स्टालिन बोले- केंद्र ने कोयंबटूर का प्रोजेक्ट गुजरात शिफ्ट कराया:कंपनी को डरा-धमकाकर इन्वेस्टमेंट रोका; ये BJP का हमारे लिए नकली प्रेम

तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन ने केंद्र सरकार पर तमिलनाडु के बिजनेस प्रोजेक्ट को गुजरात ट्रांसफर करने का आरोप लगाया है। स्टालिन ने शुक्रवार को एक रैली में कहा कि एक बड़ी कंपनी कोयंबटूर में 6 हजार करोड़ रुपए का इन्वेस्टमेंट करने वाली थी, लेकिन उसे डरा-धमकाकर इस प्रोजेक्ट को गुजरात शिफ्ट करा लिया गया। स्टालिन ने कहा कि मैं भाजपा के खिलाफ तीखी आलोचना करने जा रहा हूं। जिस प्रोजेक्ट की मैं बात कर रहा हूं वह तमिलनाडु से बाहर की एक कंपनी का था। इसे लेकर हमारी सरकार ने कंपनी से बातचीत पूरी कर ली थी। लेकिन फिर कंपनी के मालिक को धमकी दी गई और इन्वेस्टमेंट गुजरात में हुआ। ये कोयंबटूर के लिए भाजपा का नकली प्रेम है। स्टालिन के भाषण की प्रमुख बातें… 1. इसके अलावा स्टालिन ने ये भी कहा कि केंद्र सरकार ने नोटबंदी और उसके बाद GST लागू करके कोयंबटूर को दो बड़े झटके दिए। पहले तो डिमॉनेटाइजेशन करके गरीबों की जेब से भी पैसे निकाल लिए और फिर GST लागू कर दिया। इससे शहर में व्यापार को बहुत नुकसान हुआ। 2. स्टालिन ने कहा कि आगामी लोकसभा चुनावों में भाजपा को हराना देश के लिए दूसरे स्वतंत्रता संग्राम जैसा है। इसमें INDI अलांयस की पार्टी कांग्रेस की भूमिका बेहद महत्वपूर्ण रहने वाली है। स्टालिन ने कहा किइस दूसरे स्वतंत्रता संग्राम के लिए कांग्रेस को मजबूत बनाने के लिए DMK उसके साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ी है। चुनौतीपूर्ण समय में DMK ने हमेशा कांग्रेस का साथ दिया है। 3. मैं राहुल की भारत जोड़ो न्याय यात्रा में तमिलनाडु में शामिल हुआ था। जब यात्रा मुंबई में खत्म हुई तो मैं वहां भी मौजूद रहा। कांग्रेस का मेनिफेस्टो इस चुनाव का हीरो है। सामाजिक न्याय के जिन पहलुओं के बारे में DMK हमेशा बात करती आई है, वे सभी कांग्रेस के मेनिफेस्टो का हिस्सा हैं। पीएम ने कहा था- DMK अहंकार में डूबी हुई पार्टी
पीएम मोदी ने 10 अप्रैल को तमिलनाडु में चुनावी रैली की थी। यहां उन्होंने कहा कि DMK अहंकार में डूबी हुई पार्टी है। जब उनके एक नेता से हमारे युवा नेता अन्नामलाई के बारे में पूछा गया तो उन्होंने अहंकार में कहा- अन्नामलाई, वह कौन हैं? और अपमानजनक शब्दों का प्रयोग किया। यह अहंकार तमिलनाडु की महान संस्कृति के खिलाफ है। तमिलनाडु के लोग इस अहंकार को कभी पसंद नहीं करेंगे। पीएम ने कहा कि अयोध्या में राम मंदिर का भव्य निर्माण होता है, ये लोग उसका भी विरोध करते हैं। मैं तमिलनाडु में भगवान राम से जुड़े स्थानों पर आता हूं, इन्हें उससे भी तकलीफ होती है। ये लोग तो सनातन धर्म को समाप्त करने की धमकी दे रहे हैं। नए संसद भवन में तमिलनाडु की संस्कृति से जुड़े पवित्र सेंगोल की स्थापना होती है, DMK उसका बहिष्कार करती है। पीएम ने कहा कि 2014 के पहले भारत को हमारी इकॉनॉमी बहुत कमजोर थी। देश में केवल स्कैम की खबरें आती थीं। भारत के बारे में बहुत बुरा कहा जाता था। भारत की इकोनॉमी कभी भी फेल हो सकती थी, लेकिन अब वही भारत दुनिया की बड़ी शक्ति के रूप में उभरा है। इसमें तमिलनाडु की बड़ी भूमिका रही है। तिरुनेलवेली की रैली में राहुल बोले- मोदी कहते हैं एक देश, एक नेता, एक भाषा होनी चाहिए
राहुल गांधी ने 12 अप्रैल को तमिलनाडु के तिरुनेलवेली में चुनावी सभा में कहा कि भारत में विचारधारा की लड़ाई चल रही है। एक तरफ न्याय, स्वतंत्रता और समानता है। दूसरी तरफ RSS, PM मोदी और उनकी सरकार है। केंद्र सरकार ED, CBI और IT का राजनीतिक हथियार के रूप में इस्तेमाल कर रही है। राहुल ने कहा कि प्रधानमंत्री खुद चुनाव आयुक्तों की नियुक्ति करते हैं। कांग्रेस के बैंक खाते फ्रीज कर दिए गए । दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल को गिरफ्तार कर लिए गए। विपक्षी नेताओं को धमकी दी जा रही है। भारत में कई भाषाएं, संस्कृति और इतिहास है। हमारे लिए सब बराबर और जरूरी है। हालांकि, मोदी कहते हैं कि एक देश, एक नेता और एक भाषा होनी चाहिए। इसी बात की लड़ाई है। तमिल, बंगाली और देश की दूसरी भाषाओं के बिना भारत पूरा नहीं हो सकता। राहुल ने आगे कहा कि भाजपा के नेता खुलेआम कहते हैं कि अगर वे फिर से सत्ता में आए तो संविधान बदल देंगे। पीएम मोदी को केवल इस बात की परवाह है कि इस देश के वित्त और संचार प्रणाली पर उनका एकाधिकार है। पहले पूरी दुनिया भारत को लोकतंत्र का प्रकाश स्तंभ कहती थी। वे आज कहते हैं कि भारत का लोकतंत्र अब लोकतंत्र नहीं रहा। ये खबरें भी पढ़ें… तमिलनाडु में लगे ‘जी पे’ के पोस्टर्स, इनमें PM की तस्वीर और QR कोड; स्कैन करने पर BJP के भ्रष्टाचार का दावा लोकसभा चुनाव के पहले चरण के मतदान से कुछ दिन पहले तमिलनाडु में कई जगहों पर PM मोदी की सरकार पर घोटाले का आरोप लगाने वाले पोस्टर नजर आ रहे हैं। पोस्टरों पर ‘जी पे’ लिखा हुआ है, जिसमें PM मोदी की तस्वीर और एक QR कोड है। इस पर लिखा है ‘कृपया स्कैन करें और घोटाला देखें।’ पूरी खबर पढ़ें…

Source: DainikBhaskar.com

Related posts