देश में त्योहारों की धूम:कोलकाता के कालीघाट मंदिर में भक्तों की लगी भीड़; रांची में अग्नि कुंड के ऊपर लटके श्रद्धालु

भारत के कई राज्यों में त्योहारों की धूम मची हुई हैं। पश्चिम बंगाल में पोइला बैशाख पर्व मनाया जा रहा है। यह पर्व बंगाल में नए साल के रूप में मनाया जाता है। सुबह से कोलकाता के कालीघाटा मंदिर में भक्तों की भीड़ लगी हुई है। वहीं असम के गुवाहाटी में भी बिहू पर्व की धूम है। यह पर्व साल में 3 बार मनाया जाता है। लेकिन अप्रैल माह में आने वाला बिहू पर्व को असम के लोग नया साल मानते है। इस दिन किसान ईश्वर से अच्छी फसल की प्रार्थना करते है। चेन्नई में भी भगवान शिव और देवी मीनाक्षी की शादी का पर्व चिथरई मनाया जा रहा है। इस महोत्सव में हजारों लोग पहुंचकर रथ खींचते है। झारखंड के रांची में भी मंडा पूजा की धूम है। यह पर्व नागवंशी राजाओं के समय से चलता आ रहा है। इसके अलावा उड़ीसा में दंड नाच मनाया जा रहा है। यह त्योहार 400 साल से मनाया जा रहा है।

Source: DainikBhaskar.com

Related posts