जून से सितंबर तक 4 महीने में औसत या सामान्य बारिश होगी। मौसम विभाग (IMD) 96 से 104 फीसदी के बीच बारिश को औसत या सामान्य मानता है। यह फसलों के लिए अच्छा संकेत है। पूरी खबर पढ़ें… राज्यों की मौसम की खबरें सिलसिलेवार पढ़ें… मध्य प्रदेश: 21 से 23 अप्रैल तक इंदौर-जबलपुर समेत 19 जिलों में बारिश के आसार मध्यप्रदेश में अगले 3 दिन इंदौर-जबलपुर समेत 19 जिलों में बारिश होने के आसार हैं। मौसम विभाग ने आंधी-बारिश का अलर्ट जारी किया है। इससे पहले शुक्रवार को प्रदेश में गर्मी का असर रहा। खंडवा में पारा सबसे अधिक 42 डिग्री रहा। ग्वालियर, जबलपुर समेत 19 शहरों में पारा 40 डिग्री के पार रहा। पूरी खबर पढ़ें… बिहार: 13 जिलों में लू का यलो अलर्ट, पारा पहुंचा 43 डिग्री के करीब; 22 अप्रैल के बाद मिल सकती है राहत बिहार के कई जिलों में आज भी मौसम शुष्क बना रहेगा। मौसम विभाग की ओर से प्रदेश के 13 जिलों में आज लू का यलो अलर्ट जारी किया गया है। अगले 48 घंटे में अधिकतम तापमान में 2-3 डिग्री की बढ़ोतरी का पूर्वानुमान है। शुक्रवार को शेखपुरा जिला सबसे गर्म राजा का अधिकतम तापमान 43 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। पूरी खबर पढ़ें… झारखंड: 13 जिलों में पारा 40 के पार, रांची में बढ़ेगी गर्मी, चलेगी गर्म हवाएं राजधानी रांची सहित पूरे झारखंड में क्लाइमेट चेंज का असर देखने को मिल रहा है। मौसम काफी गर्म हो चुका है। स्थिति ऐसी है कि राज्य के 13 जिले हीट वेव की चपेट में हैं। यहां का तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के पार हो गया है।मौसम विभाग के रिपोर्ट के अनुसार आने वाले दिनों में तापमान और बढ़ सकता है। पूरी खबर पढ़ें… छत्तीसगढ़: आज बारिश के आसार, रायपुर-दुर्ग संभाग में लू का अलर्ट; 6 जिलों में अधिकतम तापमान 42 डिग्री पार छत्तीसगढ़ में आज से एक बार फिर मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा। मौसम विभाग ने अगले 4 दिनों के लिए यलो अलर्ट जारी किया है। रायपुर, दुर्ग और बस्तर संभाग में बादल गरजने के साथ तेज अंधड़ चलने और हल्की बूंदाबांदी के आसार हैं।आज से रायपुर और दुर्ग संभाग के जिलों में लू चलने का अलर्ट जारी किया गया है। पूरी खबर पढ़ें…

Source: DainikBhaskar.com

Related posts