PM मोदी कल BJP का संकल्प पत्र जारी करेंगे:15 लाख लोगों से सुझाव लिए गए; सांस्कृतिक राष्ट्रवाद और 2047 विकसित भारत पर फोकस

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रविवार (14 अप्रैल) को दिल्ली स्थित भाजपा हेडक्वार्टर में पार्टी का संकल्प पत्र जारी करेंगे। इस दौरान भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा, गृह मंत्री अमित शाह और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह भी मौजूद रहेंगे। प्रधानमंत्री मोदी ने चुनावी मेनिफेस्टो के लिए 25 जनवरी 2024 को जनता से सुझाव मांगे थे। पार्टी को अब तक 15 लाख से ज्यादा सुझाव मिले। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, नमो ऐप के माध्यम से 4 लाख और वीडियो के माध्यम से 11 लाख सुझाव मिले हैं। पार्टी सूत्रों के मुताबिक, भाजपा का घोषणापत्र विकास, समृद्ध भारत, महिलाओं, युवाओं, गरीबों और किसानों पर केंद्रित होगा। साथ ही पार्टी केवल वहीं वादे करेगी, जो पूरे टाइमलाइन में पूरे हो सकें। घोषणा पत्र का विषय सांस्कृतिक राष्ट्रवाद पर फोकस के साथ “मोदी की गारंटी: विकसित भारत 2047” होगा। कांग्रेस ने 5 अप्रैल को जारी किया था अपना मेनिफेस्टो
इससे पहले कांग्रेस ने 5 अप्रैल को अपना घोषणा पत्र जारी किया था। उन्होंने इसे ‘न्याय पत्र’ नाम दिया। पार्टी ने इसमें 5 न्याय के साथ 25 गारंटियां दी हैं। इसमें गरीब महिलाओं को हर साल 1 लाख रुपए, 400 रुपए मजदूरी, फसलों की MSP पर कानून, जाति जनगणना करवाने और अग्निवीर योजना बंद करने का वादा शामिल है। कांग्रेस का घोषणा पत्र पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें… कांग्रेस पार्टी की 4 अन्य बड़ी घोषणाएं…

Source: DainikBhaskar.com

Related posts